बांदा में दर्दनाक घटनाः मां और 3 साल के मासूम की करंट से मौत
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुई दर्दनाक घटना में कूलर से करंट लगने से एक मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। यह घटना आज सुबह पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में हुई। वहां रहने वालीं रेखा (27) पत्नी पप्पू और उनके बेटे छोटू (3) को घर का काम करते वक्त कूलर से करंट लग गया। बताते हैं कि पहले बच्चे को करंट लगा, उसे बचाने में मां भी करंट लगने के साथ कूलर से चिपकी रह गई। बताते हैं कि जिस वक्त घर में यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय घर में दूसरा कोई सदस्य नहीं था।
घटना के वक्त नहीं थे परिजन
ऐसे में उनको तत्काल बचाया भी नहीं जा सका। बाद में जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों को कूलर से हटाकर बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि पहले बेटे को कूलर से कर...









