Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

सीतापुर में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, जेब में मिला सुसाइड नोट..

सीतापुर में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, जेब में मिला सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। दरोगा की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस ने उसके बारे में किसी बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर के मछरेहटा थाने में तैनात यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर के जलाल गांव के रहने वाले मनोज कुमार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वह वर्तमान में सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात थे। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फतेहपुर के थे मूल निवासी शुक्रवार सुबह लगभग 10.15 बजे उन्होंने थाना परिसर में मुख्य भवन के पीछे सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां दारोगा मनोज कुमार खून से लथपथ पड़े थे। पुलिसकर्मी उठाकर पास के अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला ...
Banda : शहर में 2 साल की काजल की नाले में डूबकर मौत

Banda : शहर में 2 साल की काजल की नाले में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में 2 साल की मासूम बच्ची काजल की नाले में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले गुड्डू की काजल शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि खेलते-खेलते नजदीक के नाले में डूब गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने तलाश शुरू की। तब उसका शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें : बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा  ये भी पढ़ें : कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, एक अज्ञात युवक भी.. ...
Banda : मवई में घर से निकले बुजुर्ग का शव मिला, हत्या शक

Banda : मवई में घर से निकले बुजुर्ग का शव मिला, हत्या शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले रणजीत सिंह (65) गुरुवार दोपहर घर से बिना बताए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के रास्ते में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के बेटे अजीत ने बताया कि उनके पिता खेती करते थे। बेटे ने जताया शराब पिलाकर हत्या का शक वह नशे के आदी थे। बेटे ने शक जताया है कि उसके पिता की शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उधर, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, परिवार के लोगों ने खबर लिखे जाने तक कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, एक अज्ञात युवक भी..   ...
लोकसभा 2024 : बसपा की चौथी लिस्ट, 9 में 3 ब्राह्मणों-तीन OBC और 2 मुस्लिम, 1 SC प्रत्याशी

लोकसभा 2024 : बसपा की चौथी लिस्ट, 9 में 3 ब्राह्मणों-तीन OBC और 2 मुस्लिम, 1 SC प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने आज शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें कुल 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। घोषित किए गए 9 नामों की 3 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 मुस्लिम तथा 1 एससी जाति वर्ग से हैं। ये हैं प्रत्याशियों के नाम सीट - प्रत्याशी गोरखपुर - जावेद सिमनानी घोसी - बालकृष्ण चौहान फैजाबाद - सच्चिदानंद पांडेय आजमगढ़ - भीम राजभर राबर्ट्सगंज - धनेश्वर गौतम एटा - मोहम्मद इरफान धौरहरा - श्याम किशोर अवस्थी बस्ती - दयाशंकर मिश्रा चंदौली - सत्येंद्र कुमार मौर्य ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..  ...
Loksabha2024 : बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने प्रत्याशी की जीत के लिए झोंकी ताकत

Loksabha2024 : बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने प्रत्याशी की जीत के लिए झोंकी ताकत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा-हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्र में सक्रिय मंत्री ने गुरुवार को तिंदवारी, सिंधनकला, पैलानी डेरा समेत कई जगहों पर संगठनात्मक बैठकें लीं। मंत्री श्री निषाद ने बातचीत में बताया कि उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, मंडल पाधिकारियों के साथ पन्ना प्रमुखों की भी बैठकें लीं। बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट साथ ही संकल्प दिलाया कि सभी अपने-अपने बूथों पर दो गुना मतों से प्रत्याशी को जीत दिलाएं। जलशक्ति मंत्री ने नुक्कड़ सभाएं भी कीं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को मोदी और योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कि सबका साथ और सबका विकास मोदी सरकार में भी संभव है। https://samarneetinews.com/jhulelal-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-banda/ ये भी पढ़ें : लो...
Banda News : कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, एक अज्ञात युवक भी..

Banda News : कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, एक अज्ञात युवक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में प्रयागराज रेलवे लाइन पर हुई। उधर, एक अन्य युवक की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा के रहने वाले 75 वर्षीय शिवपाल घर से सुबह निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। पुलिस और आसपास के लोगों से परिजनों को जानकारी मिली कि उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। बेटे ने बताई ये बातें मृतक के बड़े बेटे रामबाबू का कहना है कि वह उनके पिता कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। 27 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां डाक्टरों ने प्रोस्टेट का कैंसर बताया था। ये भी पढ़ें : बांदा में देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, ऐसे हुई घटना.. कानपुर और जानकीकुंड अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा ...
यूपी के पीलीभीत में ईद पर दर्दनाक दुर्घटना, महिला समेत 5 को डंपर ने रौंदा, सभी की मौत

यूपी के पीलीभीत में ईद पर दर्दनाक दुर्घटना, महिला समेत 5 को डंपर ने रौंदा, सभी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ईद के दिन यूपी के पीलीभीत में एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बरेली-हरिद्वार हाइवे डंपर ने पांच लोगों को रौंद दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बरेली-हरिद्वार हाइवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा गांव के पास हुई। वहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। दोनों पर सवार महिला समेत पांच लोग नीचे गिर गए। दो बाइकों की टक्कर, पीछे से आए डंपर ने कुचला तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे निसरा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : UP : घर में आग लगने से दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर  तभी पीछे से आए डंपर ने एक बाइक पर सवार आकिब (21) निवासी...
बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर में पूर्व सांसद मलूक नागर ने अपने परिवार के साथ बसपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, नागर के पहले ही पार्टी को लेकर चर्चाएं थीं। बसपा ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मलूक नागर सांसद नागर ने एक्‍स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि ''मौजूदा हालातों और राजनीतिक माहौल को देखकर, आज मैं, मेरे बड़े भाई लखीराम नागर, (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), मेरी धर्मपत्नी सुधा नागर, (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) बसपा से इस्तीफा दे रहे हैं'' बताते चलें कि दिसंबर 2006 में उन्होंने बसपा का दामन थामा था। ये पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज...
Eid Ul fitr 2024 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही ईद

Eid Ul fitr 2024 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी दिल्ली समेत देश में शव्वाल महीने का चांद दिखाई दे गया है। बुधवार शाम करीब सवा 7 बजे ईद के चांद का दीदार हुआ है। गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जाएगी। जामा मस्जिद की चांद कमेटी ने चांद दिखने का ऐलान किया है। ईद का त्यौहार खुशियों और भाईचारे का होता है। सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देंगे। उधर, पूरे प्रदेश में ईद को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ें : Hamirpur : पेड़ के नीचे से रोज रात को आती थीं तेज आवाजें, हकीकत जान पुलिस भी हैरान  ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार...
बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के कोर्रम के कामता प्रसाद के बेटे देवदत्त (18) सोमवार रात बाइक से जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर सामने आने से हुआ हादसा साथ में पड़ोसी युवक भी था। बताते हैं कि गांव के पास ट्रैक्टर के अचानक सामने आने से युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें : ‘न प्रधानमंत्री-न मुख्यमंत्री.., यहां वही होगा जो चाहेगा मुराद आलम’ आवास योजना में अड़ंगे की शिकायत राहगीरों ने सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने देवदत्त को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक परिवार ...