Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में विवादों से घिरे रहने वाले जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह फिर चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, धमकी देने तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते चलें कि शैलेंद्र सिंह का बांदा में कार्यकाल काफी चर्चित रहा है, इनके द्वारा भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं जिले में अवैध खनन के बदस्तूर चलते सिलसिले में भी इनकी भूमिका को लेकर आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर खनिज अधिकारी चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवैध खनन रोकने में नाकाम है खनिज विभाग, विवादों से रहा है नाता   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के अरुण कुमार वर्मा पुत्र गंगाराम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में ...
बांदा में तेज रफ्तार दौड़ती कार की टक्कर से दो की मौत, अन्य हादसे में एक और युवक ने तोड़ा दम

बांदा में तेज रफ्तार दौड़ती कार की टक्कर से दो की मौत, अन्य हादसे में एक और युवक ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार की शाम हादसों के नाम रही। दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा अनियंत्रित कार के एक के बाद एक दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मारने से हुआ, जबकि दूसरा हादसा गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में दो बाइक सवार युवकों के आने से हुआ।बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में एक कार तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में जलालपुर के पास एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। बांदा-कानपुर मार्ग पर हुआ एक हादसा  इससे कार सवार महिला सदरून (45) पत्नी अमीन निवासी चिल्ला की मौत हो गई, जबकि हसनैन (30) निवासी अमौली (फतेहपुर), रवीना (34) निवासी पौहार (फतेहपुर), तथा उसकी दो बेटियां पलक और झलक गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान सदरून ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर कार ने व...
बांदा में खदान संचालक ने गुर्गों के साथ ग्रामीणों से की मारपीट, बच्ची के नदी किनारे डूबने से भड़का मामला

बांदा में खदान संचालक ने गुर्गों के साथ ग्रामीणों से की मारपीट, बच्ची के नदी किनारे डूबने से भड़का मामला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अवैध रूप से बालू खनन का सिलसिला इस वक्त धड़ल्ले से जारी है। नियमों को ताक पर रखकर बालू कारोबारी नदियों के किनारे जहां-तहां गड्ढे बनाकर खुदाई कर रहे हैं। इससे खनिज संपदा को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं आम लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है। ऐसे ही एक गड्ढे में गिरकर एक बालिका डूब गई। उसे मुश्किल से बाहर निकालकर बचाया गया। जिला अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान खदान संचालक भी वहां पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों और खदान संचालक के बीच कहासुनी हो गई। बताते हैं कि खदान संचालक के गुंडों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। हांलाकि पुलिस पर खदान संचालक के पक्ष में काम करने का आरोप लगा है। जिले में नदियों और खनिज संपदा को...
बांदा में भूरागढ़ फीडर का केबिल बाक्स फुंकने से बत्ती गुल, 7 घंटे गर्मी से बिलबिलाए लोग

बांदा में भूरागढ़ फीडर का केबिल बाक्स फुंकने से बत्ती गुल, 7 घंटे गर्मी से बिलबिलाए लोग

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भूरागढ़ फीडर की जर्जर हालत जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। फीडर का केबल बाक्स फुंकने से शहर के एक चैथाई हिस्से की बिजली गुल हो गई। करीब 7 घंटे तक भीषण गर्मी में लगभग 40 हजार से ज्यादा लोग परेशान रहे। नलों में पानी नहीं आया। रोजेदारों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा। 12 से ज्यादा मोहल्ले रहे अंधेरे में  बताते चलें कि भूरागढ़ गांव में बने फीडर से शहर के 12 से ज्यादा मोहल्लों के अलावा जल संस्थान के इंटेकवेल और पंप स्टेशनों को बिजली की सप्लाई होती है। बताया जाता है कि करीब 7 बजे भूरागढ़ फीडर का केबिल बाक्स फुंक गया। इससे 12 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इनमें मढ़िया नाका, खिन्नी नाका, फूटा कुआं, कलामतपुरा, रहुनिया, खुटला, ऊंट मोहाल, मर्दन नाका मोहल्ले शामिल रहे। रात करीब 2 बजे बि...
बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे में एक जीप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में एक युवक था जबकि दूसरे की उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम  बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के अत्रिनगर निवासी भूरा प्रसाद के पुत्र जग प्रसाद (30) रविवार दोपहर गिरवां के मनीपुर (गोविंदपुर) निवासी कल्लू के पुत्र मातादीन (60) के साथ बाइक से अतर्रा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र में तथागत कालेज के पास सामने से आ रही जीप से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रू...
बांदा के कालिंजर दुर्ग में देर रात भीषण आग, बुझाने को जूझ रही फायर ब्रिगेड, पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर

बांदा के कालिंजर दुर्ग में देर रात भीषण आग, बुझाने को जूझ रही फायर ब्रिगेड, पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के ऐतिहासिक स्थान कालिंजर दुर्ग के जंगल में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। हवा के साथ आग फैलती जा रही है और लगातार रात करीब 10 बजे तक जारी है। हांलाकि शाम को आग बुझाने पहुंची बांदा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हालात पर काबू करने में लगे हैं। मौके पर राजस्व टीम व पुलिस भी मौजूद है। सुबह 10 बजे करीब लगी आग, देर रात तक और फैली  उधर, ग्राम कटरा, कालिंजर के प्रधान रामबहोरी कुश्वाह ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब 10 बजे हुई, जब की लपटें और धुआं उठते हुए देखा गया। कहा कि आग मध्यप्रदेश के जंगलों की ओर से इधर फैली है। प्रधान ने कहा कि आग धीरे-धीरे कटरा कालिंजर गांव की ओर बढ़ रही है। आग बुझाने के प्रयास नाकाफी लग रहे हैं। बुझाने देर से पहुंची फायर ब्रिगेड  उधर, सुमन विश्वकर्मा, विनोद शर्मा तथा अतुल कुमार ने कहा कि दुर्ग में आग के चलते आसपास के इलाकों में भी ल...
पेयजल संकट से जूझ रहा शहर, फिर भी लीकेज पर कंट्रोल नहीं

पेयजल संकट से जूझ रहा शहर, फिर भी लीकेज पर कंट्रोल नहीं

बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते कई महीनों से शहर से सटे मवई गांव में पेयजल पाईप लाइन लीकेज होने के कारण बड़े पैमाने पर पानी की बर्बादी हो रही है। बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी जलसंस्थान के अधिकारियों से की है। पेट्रोल पंप व्यवसाई शरद उर्फ पिंटू गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा कई बार जलसंस्थान के  उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन विभाग के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है। उधर, इस संबंध में जलसंस्थान के जेई श्याम से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। ये भी पढ़ेंः बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम...
बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में उस वक्त प्रशासन में हड़कंप मच गया जब शहर के लगभग 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। ये सभी लोग जिले में पेयजल संकट को लेकर परेशान हैं और कई दिन पहले ही पानी नहीं तो वोट नहीं, जैसे नारे लगाकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके थे। अधिकारियों के पैरों तले खिसकी जमीन  आज जैसे ही प्रशासन को जानकारी हुई कि ये लोग वोट डालने से मना कर रहे हैं तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में आला अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा। वहां कटरा, नुनिया मुहाल, न्यू मार्केट, छावी तालाब, लोधा कुआँ, बलखंडीनाका आदि मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के जल्द ही समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर लोग वोट डालने को तैयार हुए। ये भी पढ़ेंः हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद...
बीएलओ सर्वे में खुलासाः बांदा जिले से 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर..

बीएलओ सर्वे में खुलासाः बांदा जिले से 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए बीएलओ सर्वे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के लगभग 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर हैं, बात साफ है कि इतने मतदाता नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इन मतदाताओं को अनुपस्थित या शिफ्टेड यानि कहीं और समायोजित होने की श्रेणी में रखते हुए इनकी अलग से सूची तैयार की है। हांलाकि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की कोशिशों के तहत इनको वापस बुलाने के भरपूर प्रयास किए गए हैं। बबेरू में सबसे ज्यादा ऐसे वोटर  बताया जा रहा है कि ऐसे सबसे ज्यादा मतदाता 51 हजार, बबेरू विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जानकारी मिली है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ स्तर अफसरों ने सर्वे किया तो इसकी जानकारी निकलकर सामने आई है। ये भी पढ़ेंः महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज बताया जाता है कि तीनों क्षेत्रों के कुल 81,266 मतदात...
बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को बांदा-मानिकपुर रेल ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव के मजरा दुबरिया निवासी पिंटू (24) का शव शनिवार सुबह बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। भाई ने कहा, मानसिक संतुलन था खराब  ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रामकेश ने बताया कि पिंटू मजदूरी करता था। वहां उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और कुछ दिन पहले परिवार के लोग उसे घर ले आए थे। शुक्रवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच बिना बताए कहीं चला गया। सुबह उसका शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सास की डा...