Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : कायस्थ महासभा ने पूर्व मंत्री स्व. बोस को दी श्रद्धांजलि

Banda: Former minister Late Kayastha Mahasabha. Tribute to bose

समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष लव सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री स्व. जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पदाधिकारियों ने स्व. बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संरक्षक तरुण खरे ने कहा कि बाबूजी जमुना प्रसाद बोस ईमानदारी की मिसाल थे।

ये भी पढ़े :  बांदा में विहिप-बजरंग दल ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

अचिन खरे ने कहा गया कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा वह बुंदेलखंड के गांधी के तौर पर जाने जाते थे। वह अपना आशीर्वाद सभी को देते थे। महासभा ने मांग की है कि उनके नाम पर किसी संस्था की नींव रखी जाए। इस मौके पर अर्णव प्रताप निगम, अनंत निगम, नितेश श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, शिवम निगम, अंशु निगम, दिव्यांशु श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, मोहित निगम, अंशु निगम, सर्वेश निगम, नीतीश निगम, शिवम सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :  बांदा में शहीद CRPF जवान को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दी श्रद्धांजलि