Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डकैती कांड : 60 घंटे बाद भी ग्रामीण और पीड़ित डरे-सहमे और पुलिस खाली हाथ

Banda Big Breaking : Robbery of former MLA's brother-in-law, miscreants looted millions of jewels by beating family members brutally

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मर्का थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात के 60 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर वारदात को लेकर गांव के लोग थोड़े डरे से हैं। वहीं पीड़ित परिवार भी सहमा हुआ है। बदमाशों की पिटाई से घायल गृहस्वामी, उनकी पत्नी और मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

मंगलवार रात हुई थी डकैती की वारदात

बताते चलें कि मंगलवार की रात बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ मजरा कुसुमिहन पुरवा में संतोष गौतम के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। करीब एक दर्जन बदमाश घर में सीढ़ी लगाकर घुसे थे।

ये भी पढ़ें : Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, पढ़िए पूरी खबर.. 

परिजनों को बुरी तरह से पीटकर घर में रखी लाखों की नगदी, जेवर व कपड़े आदि लूट ले गए थे। डाल दिया था। गुरुवार को डाक्टोरं ने घायल संतोष, उनकी पत्नी वंदना और मां सूरजकली को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उधर, संतोष ने खुद को और परिजनों को जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। उधर, मर्का थाना प्रभारी रामाश्रय ने बताया है कि बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें : Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे