Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के आईजी/डीआईजी के.सत्यानारायणा ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में आईजी के अचानक पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यवस्थाएं ठीक की गईं। आईजी को सामने देख थाने के पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि, सबकुछ ठीक रहा। इस दौरान आईजी नारायाणा ने थाने की हवालात, वहां लगे सीसीटीवी, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा।आईजी नारायाणा ने कोविड डेस्क के साथ ही थाना परिसार में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी जांचा-परखा। साथ ही थाने में बनने वाली नई निर्माणाधीन पुरुष बैरक और विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया। पैदल गश्त और आम लोगों की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं को समय रहते निस्तारित किया जाए। आईजी ने थाना प्रभारी से अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सम्मेलन और उनकी समस्याओ...
बांदा में 2000 से ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमित, 51 नए मरीज मिले

बांदा में 2000 से ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमित, 51 नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2000 से ऊपर पहुंच चुकी है। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 51 और संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल पाजिटिव केस की संख्या बढ़कर 2036 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 480 बताए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी जांच रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली। इन इलाकों में मिले कोरोना संक्रमित केस बताया जाता है कि रिपोर्ट के मुताबिक मूंगुस गांव में 1, ब्रह्मनगर लखन कालोनी अतर्रा में 5, शहर के श्रीनाथ बिहार में 1, बंगालीपुरा में 1, महुआ ब्लाक क्षेत्र के चटसरा, गुमाई, बछेही, गोखिया, पूरन, अकबरपुर में 1-1, राघौपुर में 1, रक्सी गांव में 8, कंचन पुरवा में 1, मंडी समिति में 1, परसौली गांव में 1, बबेरू में 2, विकास भवन में 1, मेडिकल कालेज में 8...
Update : बांदा के कुसरेजाधाम में कोविड-19 किट का वितरण हुआ

Update : बांदा के कुसरेजाधाम में कोविड-19 किट का वितरण हुआ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर परम पूज्य संत परमेश्वर दास महाराज की कृपा से तिंदवारी रोड पर स्थित कुरसेजाधाम में कोविड-19, रोकथाम किट का वितरण किया गया। इसमें तथागत चैरिटेबल ट्रस्ट खासतौर पर सहयोगी रहा। आयोजकों ने दावा किया है कि इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों को दवाएं बांटी गई हैं। कुसरेजाधाम में हुआ आयोजन आयोजकों ने बताया है कि इस किट में जिंकोविट और लिम्सी जैसी अति महत्वपूर्ण दवाएं शामिल रही हैं। यह कार्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भोपाल में तैनात पचनेही के रहने वाले आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ। ये भी पढ़े : Covid-19 : बांदा में 1985 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 26 और मिले बताया जाता है कि इस दौरान किट का वितरण बड़े पैमाने पर किया गया। आयोजकों ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता का यह स्वभाव है कि वह संकट के घड़ी में अपने ...
बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूट धाम परिक्षेत्र) के. सत्य नारायाणा ने आज महत्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। इसके बाद कैंप कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की प्रतिमा को सलामी भी दी गई। इसके बाद कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की तरह जीवन में त्याग, दृढ़ निश्चय की बातें बताईं। साथ ही जीवन में समयबद्ध रहकर अपने कार्यों को करने के साथ ही धूम्रपान न करने तथा आसपास सफाई रखने की शपथ दिलाई गई। ये भी पढ़ें : यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव ...
बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटे से कहासुनी से बांदा में एक पिता इतना आहत हो गया कि उसने ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसके शव को चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाद में रने वाले की पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया बेटे से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। लोगों ने शव देख पुलिस को दी सूचना बताया जाता है कि कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी हरिशंकर गुप्ता (70) पुत्र देवीदीन गुप्ता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी  आत्महत्या का कारण पूछने पर थाना प्रभारी मटौंध रविंद्र तिवारी ने बताया कि...
बांदा : अवैध खनन के दौरान मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा : अवैध खनन के दौरान मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बंद खदान में अवैध के दौरान एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मामला जिले की बदनाम पांडादेव खदान से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से एक ओर जहां अवैध खनन का खुलासा हुआ है, वहीं माफियाओं की दबंगई भी सामने आ गई है। पिता ने लगाया हत्या का आरोप बताया जाता है कि पनगरा गांव के रहने वाले गोरा पुत्र बद्री श्रीवास (35) को शुक्रवार शाम को पांडा देव खदान के लोग बुलाकर ढुलाई के काम को ले गए थे। मृतक के पिता का कहना है कि ट्रैक्टर पर चालक समेत सात लोग थे। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा 6 बजे खदान में खनन करते वक्त ढीला ढह गया। इससे बद्री श्रीवास उसके नीचे दब गया। ये भी पढ़ें : बांदा में अभ...
बांदा की बड़ी खबर : ADM की पत्नी-बेटी को भी कोरोना, 22 और पाॅजिटव मिले

बांदा की बड़ी खबर : ADM की पत्नी-बेटी को भी कोरोना, 22 और पाॅजिटव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बांदा के अपर जिलाधिकारी की कल रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। आज आई जांच रिपोर्ट में उनकी पत्नी और बेटी भी पाॅजिटिव आई हैं। दोनों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 15 के आसपास पहुंच रही है। जांच के दायरे के साथ ही पाॅजिटिवों की संख्या भी बढ़ रही है। 22 नए पाॅजिटिव में 9 महिला मरीज मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों समेत कुल 22 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। बताया जाता है कि इन 22 नए पाॅजिटिव केस में 9 महिला मरीज हैं, बाकी पुरुष हैं। ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज : बांदा ADM को भी कोरोना, 52 और नए पाॅजिटिव मिले इसके साथ ही एक वर्षीय बच्चा भी संक्रमितों में शामिल हैं जो बबेरू रोड गायत्रीनगर का रहने वाला है। आज की रिपोर्ट में 60 साल से उपर वाले मरीजों ...
बांदा : कायस्थ महासभा ने पूर्व मंत्री स्व. बोस को दी श्रद्धांजलि

बांदा : कायस्थ महासभा ने पूर्व मंत्री स्व. बोस को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष लव सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री स्व. जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पदाधिकारियों ने स्व. बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संरक्षक तरुण खरे ने कहा कि बाबूजी जमुना प्रसाद बोस ईमानदारी की मिसाल थे। ये भी पढ़े :  बांदा में विहिप-बजरंग दल ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि अचिन खरे ने कहा गया कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा वह बुंदेलखंड के गांधी के तौर पर जाने जाते थे। वह अपना आशीर्वाद सभी को देते थे। महासभा ने मांग की है कि उनके नाम पर किसी संस्था की नींव रखी जाए। इस मौके पर अर्णव प्रताप निगम, अनंत निगम, नितेश श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव...
ब्रेकिंग न्यूज : बांदा ADM को भी कोरोना, 52 और नए पाॅजिटिव मिले

ब्रेकिंग न्यूज : बांदा ADM को भी कोरोना, 52 और नए पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी कोरोना का चपेट में आ गए हैं। एडीएम संतोष बहादुर सिंह समेत 52 नए कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। एडीएम के पाॅजिटिव आते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों की भी जांच कराने की तैयारी हो रही है। बताते चलें कि इससे पहले जिलाधिकारी के ओएसडी परिवार समेत कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं जिला कारागार में भी कई बंदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में मिले कोरोना संक्रमित प्रशासनिक हल्के में इसे लेकर काफी हलचल मच गई। एडीएम दफ्तर को बंद कर दिया गया है। वहां के कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। बताते हैं कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच हो सकती है। साथ ही एडीएम दफ्तर के कर्म...
Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 35 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 14 जिला कारागार के बंदी बताए जा रहे हैं। हालांकि, जेल अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा 3 कोरोना पाजिटिव केस मेडिकल कालेज में मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 914 हो गई है। इतने एक्टिव केस हैं जिले में मौजूद वहीं एक्टिव केस 436 बताए जा रहे हैं। वहीं जिले में अबतक कोरोना से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। साथ ही संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। शहर में पैर फैला रहा कोरोना संक्रमण मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज आई जांच रिपोर्ट में रामलीला मैदान के पास रहने वाले 4 ल...