Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: न्यूज

साहसी युवती ने गुंडे से टक्कर लेकर बचाई इज्जत, खून से लतपत.

साहसी युवती ने गुंडे से टक्कर लेकर बचाई इज्जत, खून से लतपत.

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में अकेली सो रही युवती से पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध पर युवक ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। युवती लहूलुहान हो गई। इसके बावजूद युवती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने गुंडे से बराबर टक्कर ली। गुंडे का विरोध करते हुए शोर मचाया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। खुद को घिरता हुआ देख, आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घायल युवती अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार शहर के बाबा तालाब इलाके में रहने वाली एक 30 साल की युवती घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते उसके घर में घुस गया। फिर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने तगड़ा विरोध किया तो युवक ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों वहां पहुंचे तो आरोपी भा...
Banda : सिरफिरे ने खुद का गला रेता, बस इतनी सी थी बात

Banda : सिरफिरे ने खुद का गला रेता, बस इतनी सी थी बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक युवक ने जरा सी बात पर अपना ही गला रेतकर जान दे दी। घटना शहर के कटरा कर्बला रोड की है। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के कटरा कर्बला के रहने वाले हफीज का कहना है कि उनके बेटे शाहरुख (18) ने चाकू से अपना गला रेत लिया। पिता ने बताई घटना की यह वजह परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। ये भी पढ़ें : बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार.. सिरफिरे के पिता का कहना है कि बेटा गांजा पीने का आदी है। इसलिए उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बीते दिनों उसका इलाज चला था। बीती रात फिर घर वालों से गांजा पीने के लिए मांगने लगा। मना करने पर खुद का गला रेत लिया। https://...
बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया डाॅन मुख्तार के करीबी मददगार एक ठेकेदार को आज बांदा पुलिस ने शहर के बाबूलाल चैराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्तार को जेल में सामान पहुंचाने से लेकर शहर में उसके गुर्गों को ठिकाने दिलाने के मामले में पुलिस इस ठेकेदार और इसके बेटे से पूछताछ कर चुकी है। ठेकेदार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने रफीकुस्समद को पकड़ा है। फर्जी ID वाले सिम और 50 हजार की मांगी थी रंगदारी गिरफ्तार हुए ठेकेदार का नाम रफीकुस्समद है, जो शहर के अलीगंज इलाके का रहने वाला है। उसपर आरोप है कि पिस्टल के बल पर उसने एक दुकानदार से 50 हजार रुपए नगदी और फर्जी आईडी वाले दर्जनों एक्टिवेट सिमों की रंगदारी मांगी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ठेकेदार रफीकुस्समद को माफिया मुख्तार अंसारी का काफी करीबी बताया जा रहा है। ये...
चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..

चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी की उसके बायफ्रेंड के साथ रील देखने के बाद लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। दोनों को अस्पताल भी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक को बरामद किया है। आरोपी पिता नंदकिशोर त्रिपाठी की तलाश जारी है। देखते ही देखते बिखर गया परिवार बताया जाता है कि सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल में मराचंद्रा गांव में रहा करती थी। बताते हैं कि वहां के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गए। ये भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सन...
बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वाल्मीकि समाज द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वाल्मीकि सुदर्शन समाज की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता समाज के प्रमुख सहयोगी एवं भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कही यह बात अवस्थी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने कहा कि इतना अपार स्नेह-प्रेम और पुत्रवत भाव व सम्मान पाकर वह गौरांवित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इसके लिए वाल्मीकि समाज और सामाजिक समरसता क्षेत्र के प्रमुख लोगों को वह धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश यादव, हेमंत, संजीव, आयोजक राजेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत ये भी पढ़ें : IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबा...
प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उन्नाव जिले में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में गंगाघाट रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर एक युवक-युवती के शव मिले हैं। बताते हैं कि दोनों शव रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर छमक नाली पुलिया के पास डाउन ट्रैक किनारे पड़े देखे गए। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस और जीआरपी दोनों पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस को बाइक और कुछ सामान भी मिला साथ ही मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन और एक बैग भी मिला है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि बैग में खाने का सामान और कुछ कपड़े हैं। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युवक कानपुर के चौबेपुर का रहने वाला राजबहादुर पुत्र कुंज बिहारी है। वहीं युवती कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली शिवानी पुत्री सज्जन है। पुलिस का कहना ...
Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत

Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज हुए दो अलग-अलग हादसों में जीजा-साले समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में डंफर और ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। वहीं दूसरा हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में टेंपो और पिकअप गाड़ी की टक्कर के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरपुरवा गांव के अनिल यादव (25) अपने साले रामलखन (25) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर बिलवई गौशाला जा रहे थे। ट्रैक्टर अनिल यादव चला रहे थे। उनके साथ गांव के रामलखन और प्रदीप, विजय बहादुर वर्मा, लल्लू भी बैठे थे। परिवार का इकलौता था रामखिलावन बताते हैं कि रास्ते में बिलवई गांव के पास गिट्टी लादकर ...
बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के मर्का थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे जीजा-साले की कार से टक्कर हो गई। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। कार चालक वाहन लेकर फरार मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा बजहा पुरवा के रहने वाले मोहनलाल (36) अपने साले नत्थू (35) के साथ बबेरू कस्बे से बाइक से घर लौट रहे थे। हरदौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही.. दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते ह...
यूपी निकाय चुनाव : वोटर लिस्ट में आज ही से जुड़वाएं नाम, ऑनलाइन करें आवेदन

यूपी निकाय चुनाव : वोटर लिस्ट में आज ही से जुड़वाएं नाम, ऑनलाइन करें आवेदन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
आशा सिंह, लखनऊ : UP Nikay Chunav यूपी निकाय चुनाव अप्रैल आखिर में होना लगभग तय है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा एक दिन पहले इसकी संभावना व्यक्त कर चुके हैं। इसके साथ ही आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयार हो रही मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आज शनिवार से किसी वजह से छूटे मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। यह काम आप आनलाइन भी करा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। चुनावी सरगर्मियां हुईं तेज दरअसल, ऐसे युवा जिनकी उम्र 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो चुकी है वह आने वाले निकाय चुनावों के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची में अपना नाम आज शनिवार से ही जुड़वा सकते हैं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या संशोधन कराने का मौका दिया...
बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हुई। बताते हैं कि वहां मंदिर के पुजारी शत्रुह्न तिवारी (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। देर रात उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या की इस घटना को किसने अंजाम दिया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ परिजनों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुजारी के एक बेटी और बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। https://samarneetinews.com/banda-bulldozers-guns-cartridges-and-cash-worth-lakhs-recovered-at-houses-of-mafia-mukh...