Thursday, January 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: योगीआदित्यनाथ

यूपी में नया दो पहिया खरीदने पर दो हेलमेट लेना अनिवार्य, वरना कार्रवाई

यूपी में नया दो पहिया खरीदने पर दो हेलमेट लेना अनिवार्य, वरना कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को बचाने के लिए खास कदम उठाया है। यूपी में अब नया दो पहिया वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को दो हेलमेट भी अनिवार्य रूप से खरीदने होंगे। एक हेलमेट चालक और दूसरा पीछे बैठने वाले के लिए होगा। दोनों हेलमेट आईएसआई प्रमाणित होंगे। रजिस्ट्रेशन में भी होगा हेलमेट का जिक्र इतना ही नहीं इसे प्रमाण पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ वाहन पोर्टल पर अपलोड भी करना होगा। सरकार ने बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। दरअसल, परिवहन ने फैसला लिया है कि हेलमेट की उपलब्धता को वाहन बिक्री प्रक्रिया से जोड़ दिया जाए। ये भी पढ़ें: यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी इससे फायदा यह होगा कि कोई भी नया वाहन स्वामी बिना हेलमेट सड़क पर नहीं उतरेगा। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने स्...
Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरोजनी नगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह व CMYogi ने किया EV प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में निवेश के लिए हिंदुजा परिवार का आभार भी जताया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से ही होकर निकलेगा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश आर्थिक विकास का पर्याय बन गया है। लखनऊ की भूमि सभी को आसानी से अपने ह्रदय में बसा लेती है। इस मौके पर केंद्रीय नेता व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण  ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाक...
अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: UP Politics: यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा है कि बीजेपी के विधायक समझ चुके हैं कि 2027 में हार तय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऊपरी तौर पर भले कोई विद्रोही बैठक हो। लेकिन असली कारण विधायकों के बीच यह बात फैल चुकी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट चुके हैं। सपा मुखिया ने कहा, विधायकों में हार की बात फैल चुकी सपा मुखिया ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि करीब 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कट गए हैं। यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 61 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे में भाजपा की हार तय है। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक इसीलिए यू...
BJP4UP: लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल-नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू

BJP4UP: लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल-नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गुरुवार शाम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि 12 दिसंबर तक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। बताते चलें कि मंगलवार देर रात प्रांतीय परिषद के सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं। 16 दिसंबर से खरमास, इससे पहले नए अध्यक्ष की घोषणा संभव यह प्रत्येक विधानसभा में एक चुना जाता है। फिर ये प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान करते हैं। कहा जा रहा है कि 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है। इससे पहले ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की पूरी संभावना है। ये भी पढ़ें: यूपी: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश की घोषणा-शासनादेश जारी 12 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। बताते चलें कि बीते वर्ष अक्टूबर से शुरू ...
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों बाद नव्य मंदिर के साथ पहली दीपावली पर अवधपुरी के वासी खुशी से सराबोर हो उठे। अयोध्या के सरयू घाट पर आज बड़ी ही धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। राम नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दो नए कीर्तिमान भी स्थापित हो गए। सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए। एक 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। वहीं दूसरी कीर्तिमान, 25 लाख 12 हजार 585 दीप एक साथ प्रज्ज्जवलित हुए। इतना ही नहीं सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चला। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आरती में शामिल हुए। उनकी कैबिनेट के मंत्री और डिप्टी सीएम भी महाआरती में शामिल हुए। पूरा दृश्य बड़ा ही मनमोहक बना। इससे पहले सीएम योगी ने राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला क...
देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=8YKsu1rsjuE समरनीति न्यूज, लखनऊ : जेपी नारायण की जयंती के मौके पर यूपी की सियासत गरमा गई। जेपीएनआईसी जाने से रोके जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस  ...
CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सीएम योगी का कार्रवाई का डंडा लगातार चल रहा है। सीएम योगी ने स्कूली बच्चों की बस को सीज कर दो घंटे रोकने पर चित्रकूट के आरआई को सस्पेंड किया है। एआरटीओ के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। दो घंटे कार्रवाई के लिए रोके रखी बच्चों से भरी स्कूल बस दरअसल, मंगलवार 23 जुलाई को चित्रकूट के श्रीजी इंटर कॉलेज, खोह के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जा रही दो बसों को फिटनेस खत्म होने के कारण एआरटीओ (प्रवर्तन) चित्रकूट की टीम ने सीज कर दिया। बस को 10 स्कूली बच्चों के साथ पुलिस लाइन ले जाया गया। वाहन को करीब सवा 11 बजे सीज करने के बाद फायर सर्विस परिसर पुलिस लाइन में दाखिल कर दिया गया। ये भी पढ़ें :  यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के ...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...
UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद अचानक यूपी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में हालात की गंभीरता को देखते हुए आरएसएस भी सक्रिय गया है। खबर आ रही है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), बीजेपी संगठन और सरकार के बीच एक बैठक अहम बैठक यूपी में होने वाली है। पहले यह बैठक आज ही कल में होने वाली थी। फिलहाल कुछ दिन के लिए टल गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कयासबाजी इसमें तमाम बिंदुओं पर चर्चाएं होंगी और ये बेहद खास होंगी। कुल मिलाकर अब संघ यूपी से दिल्ली तक बीजेपी के दिग्गजों के बीच मची उठा-पटक को रोकने की भूमिका में है। कौन हटेगा और कौन बनेगा को लेकर भी राय बनेगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाल में लखनऊ में हुई थी। उसके ठीक बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मु...
यूपी में रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत-20 घायल

यूपी में रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत-20 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को गोंडा जिले में एक रेल हादसा हो गया। गोंडा-मनकापुर के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेन नंबर-15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस आज गुरुवार को चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन इसी बीच मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास दोपहर करीब पौने 3 बजे दो डिब्बे बेपटरी से उतर गए। इसके बाद ट्रेन के 12 और डिब्बे पलट गए। ट्रेन हादसे में अबतक 3 लोगों के मरने की खबर है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का ‘मानसू...