Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा

बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में आज यहां लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही निश्चित आमदनी योजना (यूनिवर्सल इनकम स्कीम) को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक पीली कोठी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक अच्छा निर्णय है। कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा  इससे उनकी स्थिति में सुधार होगा। कहा कि कर्जमाफी से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। वरना इसकी बार-बार जरूरत नहीं पड़ती। बैठक के अंत में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर कहा कि चुनाव ...
बांदा में भाजयुमो नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर नारेबाजी

बांदा में भाजयुमो नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पश्चिम बंगाल में सीबीआई अधिकारियों को असंवैधानिक ढंग से हिरासत में लेकर दुर्व्यवहार के मामले में जिले के भाजपाइयों में उबाल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। शहर के अशोकलाट तिराहे पर हुआ विरोध   भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि किसी भी ममता बनर्जी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को कचहरी चौराहा के पास स्थित ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कमिश्नर को बचाने का प्रयास किया है। वह लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की तरह है। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडाग...
तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लोकसभा चुनाव -2019, समरनीति स्पेशल
प्रीति सिंह,  पोलिटिकल डेस्कः कोलकाता की सरगर्मी पूरे देश में महसूस की जा रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के धरने पर बैठने के बाद से सियासी गर्मी तेज हो गई है जिस तरह लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखा उससे कोलकाता राजनीति का केन्द्र बनता दिख रहा है। ममता बनर्जी ने जिस तरह मोदी और शाह के खिलाफ सड़क से हुंकार भरी है उससे जनता के साथ-साथ विपक्षी दल भी उनके साथ आ खड़े हुए हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर फतह का सपना आसान नहीं होगा, जबकि लोकसभा चुनाव का कभी भी ऐलान हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है जिस तरह पश्चिम बंगाल में बीजेपी तेजी से बड़ी ताकत बनकर उभर रही है, उससे ममता के साथ-साथ अन्य पार्टियों के लिए चिंता का विषय होना लाजिमी है। बीजेपी भी देख रही पश्चिम बंगाल में...
कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर की धरती क्रांतिकारी है। पिछली बार 2014 में भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। अबकी बार भी शुरूआत यहीं से हो रही है। हम फिर जीतेंगे। अभी 73 सीटें हैं और अब 74 लेकर दिल्ली आना है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर के रेलवे मैदान में कहीं। यहां बूथस्तर सम्मेलन में आए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मोदी जी के राजनीतिक प्रसार-प्रचार को रोकने के लिए गठबंधन हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड के बूथ अध्यक्षों से कहा बूथ जीतो-यूपी जीतो  शाह ने कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ 'बूथ जीतो, यूपी जीतों' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। यूपी से 74 सीटों को जीतने का दावा करने के साथ शाह ने कहा कि यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ नहीं है ब...
बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीजेपी द्वारा शुरू की गई पद यात्रा को शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बांदा विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। कहा कि ये सब समाज और देश के लिए घातक हैं। जिले के बिलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, विकास को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्टियां लोहिया और दलितों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसके बिना विकास नहीं हो सकता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी और ब्रजे...
..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहले तहसीलदार को थप्पड़। फिर सीओ को मारी चप्पल। खुलेआम की गुंडागर्दी, कानून से किया खिलवाड़ और सरकार की करा दी फजीहत। जब पुलिस ने कसी नकेल तो बड़ी बोला, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा। ये डबल रोल है बहराइच की महिला भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के गुंडागर्दी करने वाले पति दिलीप वर्मा का। बहराइच की महिला विधायक के पति की गुंडागर्दी का मामला जिसने दो दिन से बहराइच में कानून की नाक में दम कर रखा था। हांलाकि पूर्व में सपा का विधायक रहा दिलीप वर्मा की दबंगई और गुंडागर्दी का लंबा-चौड़ा चिट्ठा है लेकिन फिलहाल हाल की दो घटनाओं ने पूरे सूबे में न सिर्फ सरकार की फजीहत कराई बल्कि सभ्य समाज के मुंह पर कालिख पोतने का काम किया। ये भी पढ़ेंः वीडियो में देखें- भाजपा विधायक का गुंडा पतिः तहसीलदार को थप्पड़ के बाद सीओ को मारी चप्पल बताते चलें कि बहराइच के नानपारा विधानसभा से भाजप...
बांदा में हजारों बाइकों के साथ कमल संदेश लेकर निकले सांसद-विधायक और कार्यकर्ता

बांदा में हजारों बाइकों के साथ कमल संदेश लेकर निकले सांसद-विधायक और कार्यकर्ता

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में हजारों बाइकों के साथ सांसद-विधायक कार्यकर्ताओं के साथ निकले। इस दौरान बांदा-चित्रकूट लोकसभा की सभी विधानसभाओं से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाइकों से जिला मुख्यालय पहुंचे। ये सभी एक जुट होकर शहर के जीआईसी मैदान में स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जीआईसी मैदान में एकजुट हुए बांदा-चित्रकूट के भाजपाई  वहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सभी का स्वागत किया। इसके बाद विधायक भी उनके साथ बाइक रैली में शामिल हुए। जीआईसी मैदान से बांदा-चित्रकूट के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता सहित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, मऊ-मानिकपुर से विधायक आर.के. सिंह पटेल मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः अचानक राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन के निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी, मच गया हड़कंप इसके अलावा कर्वी-...
शहरों से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले भाजपा – राजभर

शहरों से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले भाजपा – राजभर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी के सहयोगी और सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है। अबकी बार राजभर ने योगी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है। राजभर ने कहा है कि भाजपा को शहरों का नाम बदलने से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदलने चाहिए। शहरों के नाम बदले जाने को बताया ड्रामा   कहा कि भाजपा को चाहिए कि अपने तीनों मुस्लिम नेताओं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन और मोहसिन रजा को इन नेताओं के नाम बदलने चाहिए। कहा कि शहरों का नाम बदलकर भाजपा देश की जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है। कहा कि पिछड़ों की आवाज और मांगों को दबाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या दरअसल, राजभर योगी सरकार द्वारा ह...
भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मेरठ : भाजपा के एक गुंडे सभासद ने अपने रेस्टोरेंट में मामूली कहासुनी पर दरोगा की थप्पड़ों से बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही नहीं दरोगा को गिरा-गिराकर पीटा। सत्ता के नशे में चूर इस गुंडे ने दरोगा के साथ मौजूद महिला अधिवक्ता के साथ भी मारपीट और गाली-गलौच की। बुरी तरह से गुंडागर्दी करने वाले इस भाजपा सभासद का नाम मुनीश कुमार है। इसकी गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है जो पुलिस विभाग के प्रति भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी को लेकर सरकार की किरकिरी करा रहा है। कंकड़खेड़ा में खुद के रेस्टोरेंट पर सत्ता के नशे में चूर गुंडे का कारनामा   बताया जाता है कि दरोगा सुखपाल पवार की मेरठ के कंकड़खेड़ा थाने में तैनाती है। कंकड़खेड़ा थाना क्षेत्र में ही भाजपा के गुंडे सभासद मुनीश कुमार का दिल्ली-दून बाईपास पर रेस्टोरेंट है जो कि वार्ड नंबर-40 का सभासद भी है। बीते दिवस थाने के दरोगा सु...