Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी में ट्रेन से कटकर 3 बच्चों की मौत, बारात से रेलवे पटरी पर पहुंचे..

यूपी में ट्रेन से कटकर 3 बच्चों की मौत, बारात से रेलवे पटरी पर पहुंचे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में बारात में गए तीन बच्चों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दर्दनाक हादसा फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। घटना की जानकारी लोगों को तड़के सुबह उस समय हुई जब वहां से गुजरे। इज्जतनगर-वापी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन से इस हादसे की आशंका है। हादसे से तीन घरों के चिराग बुझे जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के गांव जाजपुर बंजारा के रहने वाले रमाकांत शाक्य की बेटी पूजा की बारात शनिवार 11 बजे मैनपुरी के भोगांव के गांव सालमपुर से आई थी। वहां के रहने वाले धीरेंद्र का बेटे रितिक (13), उमेश का बेटा हरिओम (13) और देशराज का बेटा विनीत (15) गांव में बारात में शामिल होने गए थे। आशंका है कि रात में ये लोग पास से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : UP : बीज...
Kanpur : सहेली ने कराई मुलाकात-हिंदू बताकर दोस्ती, फिर ब्लेकमेलिंग-धर्मपरिवर्तन का दबाव, FIR..

Kanpur : सहेली ने कराई मुलाकात-हिंदू बताकर दोस्ती, फिर ब्लेकमेलिंग-धर्मपरिवर्तन का दबाव, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक चौंकाने वाला सामने आया है। कानपुर में एक छात्रा को उसकी सहेली ने युवक से मिलवाया। युवक ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। अब ब्लैकमेल कर जबरन निकाह का दबाल डाल रहा है। छात्रा का कहना है कि युवक ने अपना हिंदू नाम 'राज' बताकर उससे दोस्ती की। फिर उसकी अश्लील फोटोज से उसे ब्लैकमेल करने लगा। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यहां तक कि छात्रा को धमकी देने लगा कि किडनेप कर उससे जबरन निकाह कर लेगा। अश्लील फोटोज से ब्लैकमेल किया चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी से छात्रा की मुलाकात, उसी की सहेली ने कराई थी। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कानपुर के रावतपुर में एक छात्रा की सहेली ने उसकी मुलाकात युवक से यह कहते हुए कराई की अच्छा आदमी है उससे दोस्ती कर ले। सहेली और युवक ने धार्मिक पहचान और असली नाम छिपाई। पीड़ित...
UP : जल्द बदलेंगे बीजेपी के 40 से ज्यादा ऐसे जिलाध्यक्ष..

UP : जल्द बदलेंगे बीजेपी के 40 से ज्यादा ऐसे जिलाध्यक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : अगले साल लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। इसी क्रम में अब जिलों में भी बदलाव करने वाली है। पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के पूरा होने के बाद अगले महीने 40 से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों का बदला जाना तय है। इसके लिए दावेदारों ने भी दम लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बदले जाने वालों में ऐसे जिलाध्यक्ष शामिल हैं जो लंबे समय से अपने पद पर जमे हैं। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दो बार बैठ चुके हैं। शिकायतों वाले व संगठन में समन्वय न बैठा पाने वाले हटेंगे साथ ही ऐसे जिलाध्यक्ष भी हैं जिनके खिलाफ काफी शिकायतें हैं। इनमें से कुछ जिलाध्यक्षों के खिलाफ पार्टी संगठन में समन्वय न बैठा पाने की शिकायतें भी शामिल हैं। कई ऐसे हैं जो जनप्रतिनिधियों के इशारों पर चल रहे हैं। संगठन के प्रति जिम्मेदारी का सही ढंग स...
UP : बीजेपी सांसद बृजभूषण बोले, मैंने मुसलमानों का इतिहास खोजा, बवाल-पथराव

UP : बीजेपी सांसद बृजभूषण बोले, मैंने मुसलमानों का इतिहास खोजा, बवाल-पथराव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला पहलवानों के यौन शोषण को लेकर सुर्खियों में रहे भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह आज गोंडा में मुस्लिम लाभार्थियों के सम्मेलन में शामिल हुए। वहां सांसद ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या और देवीपाटन मंडल के मुस्लिमों का इतिहास खोजा गया है। पूर्व में यदि पहले किसी मुसलमान ने कुएं में पानी पिया। बाद में उसमें पानी पीने वाले भी मुसलमान हो गए। इस तरह मुस्लिमों के पूर्वज भी हिंदू ही हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि मुसलमानों की सच्ची हितैषी पार्टी बीजेपी ही है। यह भी कहा कि हम सभी भाई-भाई हैं। गोंडा के बरबटपुर में मुस्लिम सम्मेलन में बोले सांसद सांसद ने कहा कि भाइयों हम सभी ने पहले भी एक बंटवारा झेला है। कहा कि जो लोग हिंदू-मुस्लिम की बातें करते हैं, वे गलत हैं। सांसद बृजभूषण गोंडा के बरबटपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के मुस्लिम लाभार्थियों के सम्म...
Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या..

Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में साढ़ू के लड़के के शादी में शामिल होने गए व्यक्ति का 11 दिन बाद शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  मवई के रहने वाले थे मृतक जानकारी के अनुसार मवई गांव के रहने वाले बुद्ध विलास यादव 6 जून को बांदा में कताई मिल गए थे। वहां रात करीब 1 बजे तक अपने साढ़ू के लड़के की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वह लापता हो गए। आज उनका शव मवई चौराहे से थोड़ा आगे नाले की पुलिया के नीचे पड़ा मिला। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।  ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या https://samarneetinews.com/breaking-husband-stabbed-his-wife-to-d...
जानलेवा गर्मी : बांदा में लू से दो लोगों की मौत

जानलेवा गर्मी : बांदा में लू से दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भीषण गर्मी से पूरा बुंदेलखंड तप रहा है। मंडल मुख्यालय में भी हाल बेहाल है। गर्मी जानलेवा साबित होती जा रही है। बांदा में बीती गुरुवार को हीट स्ट्रोक से एक हेड कांस्टेबल की मौत का मामला सामने आया था। अब दो और लोगों की लू लगने से मौत की खबर आ रही है। इसमें एक शव की पहचान हो गई है। वहीं दूसरे का पता लगाया जा रहा है। प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल जानकारी के अनुसार शहर के संकट मोचन मंदिर के पीछे स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड के पास पेड़ के नीचे एक लगभग 75 साल के वृद्ध का शव मिला। साधु वेशधारी वृद्ध की पहचान उदय सिंह निवासी खन्ना (महोबा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि वृद्ध की मौत लू लगने से हुई है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल कैंपस में स्थित ट्रामा सें...
Lucknow : हनुमान जी के दर्शन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया विकास का संदेश

Lucknow : हनुमान जी के दर्शन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया विकास का संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। यह उनका तीन दिवसीय लखनऊ दौरा है। लखनऊ पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन करने के बाद विकास का संदेश दिया। विशेष विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रक्षामंत्री सीधे नदवा कालेज पहुंचे। वहां मुस्लिम धर्मगुरूओं से मुलाकात की। लेटे हनुमान जी के दर्शन भी किए राजनाथ सिंह ने उनको बताया कि कैसे मुस्लिम समाज के लिए उनकी सरकार ने काम किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। नदवा से निकलने के बाद वह मनकामेश्वर मंदिर गए। वहां महंत दिव्या गिरी ने रक्षामंत्री को पूजा-अर्चना कराई। रक्षा मंत्री ने पक्का पुल के पास लेटे हनुमानजी के मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने उन्हें लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर और गदा भेंट किया। ये भी पढ़ें : UP Weather : ...
Breaking : मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या

Breaking : मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी संजू देवी की मायके पहुंचकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हालांकि, गांव के लोगों ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि दोनों की शादी 2016 में हुई थी। पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस ने बताई यह बात अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण पारिवार विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि तीन दिन पहले पति खुद पत्नी को लेकर उसके मायके पहुंचा था। फिर लौट गया था। आज मायके में पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत ये भी पढ़ें : यूपी में तेज बारिश-आंध...
Banda : डीएम की सख्ती के बाद 3 खदानों पर छापा, करोड़ों का जुर्माना

Banda : डीएम की सख्ती के बाद 3 खदानों पर छापा, करोड़ों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती के बाद बांदा में संयुक्त टीम ने निजी खदानों पर छापे मारे हैं। करोड़ों का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार तीन निजी बालू खदानों पर छापेमारी की गई है। जिले की तीन निजी बालू खदानों में जिला प्रशासन ने छापा मारा है। वहां अवैध खनन मिलने पर खदान संचालकों पर 2 करोड़ से अधिक का जुर्माना ठोका गया है। नरैनी क्षेत्र में हुई छापेमारी बताते चलें कि इस समय जिले में अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहे हैं। नरैनी क्षेत्र में बरसड़ा मानपुर में निजी भूमि पट्टे पर अवैध बालू खनन जारी था। ये भी पढ़ें : Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड डीएम श्रीमति नागपाल के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने क्षेत्र की तीन निजी भूमि खदानों पर खदानों पर छापा मारा। बताते हैं कि छापेमारी में हजारों घन मीटर का अवैध खनन पकड़ा गया। है। संयु...
यूपी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिपरजाॅय दिखाएगा 24 घंटे में असर

यूपी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिपरजाॅय दिखाएगा 24 घंटे में असर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : Cyclone Biparjoy In UP भीषण गर्मी से तपते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का जबरदस्त असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने यूपी में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदलेगा। बिपरजाॅय को लेकर जारी हुआ अलर्ट आपको बताते चलें कि पूरे प्रदेश में पूरे से पश्चिम तक इस समय दिन और रात तपती गर्मी पड़ रही है। रात में भी लू महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। लेकिन शुक्रवार से पूरे प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का असर दिखाई देने लगेगा। ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत   पश्चिमी यूपी में गरज और तेज बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो 19 और 2...