Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News Banda : बांदा के अतरहट में कानपुर जा रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News Banda : Shortly before accident, woman dies

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं वहीं बाइक सवार उनके पति भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक चालक की पहचान करके उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।

बाइक से दोनों जा रहे थे कानपुर

बताया जाता है कि खप्टिहाकला के रहने वाले अशोक कुमार अपनी पत्नी रानी देवी के साथ अतरहट से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अतरहट गांव में हादसे का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें : पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 बच्चों की मौत, 12 घायल 

वहां एक ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक पर बैठी रानी देवी गिरने के बाद ट्रक के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक चालक और उसके वाहन के बारे में भी जानकारी ली। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR