Tuesday, December 23सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल

UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनी न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस की पीआरबी गाड़ी चिल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं होमगार्ड का बेटा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि पीआरबी होमगार्ड चला रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार यूपी-112 की पीआरबी-795 में तैनात पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव का होमगार्ड रामनरेश चंदेल (50) अपने साथी सिपाही जालौन के कुठौंद के खरका पिपरी के दीपक कुमार (30) के साथ पपरेंदा गांव से चिल्ला की ओर जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए बताते हैं कि गाड़ी होमगार्ड चला रहा था। पपरेंदा गांव के पास होमगार्ड का बेटा राजा (25) मिल गया। उसे पिता ने गाड़ी में बैठा लिया। ...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई राष्ट्र के लिए है, जबकि विपक्ष की सत्ता के लिए है। हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं, जबकि वे कुर्सी के लिए..। हमारी प्राथमिकता राष्ट्र है, उनकी प्राथमिकता सत्ता। ये बातें आज बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने जनाधार खो दिया है। अब उनके पास न कोई नीति है और न कोई स्टैंड। यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी बीजेपी उन्होंने कहा कि उन लोगों ने (सपा सरकार) ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं, सनातन धर्म को मानने वाला कोई भी व्यक्ति उनको माफ नहीं करेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी। विपक्षी पार्टियों क...
आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा आ रहे हैं। उनका हेलीकाप्टर दोपहर 12:55 बजे बांदा कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से डिप्टी सीएम श्री पाठक कार्यक्रम स्थल डीआईसी स्कूल मैदान पहुंचेंगे। एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग दोपहर 2:15 बजे वापस कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्नाव के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियां करने में जुटा है। ये भी पढ़ें : Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट  ...
Banda : महिला सिपाही ने पति के खिलाफ कराई FIR, मारपीट-अभद्र मैसेज का..

Banda : महिला सिपाही ने पति के खिलाफ कराई FIR, मारपीट-अभद्र मैसेज का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला सिपाही ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और अभद्र मैसेज भेजने की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला सिपाही झांसी की रहने वाली है, जो इस समय बांदा अभियोजन कार्यालय में तैनात है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि महिला सिपाही श्वेता पाल ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। पति पर मारपीट, माता-पिता को अभद्र मैसेज भेजने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। झांसी स्टेशन पर कर चुके मारपीट उनका कहना है कि उनकी शादी को दो-ढाई साल हो गए हैं। उनकी एक बेटी भी है। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीती 3 जून को झांसी स्टेशन पर पति और ससुरालियों ने उनसे मारपीट की। ये भी पढ़ें : Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट पति रामनरेश सिंह पाल अब पत्नी क...
गेहूं पर भाई-बहन के झगड़े का दुखद अंत, एक की गई जान..

गेहूं पर भाई-बहन के झगड़े का दुखद अंत, एक की गई जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : छत पर फैले गेहूं उठाने को लेकर भाई-बहन के झगड़े का खौफनाक अंत हुआ। बांदा में बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में राकेश निषाद की बेटी सोमवती (19) ने घर में फांसी लगा ली। वहां पहुंचे छोटे भाई सोनू ने शव को लटकते देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार में रोना-पीटना मच गया। पिता ने बताया कि घर में वे लोग नहीं थे। भाई-बहन के विवाद में घटना हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट  ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत  ...
ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि दोनों बाइक से बदौसा के ग्राम सासी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात..  ये भी पढ़ें : Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष...
बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक व्यक्ति की उसी के घर में जलकर मौत हो गई। रात में कमरे में सोने गए व्यक्ति के कमरे से सुबह धुआं उठता दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तबतक गृहस्वामी रामशरण की जलकर मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि आशंका है कि शार्ट सर्किट से घटना हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के तेराब गांव के रहने वाले रामशरण (65) रविवार रात अपने कमरे में सोने गए थे। कमरा अंदर से बंद था। आज सोमवार सुबह अचानक कमरे से धुआं उठने लगा तो परिवार के लोगों ध्यान गया। आसपास के लोगों के साथ परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : Banda : रात में सबको खाना बनाकर खिलाया, सुबह फांसी पर.. बाद मे...
Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष

Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो चालक तेज रफ्तार में था। उसने गलत दिशा से अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मारी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि टेंपो चालक शराब के नशे में था। मामले में पुलिस ने अबतक रिपोर्ट तक नहीं लिखी है। न ही टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने अबतक नहीं लिखी रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पल्लवी सिंह पुत्री बलवीर सिंह बांदा मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स हैं। रोज की तरह वह बीती 11 जून को स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान मेडिकल कालेज के पास नयना पेट्रोल पंप के पास टेंपो नंबर U...
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने बांदा के तुलसीराम का लिया नाम

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने बांदा के तुलसीराम का लिया नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पानी बचाने का मंत्र देने वाले तुलसीराम के नाम का जिक्र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ ही एक बार फिर बांदा जिले का नाम पूरे देश में सुना गया। पीएम मोदी ने कहा कि 3 वर्षों में 40 तालाब खुदवाने वाले लुकतरा प्रधान तुलसीराम के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तुलसीराम ने 'खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में', का मंत्र दिया। पीएम द्वारा बांदा में अतुलनीय प्रयासों की सराहना का चौथा मौका इसका परिणाम यह रहा कि गांव का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जलसंरक्षण को लेकर हुए अतुलनीय प्रयासों की सराहना का यह चौथा मौका है। इसके पहले भी जिले में जल संरक्षण को लेकर प्रयासों को सराहा है। प्रधान ने पिछले 3 साल में खुदवाए 40 से ज्यादा तालाब आज पीएम मोदी द्वारा ऐसे अतुलनीय प्रयासों की सराहना का चौथा मौका रहा। रविवार ...
बांदा के राजपूतनगर में हादसा, कूलर के करंट से अनहोनी..

बांदा के राजपूतनगर में हादसा, कूलर के करंट से अनहोनी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजपूतनगर में आज एक हादसा हो गया। कूलर के करंट से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। जब तक परिवार के लोगों ने उसे बचाया। हालत बिगड़ चुकी थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूलचंद्र (50) आज अपने घर में कामकाज कर रहे थे। घर में कूलर चल रहा था। उन्होंने जैसे ही कूलर पर हाथ रखा। वह करंट से चिपक गए। घरवालों ने आनन-फानन प्लग हटाकर उसे करंट से अलग किया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या.. ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में लू से दो लोगों की मौत  ...