Monday, February 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपनी सगाई के लिए लहंगा लेने पिता संग गई पूजा की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस परिवार से सगाई हो रही थी, वहां भी लोगों में शोक फैल गया है। दोनों परिवारों के लोग दुखी हैं। बता दें कि हादसा उस समय हुआ था जब युवती पूजा अपने पिता के साथ सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर लौट रही थी। 4 मार्च को थी पूजा की शादी जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले शिवशरण विश्वकर्मा अपनी बेटी पूजा (19) और उसकी सहेली अंजू (19) के साथ शनिवार देर शाम स्कूटी से बेर्राव गांव गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी वहां से सभी स्कूटी से पूजा की सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव लौटते समय तिलौसा मोड़ के पास ईंट से लदे ओवरलोड ट्रैक...
BandaNews : रात में मीट पार्टी-सुबह मौत, सवा लाख के लिए हत्या का आरोप

BandaNews : रात में मीट पार्टी-सुबह मौत, सवा लाख के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा : कुछ लोगों के बीच रात में मीट पार्टी हुई। घर में मीट बनाकर खाया गया। सुबह एक की मौत हो गई। अब मृतक के भाई ने पड़ोसी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दादौ रोड अंबिकानगर के ननकवा (36) अपनी मां रूकमिनियां के साथ रहते थे। मां ने जगाया तो नहीं हुई शरीर में हलचल शनिवार की रात पड़ोसी युवक ने घर आकर मीट बनाया था। दोनों ने बैठकर मीट की दावत उड़ाई। पार्टी की और सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद पड़ोसी युवक अपने घर चला गया। सोने के लिए ननकवा चारपाई पर लेट गए। सुबह जब देर तक वह नहीं जागे तो मां ने उठाया। शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी...
बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्टेट जीएसटी टीम ने बांदा शहर के होटल सारंग इंटरकॉटिनेंटल, रघुराम गृह प्राइवेट लिमिटेड व संतुष्टि डिलीसियस फूड प्लाजा पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इन जगहों से अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया 25 से 30 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। फर्म के सभी पपत्र सीज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। छापे के दौरान लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी राज्यकर विभाग (बांदा संभाग) के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि शहर के बलखंडी नाका मोहल्ले में स्थित होटल पर छापा मारा गया। डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह आदि ने जांच पड़ताल की। ये भी पढ़ें : Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर छापेमारी के दौरान जांच की कार्रवाई सुबह साढ़े 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि जांच में पाया गया कि फर्म मालिक संतो...
बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मिशन रोजगार के तहत 151 नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान आईसीडीएस के 54, विद्युत विभाग के 12, आयुष के 11 तथा स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। आयुक्त श्री त्रिपाठी ने आज के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवचयनित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा  ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे    ...
UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मंगेतर से मोबाइल पर बात करने के बाद एक युवती ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के मजरा बहुंडरीपुरवा में के रहने वाले राम कुमार की बेटी ममता (18) ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। भाई ने कुछ दिन पहले ही दिया था मोबाइल बताते हैं कि घटना के समय युवती के पिता खेत पर गए हुए थे। शाम को पिता घर लौटे तो कमरा बंद मिला। कुंडी खटखटाने पर कोई जबाव नहीं मिला तो पड़ोसियों की भी भीड़ लग गई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर ममता का शव फांसी पर लटक रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..  मृतका के ताऊ त्रिलोका प्रसाद वर्मा का कहना है कि ...
बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..

बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर इलाके में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक को उसके भाई ने पहचाना है। साथ ही पूरी बात भी बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि इंदिरा नगर में पाॅवर हाउस के सामने नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही थी। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन की थी। मृतक के भाई ने पहचाना शव आज पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक के भाई ने उसकी पहचान की। मृतक की पहचान उदयभान सिंह उर्फ राजाबाबू (45) पुत्र रामसुहावन निवासी ग्राम जारी थाना देहात कोतवाली के रूप में हुई है। मृतक के भाई कुलदीप का कहना है कि राजाबाबू अपनी ससुराल अतर्रा में रहते थे। वह दोपहर में घर से निकले थे। ये भी पढ़ें : बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेर...
UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा

UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वामी प्रसाद मौर्य के खास बांदा के तिंदवारी से पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने सपा इस्तीफा दे दिया है। मौर्य के साथ ही सपा ज्वाइन की थी। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद जल्द नई पार्टी बनाएंगे। तिंदवारी से भाजपा विधायक रहे ब्रजेश, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा छोड़कर सपा में गए थे। अब स्वामी प्रसाद के सपा छोड़ने की खबरों के बीच उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी है। दरअसल, दो दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उपेक्षा का पत्र भेज चुके प्रजापति ने अब इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राज्यसभा टिकट न मिलने के कारण नाराज बदायूं के पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने सपा छोड़ी थी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसे, होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत  ये भी पढ़ें : UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..  ...
‘समरनीति न्यूज’ की खबर से MP के बालू सिंडीकेट में खलबली, मैनेजमेंट ने बदला पैंतरा

‘समरनीति न्यूज’ की खबर से MP के बालू सिंडीकेट में खलबली, मैनेजमेंट ने बदला पैंतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के खनन के बालू ट्रकों की अवैध रूप से बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री। इससे उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि। 'समरनीति न्यूज' ने इस मामले को प्रमुखता से छापा। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं के सिंडीकेट में खलबली मची हुई है। सिंडीकेट मैनेजमेंट ने अब नए गुर्गों को मैदान में उतारा है। नए गुर्गों के कंधों पर जिम्मेदारी डाली हालांकि, बांदा के खनिज विभाग या आरटीओ विभाग की ओर से फिलहाल कोई एक्शन लिए जाने की खबर नहीं है। बताते चलें कि पुलिस के कई अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर होती रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश से रोज उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां-मटौंध और कालिंजर के रास्ते सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक अवैध रूप से एंट्री करते हैं। ये भी पढ़ें : अवैध खनन : बांदा में गाजियाबाद का गैंगस्टर विपुल त्यागी गिरफ्तार, अवैध खनन ...
UP : कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, साथियों ने पकड़ा-रिपोर्ट दर्ज

UP : कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, साथियों ने पकड़ा-रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अधिवक्ता पर तमंचा तान दिया। अधिवक्ता ने साथियों की मदद से आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया। इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया गया। सीजेएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना से कचहरी में हड़कंप मचा जानकारी के अनुसार शहर की स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता अरविंद पांडे शनिवार दोपहर अपने बस्ते पर बैठे काम निपटा रहे थे। तभी वहां चित्रकूट जिले के रौली कल्यानपुर गांव का 65 वर्षीय बृजगोपाल तिवारी पहुंचा। बताते हैं कि वह अधिवक्ता से अभद्रता करने लगा। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार  फिर 315 बोर का तमंचा निकालकर अधिवक्ता की कनपटी पर लगा दिया। अचानक इस हरकत क...
UP : बाइक सवार चचेरे भाइयों की ट्रक से टक्कर, मौत से कोहराम

UP : बाइक सवार चचेरे भाइयों की ट्रक से टक्कर, मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की टक्कर हो गई। दोनों अपनी बुआ के घर दवाई देकर घर लौट रहे थे। इनमें एक भाई की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथ का पुरवा लहुरेहटा गांव के राजेश (17) पुत्र रज्जी अपने चचेरे भाई राजेश (22) पुत्र रामआसरे के साथ बुआ के घर पड़मई गांव दवाई देने गए थे। बुआ के घर से लौटते समय हुआ हादसा वहां से दोनों बाइक से ही लौट रहे थे। बाइक राजेश चला रहे थे। इसी दौरान पड़मई गांव के पास पुलिया पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दो...