Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

Banda: मोबाइल तोड़कर घर से निकला युवक पेड़ से लटकता मिला

Banda: मोबाइल तोड़कर घर से निकला युवक पेड़ से लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर से मोबाइल तोड़कर निकला युवक कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से फांसी पर लटकता हुआ मिला। माना जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना जसपुरा की है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के बीरनथोक के राहुल (19) बीती देर रात घर में किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इसके बाद गुस्से में फोन तोड़ दिया। परिजनों ने बताई यह बात परिजनों ने बताया कि इसके बाद घर से निकल गए। काफी देर घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। घर से कुछ दूरी पर उनका शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक के बड़े भाई राजकिशोर का कहना है कि वह 5 भाइयों में चौथे नंबर के थे। बताया कि किसी से बात करते हुए उन्होंने फोन तोड़ डाला था। फिर घर से गुटखा लेने जाने की बात कहकर चले गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में पड़ोस...
Breaking: बांदा में एक और एनकाउंटर, औगासी पुल पर फतेहपुर के 3 लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा-लूट का खुलासा

Breaking: बांदा में एक और एनकाउंटर, औगासी पुल पर फतेहपुर के 3 लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा-लूट का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस इस समय पूरी तरह एक्शन मोड पर नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने देर रात फिर एनकाउंटर में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को पुलिस की गोली भी लगी है। तीनों फतेहपुर के शातिर बदमाश बताए जा रहे हैं। जौगनी माता मंदिर के पास से लूट कर भागे थे तीनों एएसपी शिवराज ने जानकारी दी है कि बांदा में ये बदमाश मर्का थाना क्षेत्र के सरगना निवासी राजकरन सोनी से हजारों की नगदी लूटकर भागे थे। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस ने लूट की नगदी भी बरामद कर ली है। अपाचे मोटर साइकिल, लूट की रकम-असलाह बरामद पकड़े गए बदमाशों की पहचान फतेहपुर जिले के गाजीपुर निवासी प्रभाकर सिंह उर्फ चेतन, निशांत जोशी और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। उनके कब्जे से लूट की 66 हजार की नगदी, अपाचे मोटर साइकिल, असलहा आदि बरा...
Breaking: एनकाउंटर में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को लगी पुलिस की गोली, पीड़िता कानपुर रेफर

Breaking: एनकाउंटर में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को लगी पुलिस की गोली, पीड़िता कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर में एक कामांध पड़ोसी युवक ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। घटना शुक्रवार की है। शाम को थाने पर सूचना आई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने रात में ही मेडिकल कालेज पहुंचकर बच्ची का हालचाल लिया। थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद देर रात एनकाउंटर में बच्ची से दुष्कर्म का पाप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे थाने पर सूचना मिली कि क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने बच्ची से दुष्कर्म कर डाला है। बच्ची को मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बताई गई।   फिर भी बेहतर इलाज के लिए बच्ची को कानपुर रेफर कर दिया है। रात में पुलिस अधीक्षक और एएसपी शिवर...
हैवानियत: बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पकड़ा गया दरिंदा

हैवानियत: बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पकड़ा गया दरिंदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से हैवानियतभरी घटना सामने आई है। एक 38 वर्षीय दरिंदे किस्म के युवक ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो देर रात कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बच्ची के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी को दौड़ाया अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक कालोनी में रहने वाली बच्ची के साथ उसके पड़ोसी राजाबाबू ने रात में लगभग 11 बजे दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने ये भी पढ़ें: झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा आरोपी को भागते समय दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्ची का पिता मजदूरी...
जानिए! नए पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय को..लखीमपुर खीरी से गहरा नाता

जानिए! नए पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय को..लखीमपुर खीरी से गहरा नाता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: कुछ दिन पहले बांदा में नवागत पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडे का आगमन हुआ है। 2023 बैच के PPS अफसर पीयूष इस समय एसपी ऑफिस में तैनात हैं। वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। एक किसान परिवार के बेटे हैं। लगातार मेहनत और लगन के बल पर पुलिस फोर्स में शानदार पारी शुरू की है। 2023 बैच के PPS अफसर हैं पीयूष उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखीमपुर से पूरी की है। फिर इंटरमीडिएट के बाद प्रयागराज पहुंचकर ग्रेजुएशन किया। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने  मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस से बीएससी के बाद पाॅलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद सिविल की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। वहां शिक्षा में लगातार कठिन परिश्रम जारी रहा। हर हाल में कानून का पालन प्राथमिकता इसी बीच 2023 में दूसरे प्रयास में पीपीएस में सफलता हासिल क...
बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 32 दरोगा और इंस्पेक्टर इधर से उधर…

बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 32 दरोगा और इंस्पेक्टर इधर से उधर…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर दरोगाओं और इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। कुल 32 दरोगा-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश हुए हैं। ज्यादातर को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है। कुछ को थानों से पुलिस लाइन और जांच प्रकोष्ठ में भी स्थानांतरित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले    ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने  https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ https://samarneetinews.com/global-forgiveness-day-today-is-an-opportunity-to-mend-bad-relationships/ https:/...
सनसनी: बांदा शहर में कालूकुआं शंकरनगर में खड़ी कार में मिला शव-पुलिस मौके पर..

सनसनी: बांदा शहर में कालूकुआं शंकरनगर में खड़ी कार में मिला शव-पुलिस मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खड़ी कार में व्यक्ति का शव मिला। दरअसल, यह कार एक ही जगह पर दो दिन से खड़ी थी। आज कार मालिक ने उसका दरवाजा खोला को उसके होश उड़ गए। कार में एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। फारेंसिक टीम भी वहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कालूकुआं शंकर नगर का है मामला घटना कालूकुआं चौराहे के पास शंकर नगर मोहल्ले की है। एएसपी शिवराज ने बताया कि आज देर शाम कार मालिक सुनील चौरसिया ने जब गाड़ी का गेट खोला तो उसमें ड्राइवर सीट पर एक शव मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कालूकुआं चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। दो दिन से एक जगह खड़ी थी कार बाद में एएएसपी शिवराज भी वहां पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कार मालिक ने बताया है कि गाड़ी का एक डो...
Banda Police:  CO अंबुजा त्रिवेदी को विदाई-शांत-सरल और सौम्य स्वभाग के लिए की जाएंगी याद

Banda Police: CO अंबुजा त्रिवेदी को विदाई-शांत-सरल और सौम्य स्वभाग के लिए की जाएंगी याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बेहद शांत, सरल और सौम्य स्वभाग के लिए पहचान रखने वाली बांदा की डिप्टी एसपी अंबुजा त्रिवेदी का बीते दिनों तबादला हो गया। अब वह अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में सेवाएं देंगी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की मौजूदगी में एक विदाई समारोह हुआ। इसमें एसपी श्री बंसल ने सीओ श्री मति अंबुजा त्रिवेदी को स्मृति चिह्न भेंट कर नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। 43 माह जिले में रही तैनात पुलिस अधीक्षक ने उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। सीओ ने भी सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी 5.11.2021 को बांदा जिले में नियुक्त हुई थीं। यहां 43 माह का उनका कार्यकाल शानदार रहा। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियो...
UP Police: बांदा में मुकाबले को उतरीं 8 जिलों की पुलिस टीमें, ADG ने खिलाड़ियों को दी शाबाशी

UP Police: बांदा में मुकाबले को उतरीं 8 जिलों की पुलिस टीमें, ADG ने खिलाड़ियों को दी शाबाशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन बांदा में चल रही 4 दिवसीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का आज एडीजी जोन डा. संजीव गुप्ता की मौजूदगी में पूरे जोश-उत्साह के साथ समापन हुआ। ADG ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत प्रयागराज जोन की इस पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष/महिला वर्ग के बैटमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। एडीजी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। जोन के सभी 8 जिलों की पुलिस टीमें.. कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पूरे मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बांदा के डीआईजी राजेश एस. तथा एसपी पलाश बंसल भी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के सभी आठ जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। ममता और आलोक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इनमें बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज एवं...
बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोतवाली पुलिस और आरटीओ विभाग की निष्क्रियता के चलते बांदा में स्कूली बच्चों के लिए ओवरलोडिंग बड़ा खतरा बनती जा रही है। जेल रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर सुबह 6 बजे से अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ते हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में ट्रैक्टर चालकों का रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहता। जिला कारागार में पुलिस चौकी, फिर भी.. ऐसे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। सुबह के समय इस रोड पर पैदल, रिक्शा और वैन से स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या खूब रहती है। ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम चौंकाने वाली बात यह है कि जिला कारागार पुलिस चौकी के इंचार्ज और यातायात पुलिस या फिर आरटीओ विभाग के अधिकारी इन ट्रैक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में इन विभागों के अधिकारियो...