Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया। यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार   दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़...
बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पच्चू कुशवाहा की पत्नी रानी (20) बीती रात घर में सो रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान उसका हाथ पास रखे कूलर से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।      ...
बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नवविवाहिता समेत दो लोगों के शव फांसी पर लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक शव एक नवविवाहिता का है जबकि दूसरा एक युवक का है। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव कैरी में संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता का शव ससुराल के घर में फंदे पर लटकता मिला। बिसंडा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बबेरू में किशोर फांसी पर लटा मिला बताते हैं कि बांदा के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव छापर निवासी श्रीराम वर्मा की पुत्री संतोष कुमारी (35) पत्नी राम बाबू की शादी बिसंडा के खैरी गांव में हुई थी। मंगलवार को को उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता श्रीराम वर्मा ने बताया है उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी करीब ढाई से तीन...
बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हर साल की तरह इस बार भी बांदा में शनिवार को ओमर-वैश्य समाज की ओर से भगवान जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हुई। भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और लोगों को प्रसाद बांटा। शाम लगभग 5 बजे छोटी बाजार स्थित भगवान बांबेश्वर पर्वत से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बलखंडीनाका चौकी चौराहा पहुंची। वहां से पदमाकर चौराहा होते हुए यात्रा भगवान के जयकारों के बीच छावनी चौराहा पहुंची। भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और भजन भी गाए। इसके बाद यात्रा ने बाजार का भ्रमण किया। वहां भी भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। बाद में माहेश्वरी देवी मंदिर के सामने होते हुए यात्रा वापस बांबेश्वर भगवान के मंदिर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हो गया। भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विजय ओमर, संजय गुप्ता, राजेश ओमर, लोकेश, भुवनेंद...
बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला में नया डेरा के किसान रामकुमार निषाद (50) की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि रामकुमार निजी नलकूप के पास बने खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक खंभे में कंरट आ गया। करंट लगने से किसान खंभे से दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। उसकी मौत हो गई। मामले में एसडीएम सुरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी।...
बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 60 वर्षिय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि कस्बा के मुख्य चौराहे पर बने प्रतीक्षालय में कस्बे के लोगों ने एक लगभग 60 वर्षिय वृद्ध का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मरने वाली की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति चित्रकूट से अमावस्या मेला से लौटने वाला श्रद्धालु हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने मामले में हत्या की भी आशंका जाहिर की है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि उसकी हत्या करके शव को यहां डाल दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम के तहत पुलिस ने एक नकली एसपी यानि पुलिस अधीक्षक को असली सिपाही और उसके साथी के साथ गिरफ्तार करते हुए अवैध वसूली के गौरखधंधे का खुलासा किया। इतना ही नहीं नकली एसपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नीली बत्ती लगी इनोवा कार से ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। कार को भी बिल्कुल असली पुलिस अधिकारी की गाड़ी की तरह तैयार कर रखा गया था। पुलिस को इन लोगों के पास से एक 32 बोर का पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ 24 कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों को धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया सिपाही अमेठी जिले में तैनात था जिसका तबादला लखनऊ हो चुका है। अमेठी में तैनात है पकड़ा गया सिपाही, लखनऊ तबादले के बाद साथी को नकली एसपी बनाकर शुरू कर दी वसूली   बांदा पुलिस को खबर मिली थी कि एक नीली बत्ती लगी गाड़ी जिले में...
बांदा में 200 लेखपालों को सेवासमाप्ति का नोटिस, 17 निलंबित

बांदा में 200 लेखपालों को सेवासमाप्ति का नोटिस, 17 निलंबित

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में हड़ताल पर अमादा लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। गुरूवार को जिलाधिकारी बांदा ने 200 लेखपालों को सेवा समाप्ति यानी बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया है। वहीं लेखपाल संघ के अध्यक्ष समेत कुल 19 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। 19 प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार अवधेश निगम ने यह जानकारी दी। उधर, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में लेखपालों के प्रति किसी तरह की नरमी दिखाने के मूड में नहीं है बल्कि आगे और ज्यादा सख्त कदम उठाया जा सकता है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने राज्य में एस्मा लागू करते हुए लेखपालों की हड़ताल पर छह माह के लिए रोक लगा दी थी ताकि हड़ताल से किसी तरह के विकास कार्य प्रभावित न हो सकें। लेकिन इसके बावजू...
बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार अंसारी, बेटे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया

बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार अंसारी, बेटे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद जेलों में बंद माफियाओं में दहशत कायम है। अब उनके परिवार के लोगों की चिंताएं भी सामने आने लगी हैं। कहीं न कहीं परिजन जेल में बंद अपनों (माफियाओं-बाहुबलियों) की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। ताजा मामाल बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से जुड़ा सामने आया है। विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने यूपी की कानून-व्यवस्था को फेल करार दिया है। साथ ही अपराधियों को बेलगाम बताया है। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से डरा हुआ है बाहुबली मुख्तार अंसारी, हर किसी को देख रहा शक की नजर से  अब्बास ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए कहा है कि यूपी में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पत्रकारों से मुखातिब माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने योगी सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि इस सरकार में अ...
बांदा में बच्चों-स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

बांदा में बच्चों-स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

बांदा, बुंदेलखंड
बांदा, जागरण संवाददाताः विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिन्दवारी ने नगर में रैली निकालकर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक किया। जनसंख्या जागरूकता रैली कस्बे के पपरेंदा चौराहे से होते हुए बांदा फतेहपुर राजमार्ग में स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निकाली गई। रैली में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बैनर पोस्टर में लिखे नारों से लोगों को जागरुक किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देव ने कहा कि स्वास्थ्य की बहाली और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देव, आशा साहु, रामदीन यादव, अंकिता सिंह, सरजू प्रसाद समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।...