Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। पड़ोस के एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर डाला। घटना के लिए आरोपी नाबालिग को सोते समय अगवा कर ले गया। फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र में पास के एक गांव में 13 साल की किशोरी सरकारी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। रात में सोते समय अगवा किया बताते हैं कि बीती रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे वह घर में सो रही थी। इसी बीच पास में रहने वाला एक पारिवारिक चाचा बच्चा निषाद वहां जा पहुंचा। वह बच्ची को मुंह दबाकर उठाकर अपने ...
हरियाली : बांदा होगा 44 लाख से ज्यादा पौधों से हरा-भरा

हरियाली : बांदा होगा 44 लाख से ज्यादा पौधों से हरा-भरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के हरा-भरा बनाने के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि संबंधित तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि 2021-22 में जिले में जनपद का कुल लक्ष्य 44.53250 लाख पौधों को रोपित करने का है। तैयारियां पूरी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि गड्ढा खुदान का कार्य 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कार्य पूरा करने को कहा है। पौधरोपण में शीशम, सागौन, अमरूद, अर्जुन, इमली, आंवला, कंजी, जामुन, नीम, सहजन, अनार, आम इत्यादि 62 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा सहित...
Banda : बांदा में च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के खिलाडियों का चयन

Banda : बांदा में च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के खिलाडियों का चयन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीआर क्रिकेट अकेडमी के खेल मैदान में 1 मार्च से होने वाले च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह टूर्नामेंट आने वाली 1 मार्च से पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में होगा। आज अंडर 14, 16 व 19 के खिलाडियों की चयन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान बांदा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, बनारस, फिरोजाबार, देवरिया आदि कई जिलों के खिलाड़ी वहां पहुंचे। चयन प्रक्रिया हेड कोच शिवप्रताप सिंह व मनोज मिश्रा मौजूद रहे। कई जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीसीए सचिव वासिफ जमा खां, अध्यक्ष विनोद यादव, महोबा डीसीए सचिव तारिक, विपिन राय, चन्द्रमौली भारद्वाज मौजूद रहे। साथ ही सीनियर प्लेयर्स विनय श्रीवास्तव, जीतेन्द्र यादव, प्रदीप गुप्ता, रेहान खान, अनिल मिश्रा, रविप्रकाश धुरिया, सैय्यद मोहम्मद, आदिल ...
Banda Breaking : बांदा में बिस्कुट लेने गए बच्चे की कार की चपेट में आकर मौत, भाग रहे चालक..

Banda Breaking : बांदा में बिस्कुट लेने गए बच्चे की कार की चपेट में आकर मौत, भाग रहे चालक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक 8 साल के मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने कुछ दूर पीछा करने के बाद पकड़ लिया। बाद में पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कार कब्जे में ले ली गई है। हादसा बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। दुकान से बिस्कुट खरीदने गया था बालक बताया जाता है कि जसपुरा कस्बे के रहने वाले विमल यादव का बेटा 8 साल का जितेंद्र घर के पास की दुकान पर बिस्कुट खरीदने गया था। वह सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ जसपुरा ने ...
बांदा में बालू खदान पर बना अवैध पुल ढहाए जाने से खलबली

बांदा में बालू खदान पर बना अवैध पुल ढहाए जाने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले जिला प्रशासन की बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से खलबली मची हुई है। बताते चलें कि बांदा जिला प्रशासन जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशन में लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले एक खदान पर नदी में रपटा हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में केन नदी पर दुरैड़ी खदान के संचालकों ने अवैध रूप से पुल बना लिया था। इसे लेकर दुरैड़ी में बना था अवैध पुल अस्थाई रूप से बनाया गया यह पुल खनन नियमों के विरुद्ध था। इसकी खबरें अखबारों में सुर्खियां बनीं तो प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए इसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया था। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह परिवहन हेतु बनाया गया था और जलधारा बाधिक नहीं हो रही थी। फिर भी इसे ढहा दिया गया है। बताते चलें कि दुरैड़ी खदान में पहले भी अवैध खनन और नियम विरुद्ध मशीनों से खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में पुल बन...
बांदा महिला कालेज की छात्राओं ने मादक पदार्थों के खतरे बताए

बांदा महिला कालेज की छात्राओं ने मादक पदार्थों के खतरे बताए

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई का 7 दिवसीय शिविर जारी है। रविवार को पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सबीहा रहमानी, डाक्टर अंकिता तिवारी, ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं ने दलित बस्ती में जाकर लोगों को जागरुक किया। छात्राएं दरी मोहाल, बरी मोहाल एवं अहीर मुहल्ले में पहुंचीं। वहां लोगों को मादक द्रव्यों के सेवन एवं सहज ढंग से बात करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दूसरे सत्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय "मादक द्रव्यों के सेवन से नुकसान" रहा। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता ने संगोष्ठी का संचालन किया। सुरेश मिश्रा और अनूप कुमार मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में फांसी पर लटकते मिले 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता के शव  ...
बांदा सदर विधायक बोले,  सरकार तक पहुंचाएंगे अभिकर्ताओं की समस्याएं

बांदा सदर विधायक बोले, सरकार तक पहुंचाएंगे अभिकर्ताओं की समस्याएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अल्पबचत अभिकर्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह एवं अभिकर्ता सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान के पास मैरिज हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभिकर्ताओं की सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष जोर अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार संघ को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोज...
बांदा में कृषि मंत्री शाही बोले, नए कृषि कानूनों से किसानों को होगा बड़ा फायदा

बांदा में कृषि मंत्री शाही बोले, नए कृषि कानूनों से किसानों को होगा बड़ा फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि नए कृषि कानूनों से निश्चित रूप से किसानों को बड़ा फायदा होगा। कैबिनेट मंत्री शाही ने कहा कि जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ फसलों के बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। इससे बुंदेलखंड मंडल में खरीफ फसलों का उत्पादन 60 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों को काफी लाभ होगा। दीप प्रज्जवलित कर किया कृषि मेले का शुभारंभ दरअसल, कृषि मंत्री आज शनिवार को यहां कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय किसान मेले को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया। साथ ही सैकड़ों किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि छोटे किसान एफपीओ बनाकर खेती करें। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। कहा कि नए कृषि कानूनों से क...
बांदा के बाईपास पर सब्जी-आलू की तरह बालू मंडी, खनिज संपदा लूट रहे धंधेबाज

बांदा के बाईपास पर सब्जी-आलू की तरह बालू मंडी, खनिज संपदा लूट रहे धंधेबाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खनिज संपदा की ऐसी लूट शायद ही कहीं देखने को मिले, जैसी बांदा में है। शहर से सटे इलाके बौद्धीपुरवा में नदी किनारे खुलेआम रिक्शों और ट्रैक्टरों से खनिज संपदा लूटी जा रही है। हाल यह है कि सड़क किनारे बालू स्टोर करने के बाद ट्रैक्टरों और ट्रकों पर लादकर बेची जा रही है। काम छोटा लगता है, लेकिन बालू के धंधेबाज इसमें लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं।  बड़ा दिलचस्प अंदाज में चल रहा धंधा इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि बाइक, रिक्शों से लादकर बालू को पहले पास निकलने वाली नदी पर स्थित पुरानी मोती-सोना खदानों से उपर सड़क पर लाकर ढेर बनाए जाते हैं। इसके बाद उनको ट्रैक्टरों और ट्रकों पर लादकर बेच दिया जाता है। दिन-रात बाइकों और रिक्शों से बालू की ढुलाई चलती रहती है।  भूरागढ़ पुलिस चौकी चंद कदम दूर वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि बालू का यह पूरा गड़बड़ झाला बाईपास के जिस त्रिव...
Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, पढ़िए पूरी खबर..

Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कोतवाली पुलिस की अपराधियों पर पकड़ कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। अभी चंद दिन पहले बालू खदान पर गोलियां चलने से दहशत फैल गई थी। पुलिस को घटना का पता तक नहीं था, जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। अब नरैनी कस्बे में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक बैंक के ताले टूट गए हैं। तहसील परिसर के पास चोरों ने ताले तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास किया। हालांकि, सफल नहीं हो सके। चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े मिले। अब समझा जा सकता है कि बैंक की कितनी बड़ी लापरवाही है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर घटना बताया जाता है कि बीती रात नरैनी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर तहसील परिसर के पास इंडियन बैंक (इलाहाबाद) के मुख्य गेट का ताला चोरों ने कटर से काट डाला। ये भी पढ़ें : बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों ...