Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में स्टेट बैंक कर्मी समेत 3 और कोरोना संक्रमित मिले

बांदा में स्टेट बैंक कर्मी समेत 3 और कोरोना संक्रमित मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट लगातार पैर पसार रहा है। कोरोना संक्रमण से एक और वृद्ध की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 2 हो गई है। बता दें कि इससे पहले अतर्रा कस्बे के एक सर्राफा कारोबारी की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज तीन कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद अब जिले में कुल संख्या 180 हो गई है। एक्टिव केस 137 हो गए हैं। बताया जाता है कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में देहात कोतवाली के जमालपुर गांव के रहने वाले एक 70 वर्षीय वृद्ध में मृत्यु के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। बैंक में बरती जाएगी सावधानी इसी तरह स्टेट बैंक के एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह जिले की मुख्य ब्रांच में तैनात बताए जा रहे हैं। बैंक के संक्रमित कर्मचारी कालूकुआं इलाके में माडल शाप के पीछे रहते हैं...
बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आईं दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में कुल 40 कोरोना पाजिटिव केस मिलने से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। सुबह जहां 28 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने का खबर आई, तो वहीं शाम होते-होते दूसरी जांच रिपोर्ट में 12 और कोरोना संक्रमित मामले मिलने से खलबली बढ़ गई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 115 हो गए हैं। बताते चलें कि जिले में बीते 4 से 5 दिन में तेजी से कोरोना केस बढ़े हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तेजी से बढ़ रही कोरोना पाॅजिटिव की संख्या शुरू में एक से दो की संख्या में केस मिल रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को दो अलग-अलग रिपोर्ट में कुल 40 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। बताते हैं कि रविवार को कुल 40 पाजिटिव केस मिले हैं, इनमें 26 अतर्रा क्षेत्र के और एक-एक नहरी और बिसंडा का तथा श...
बांदा में कोरोना हुआ खतरनाक, 28 नए पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 173

बांदा में कोरोना हुआ खतरनाक, 28 नए पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 173

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते तीन दिनों से कोरोना को लेकर हालात भयावाह बनते जा रहे हैं। आज रविवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 28 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 27 मरीजों की जांच रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से हुई है। एक युवक ट्रूनेट मशीन से जांच में पाॅजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि इन 28 में 7 महिलाएं भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। एक 12 साल का बच्चा भी शामिल हैं जो कि अतर्रा का रहने वाला है। इसके साथ ही जिले में अब 173 मामले हो गए हैं। वहीं 103 एक्टिव केस हैं। बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। अतर्रा और अलीगंज में सबसे ज्यादा मामले जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि 28 संक्रमितों में 6 अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हैं। वहीं कुछ बांदा शहर के अलीगंज के रहने वाले हैं। एक बिसंडा का भी व्यक्ति है। इनके सैंपुल 12 और 13 जुलाई को जांच के लिए झांस...
बांदा : घर में घुसकर लूटपाट, विरोध में वृद्धा का कत्ल 

बांदा : घर में घुसकर लूटपाट, विरोध में वृद्धा का कत्ल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक 88 साल की वृद्ध महिला का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। पहले उनको लाठी-डंडों से पीटा गया। फिर गला दबाकर मारा गया। इसके बाद चाकुओं से उनके उपर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। हत्या की वजह फिलहाल लूट को माना जा रहा है। बताते हैं कि हत्यारे उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और बाकी सामान लूट ले गए हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, उच्चाधिकारियों ने भी घटना का संज्ञान लिया है। बदौसा थाना क्षेत्र में हुई वारदात बताया जाता है कि जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव में बीती रात अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर बोधन नाम की महिला के घर में घुसे। इसके बाद गांव की गुलाब बाई (88) पत्नी इंद्रजीत सिंह के घर पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दी। बताते हैं कि इस दौरान वृद्धा जाग ग...
बांदाः सत्यम बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

बांदाः सत्यम बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सत्यम सिन्हा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने कायस्थ समाज के प्रति सच्ची निष्ठा और इमानदारी के साथ कार्य करेंगे। समाज के हर निम्न वर्ग के छात्र युवाओं की मुमकिन मदद करेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष रोहित सक्सेना व विनय श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डा अनुराग श्रीवास्तव, संजय निगम, अचिन खरे, सत्यम निगम, शिवम निगम, मनीष निगम, प्रवीण निगम ने उनको बधाई दी। ये भी पढ़ेंः Covid-19: बांदा में देर रात 7 नए संक्रमित मिले, कुल 145, एक्टिव 92...
Covid-19: बांदा में देर रात 7 नए संक्रमित मिले, कुल 145, एक्टिव 92

Covid-19: बांदा में देर रात 7 नए संक्रमित मिले, कुल 145, एक्टिव 92

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीती शाम जहां एक साथ 24 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आने से मची खलबली अभी थमी भी नहीं थी कि इसी बीच देर रात झांसी से आई रिपोर्ट में 7 और नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 8 साल की बच्ची और 3 महिलाएं तथा 3 पुरुष शामिल हैं। ये संक्रमित भी शहर के हाॅटस्पाॅट इलाकों के ही बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 145 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 92 हैं। वहीं 53 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पहले मिले थे 24, एक कारोबारी की मौत भी बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार शाम को शहर में एक साथ 24 केस मिले थे। इतना ही नहीं अतर्रा के रहने वाले सर्राफा कारोबारी 55 वर्षीय नारायण सोनी की कोरोना से मौत हो गई थी। कोरोना से मौत का बांदा में यह पहला मामला है। इसके कुछ देर बाद 24 नए केस मिलने की सूचना आई। इनमें शहरी क्षेत्र के काफ...
Update: बड़ी खबरः बांदा में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रशासनिक अमले में खलबली

Update: बड़ी खबरः बांदा में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रशासनिक अमले में खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बांदा से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में 24 नए कोरोना पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह मिले 14 नए पाजिटिव केस से ये मामले बिल्कुल अलग हैं। इनमें 11 महिलाएं हैं जबकि बाकी पुरुष हैं। इनमें ज्यादातर मामले अलीगंज और अतर्रा के हैं। वहीं दो लड़कियां शहर के स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 से हैं। एक की उम्र 16 साल है और दूसरी की 13 साल। एक मेडिकल कालेज का स्टाफ भी है। एक साथ मिले 24 नए केस ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम में जुट गई हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  अधिकारियों ने किया शहर का दौरा उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अमित बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने शहर के अलीगंज इलाके...
बांदा में सदर विधायक ने तीन गांवों में सीसी रोड का लोकार्पण किया

बांदा में सदर विधायक ने तीन गांवों में सीसी रोड का लोकार्पण किया

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का लोकार्पण किया। साथ ही ग्रामीणों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर सदर विधायक द्विवेदी ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरुक करते हुए हर सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तेजी से फैलते कोरोना संकट से बचने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। बिना मास्क के घर से न निकलें। हाथ धोने में कौताही न बरतें। कोरोना के खतरे से भी जागरुक किया बताते हैं कि सदर विधायक ने इस दौरान बरई मानपुर (देवी जी), छनिया पुरवा(जरर), मझगवां (पैगंबरपुर) समेत 3 जगहों पर सीसी रोड का लोकार्पण किया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया। कहा कि जिन सड़कों का लोकार्पण हुआ है उसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मौके पर सदर विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य अनिल त्रिपाठी, महुआ मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, प्रेम स्...
बांदा में एक सैंकड़ा के पास पहुंच रहे कोरोना केस, 3 और मिलने के बाद..

बांदा में एक सैंकड़ा के पास पहुंच रहे कोरोना केस, 3 और मिलने के बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 1 सैंकड़ा के पास पहुंच रही है। गुरुवार को बांदा में कोरोना के तीन और नए मामले सामने आए हैं। अतर्रा के एक बुजुर्ग आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। ट्रूनेट मशीन में उनके परिवार के पति-पत्नी कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91 पर पहुंच गई है। वहीं इनमें से 51 ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 41 अभी एक्टिव केस हैं। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। अतर्रा के दामूगंज इलाके में मिले तीनों मामले लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरुक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं करेंगे, मास्क नहीं लगाएंगे तो उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. संपूर्णानंद मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बत...
अपडेटः बांदा में फूटा कोरोना बमः 16 कोरोना पाॅजिटिव एक साथ मिलने से खलबली, बबेरू के अछाह गांव में 4 केस मिले

अपडेटः बांदा में फूटा कोरोना बमः 16 कोरोना पाॅजिटिव एक साथ मिलने से खलबली, बबेरू के अछाह गांव में 4 केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार को जिले में एक बड़ा कोरोना बम फूटा है। जिले में सुबह जहां एक साथ 10 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं शाम होते-होते इनकी संख्या बढ़कर 16 पर पहुंच गई। इनमें 4 मेडिकल कालेज के स्टाफ हैं और 3 जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स हैं समेत 12 लोग शामिल हैं। वहीं शाम को बबेरू के अछाह गांव में एक साथ चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।  वहीं वहीं शहर में एक सिपाही, एक जजी में काम करने वाली महिला, एक सूतरखाने का युवक, एक सर्वोदयनगर का युवक भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। एक बीमा एजेंट भी कोरोना पाजिटिव मिला है। ऐसे में समझा जा सकता है कि कोरोना किस कदर पैर पसार रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति को संभालने में जुटी हैं। वहीं कमिश्नर गौरव दयाल ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि सभी अधिनस्थ अधिकारियों को एहतियात बरतते हुए उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए ग...