Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिपरजाॅय दिखाएगा 24 घंटे में असर

Heavy rain-storm warning in UP

आशा सिंह, लखनऊ : Cyclone Biparjoy In UP भीषण गर्मी से तपते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का जबरदस्त असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने यूपी में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदलेगा।

बिपरजाॅय को लेकर जारी हुआ अलर्ट

आपको बताते चलें कि पूरे प्रदेश में पूरे से पश्चिम तक इस समय दिन और रात तपती गर्मी पड़ रही है। रात में भी लू महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। लेकिन शुक्रवार से पूरे प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का असर दिखाई देने लगेगा।

ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत  

पश्चिमी यूपी में गरज और तेज बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो 19 और 20 जून को प्रदेश में अधिकांश जगहों पर धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथ ही छिटपुट बारिश भी होगी। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी हुआ है। 21 को मानसून भी दस्तक तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें : मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल

मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल