Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लखनऊ

लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के नामचीन लोहिया संस्थान में दो डाक्टरों में आपसी रार इतनी बढ़ गई है कि नौबत एफआईआर तक जा पहुंची। दोनों ही डाक्टरों ने एक दूसरे से खुद की जान का खतरा बताते हुए संस्थान के निदेशक के साथ-साथ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, मामले में वजह बने तीमारदार ने भी डॉक्टर से खुद के मरीज की जिंदगी खतरे में बताई है। दरअसल, लोहिया में हार्ट अटैक के मरीज की ट्रीटमेंट को लेकर डाक्टरों में आपसी वार शुरू हो गया। कैथ लैब में हार्ट स्पेशलिस्ट डा आशीष झा तथा डा सुदर्शन विजय के बीच एक मरीज को लेकर रार हुई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई है। तिमारदार ने भी दर्ज कराई शिकायत मरीज के तीमारदार मो. रिजवान ने डा सुदर्शन पर उसके मरीज पिता रफीक के इलाज में बाधा डालने के साथ ही अभद्रता करने की भी शिकायत की है। तिमारदार ने भी संस्थान के निदेशक के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है...

लापरवाही पर नपे यूपी के 5 एआरटीओ (ARTO), लखनऊ-हमीरपुर-अमेठी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आई है। सरकार ने अनिमितता और लापरवाही बरतने पर राजधानी लखनऊ, बुंदेलखंड के हमीरपुर समेत अमेठी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। शासन के आदेश पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि पूर्व में कन्नौज के एआरटीओ रहे मोहम्मद हसीब का निलंबन वहां हाल ही में हुए भीषण बस अग्निकांड के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में स्लीपर बस में आग लगने से हुई दर्जनों यात्रियों की मौत के मामले में शासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। बताते चलें कि प्रदेशभर में इस वक्त आरटीओ विभाग की कारगुजारियां चर्चा का विषय बनी हैं। खासकर बुंदेलखंड में आरटीओ विभाग ओवरलोडिंग को लेकर काफी बदनाम है। इससे सरकार की भी फजीहत हो रही है। अनियमितता-लापरवाही पर हुई कार्रवाई एआरटीओ कन्नौज रहे एआरटीओ मोहम्मद हसीब, जो कि अभी हमीरपुर...
बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के टेनिस टेनिस लॉन में बसंत पंचमी के मौके पर एमबीबीएस छात्राओं ने बड़ी ही मनमोहक फूलों की रंगोलियां सजाईं। रंगोली इतने करीने से सजाई गईं कि चारों ओर खूबसूरत और मनमोहक दृश्य सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। छात्राओं ने इन रंगोलियों को संजाने के लिए रातभर जागकर मेहनत की। इस मेहनत का बेहद मीठा फल यानि अतुलनीय खूबसूरत रंगोलियां देखकर लोग उनको निहारते ही रह गए। टेनिस लाॅन में रंगोलियों का मनमोहक दृश्य चारों ओर टेनिस लाॅन में रंगोलियों को देखते ही बन रहा था। छात्राओं ने मंगलवार सुबह प्रांगण में मां सरस्वती की पूजा भी की। इसके बाद इन मेडिकल छात्राओं ने पीले रंग के परिधानों में जमकर सेल्फियां और फोटो भी लीं। इस मौके पर कुलपति प्रो एमएलबी भटट् ने भी मां सरस्वती के दर्शन किए। साथ ही पुष्प अर्पित करते हुए उनका पूजन किया।...
लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद में घंटाघर पर चल रहे सीएए के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर दी। पुलिस ने वहां से सपा नेता पूजा समेत कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया। घंटाघर पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात कर दिए गए हैं। बताते हैं कि शनिवार को पहले पुलिस ने घंटाघर पर जमा पुरुषों की भीड़ को वहां हटाया। कई पुरुषों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में शामिल सपा नेता पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दर्ज की है रिपोर्ट भी बताते हैं कि पुलिस ने पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और वहां मौजूद होने पर गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर आरएफ तैनात है। आसपास के इलाके में पुलिस बल गश्त कर रहा है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि राजधानी में धारा-144 लागू होने के बावजूद यह प्रदर्शन किया जा रह...
CAA विरोध में अखिलेश यादव की बेटी टीना भी शामिल, फोटो हुई वायरल

CAA विरोध में अखिलेश यादव की बेटी टीना भी शामिल, फोटो हुई वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का हुसैनाबाद के घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को लेकर पुलिस ने तीन मुकदमें दर्ज किए हैं। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव ने पहुंचकर सबको चौंका दिया है। सीएए के विरोध में उतरीं अखिलेश यादव की बेटी टीना की की एक फोटो वायरल हो रही है। बताते हैं कि यह फोटो बीती 18 जनवरी की है, लेकिन अब लोगों के सामने आई तो सभी चौंक गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी टीना के धरना स्थल पर पहुंचने सभी स्तब्ध हैं। दरअसल, धरने पर बैठीं बच्चियां टीना के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी जानकारी बाद में हुई। हालांकि, बताते चलें कि यह पहला मौका है जब अखिलेश यादव की बेटी किसी धरना-प्रदर्शन में दिखाई दी हों। धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकार जारी बताते चले...
अपना ख्याल रखेंः आज हो सकती है बारिश, ठंड से बचाव को रहें सतर्क

अपना ख्याल रखेंः आज हो सकती है बारिश, ठंड से बचाव को रहें सतर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में दिन में चटकदार धूप निकली तो शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। रविवार को इसके साथ ही मौसम में ठंड भी बढ़ गई। आज सोमवार को लेकर मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात को बारिश की संभावना है। ऐसे में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बीते कुछ दिनों में लखनऊ जिले में हुए बरसात के आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि अबतक 30 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने जताई संभावना मौसम विभाग का कहना है कि आज सोमवार के बाद 15 से 17 जनवरी तक भी लगातार बरसात की संभावना बनी हुई है। ऐसे में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जहां बारिश से फायदा मिलेगा, वहीं कुछ अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचेगा। कृषि वैज्ञानिक रमेशचंद वर्मा ने बताया है कि सोमवार रात बारिश की संभावना है। हालांकि, कोहरा कम होने की भी संभावना है। ऐसे में ठंड के और बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया...
सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में एक वकील की मौत के बाद आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उपद्रवियों ने दो पुलिस चौकियां फूंक दीं। रोडवेज बस समेत दर्जनों वाहनों को आग लगा दी। बताते हैं कि उपद्रवियों ने भीषण पथराव के साथ-साथ गोलियां भी चलाईं। इस दौरान तीन नागरिकों को गोली लगी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पथराव व फायरिंग में 51 पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। स्थिति संभालने के लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह को खुद मैदान में उतरना पड़ा। उपद्रवियों के निशाने पर पुलिस के साथ-साथ पत्रकार भी रहे। पुलिस ने 60 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 7 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पूरे प्रदेश में लागू है धारा 144 बताया जाता है कि मारे गए वकील नामक शख्स के शव का आज पो...
लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित

लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी यूपी के बिजनौर में CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड को लेकर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था के मामले में फेल होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने सदन को कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। मंगलवार को हुआ था बिजनौर में हत्याकांड बताते चलें कि कल मंगलवार को बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में कुख्यात बदमाश शाहनवाज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसे दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद उसके साथी जब्बार के साथ बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। शाहनवाज नजीबाबाद के बसपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर हाजी अहसान और उनके भांजे शादाब की हत्या में आरोपी था। इसी मामले को लेकर आज विधानसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं कस पा रही है।...
लखनऊः CCTV से खुला राज, बवाल भड़का रहा था औबेसी की पार्टी का जिला महासचिव, हुआ गिरफ्तार

लखनऊः CCTV से खुला राज, बवाल भड़का रहा था औबेसी की पार्टी का जिला महासचिव, हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नदवा में बवाल भड़काने वाला ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लि‍मीन (AIMIM) का जिला महासचिव अजीज उर रहमान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीसीटीवी फुटैज ने इसकी पोल खोली तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी अजीजी को बाजारखाला से गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को नदवा कॉलेज में बवाल में शामिल होने के साथ भड़काने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसपर 13 दिसंबर को घंटाघर में हुए बवाल में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज की मदद से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है जो बवाल में पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटैज से पकड़ में आए दो और बवाली बताया जाता है कि ओवैसी की पार्टी का जिला महासचिव अजीज उर रहमान उर्फ खालिद हैदरगंज का रहने वाला है। उसके खिलाफ लखनऊ के चौक और ठाकुरगंज थाने में देशद्रो...
लखनऊ में NRI डाक्टर बेटी के बुजुर्ग चिकन कारोबारी माता-पिता का बेरहमी से कत्ल

लखनऊ में NRI डाक्टर बेटी के बुजुर्ग चिकन कारोबारी माता-पिता का बेरहमी से कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के रिहायशी इलाके चौपटिया में बीती रात एक चिकन कारोबारी और उनकी पत्नी की धारदार हथियारों से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया। गुरुवार रात 70 वर्षीय चिकन कारोबारी बिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की गला काटकर हत्या की गई। वारदात रात करीब साढ़े 9 बजे की है। बताते हैं कि इस दौरान पास में रहने वाले गुड्डू उर्फ सलीम और उसके भाई शक्कू ने दरवाजा खुला देखा तो घटना का खुलासा हुआ। अंदर दोनों के शव पड़े थे। एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लूट-रंजिश दोनों बिंदुओं पर जांच घर की आलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पृथम दृष्टया मामला लूट में हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस रंजिश और दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हत्या में किसी करीब...