Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: आरोप

मायावती ने बीजेपी पर लगाया चुनावकर्मियों के जरिए ईवीएम से धांधली करवाने का आरोप

मायावती ने बीजेपी पर लगाया चुनावकर्मियों के जरिए ईवीएम से धांधली करवाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर भाजपा पर ईवीएम में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सत्ताधारी बीजेपी को इस चुनाव में जनता नकार रही है। अब बीजेपी वोट नहीं बल्कि, नोट, ईवीएम की धांधली और पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग पर उतर आई है। मायावती इससे पहले भी बीजेपी पर इस तरह के आरोप लगाती रही हैं। इससे पहले कैराना में हुए उप चुनाव के दौरान भी आरोप लगाए गए थे। आयोग से कार्रवाई की मांग की  माया ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा है कि अगर देश में लोकतंत्र के प्रति आमजनता के विश्वास को बचाना है तो आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी है कि इन बातों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले। साथ ही गंभीरतापूर्वक कदम उठाए, ताकि आने वाले चरणों में स्वतंत्र व निष्पक्...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बवाल कर रहे व्यक्ति को काबू में करने पहुंची पुलिस की डायल-100 गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिस कर्मियों को पीटा गया। इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों को काबू में किया। पुलिस ने पिता-पुत्र और मां समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं कई अज्ञात लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उधर, भाजपा नेताओं ने मामले में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों को घर में घुस-घुसकर पीटा है। आरोप है कि पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक समेत कई निर्दोषों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। एक शराबी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस  भाजपाइयों ने डीआईजी और एसपी से भी मिलकर मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस की ओर से पीड़ित होमगार्ड, डा...
चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संरक्षक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद को दरकिनार कर लोकसभा चुनाव में दस से 25 करोड़ रुपया लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट बेचा गया है। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांत को भूल चुकी है। सपा में अब समाजवाद के सिद्धांत को बेचा जा रहा है। भतीजे पर हमलावर चाचा    बाहर से आए नेताओं से दस, 15, 20 व 25 करोड़ रुपया देकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है। समाजवाद की राह पर चलने वाला पार्टी का कार्यकर्ता कैसे इतनी बड़ी धनराशि पर टिकट प्राप्त करेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से तो उन लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो कि समाजवादी के बारे में कुछ भी जानते तक नहीं। शिवपाल इतने पर भी नहीं रूके। आगे ...
कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक लड़की ने शहर के बड़े उद्योग पति व शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई व भतीजे और भाभी पर रेप, साजिश और मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। हांलाकि मामला बड़े उद्योगपति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि कानपुर के उद्योग जगत में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।  फेसबुक से दोस्ती कर प्रेमजाल में फांसा  बताया जा रहा है कि कानपुर के शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई सुनील खेमका तथा उनके भतीजे आयुष खेमका और भाभी नीलम खेमका पर बलात्कार और षड्यंत्र रचने के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ...
साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से अदालत पेशी पर जा रहे दंपति को एक तेज रफ्तार कार ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेेज थी कि पति-पत्नी छिटक कर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में इंदिरानगर गेट की घटना   उधर, घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के तहत ही उनकी हत्या करने की साजिश रचते हुए विरोधियों ने उनको कार से कुचलने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के हूसीपुरवा गांव निवासी रामबहादुर (40) सोमवार दोपहर पत्नी...
उलझी गुत्थीः बांदा में ट्रक से कुचलकर प्रधान की मौत, भाई ने साजिशन हत्या बताया, एक और की गई जान

उलझी गुत्थीः बांदा में ट्रक से कुचलकर प्रधान की मौत, भाई ने साजिशन हत्या बताया, एक और की गई जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ग्राम प्रधान की मौत, हत्या और हादसे में उलझ गई है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि ग्राम प्रधान की मौत हादसे में हुई है। हादसा एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक से हुआ है। वहीं मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि मृतक हादसे के वक्त जिस बाइक पर सवार था वह पूरी तरह सही-सलामत है और पीछे बैठा व्यक्ति भी सुरक्षित बच गया। मृतक के भाई का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि उनके भाई की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान बताया जा रहा मरने वाला लल्लू राम  बताया जाता है कि वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान की बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वही...
पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्कः पति-पत्नी में तलाक को लेकर आपने, आपसी अनबन, सेक्स में अरुचि और रिश्तों में अविश्वास जैसी वजहें तो बहुत सुनीं होंगी। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। दरअसल, बिहार के एक व्यक्ति ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दी है जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी नहाती नहीं है और बाल भी नहीं धोती है। इस कारण उसके शरीर से बदबू आती है। कहने के बाद भी पत्नी की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए उसे तलाक दिला दिया जाए। बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा मामला   अर्जी देने वाला युवक बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी के डुमरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हांलाकि बीते दिनों युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट करके उसे घर से भगा दिया था। उसका कहना है कि पत्नी कई-कई दिनों तक नहाती नहीं थी। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ा। ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पति-पत्नि के ...
बांदा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप

बांदा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की स्कार्पियों गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शहर में पालीटेक्निक कालेज के सामने परिजनों करीब 1 घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जाएगी। बीती रात हादसे में घायल हुआ था युवक  साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम खुल सका। बताया जाता है कि चाय की दुकान चलाने वाला भोला (25) पुत्र शिवगोपाल यादव निवासी मवई, शहर कोतवाली बीती रात मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में एक स्कार्पियों ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में 24 घंटों के भी...
#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: देशभर में #ME TOO ने कई सफेदपोश चेहरों के पीछे छिपे उनके चरित्र के घिनौनेपन को सामने लाकर रख दिया है। अब ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सामने आया है। वहां के प्रोफेसर पर एक एनआरआई शोध छात्रा ने मीटू का आरोप लगाया है। अमरिका के न्यूयार्क में रहती है छात्रा  यह छात्रा दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेने न्यूयार्क से आई थी। दीक्षांत समारोह के बाद इस छात्रा ने सीधे लंका थाने में गुरुवार रात प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की इस शोध छात्रा ने आयुर्वेद संकाय के प्रोफेसर आनंद चौधरी के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ेंः बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..  शोध छात्रा ने लंका थाने में यौन शोषण और गाली गलौज का शिकायत की है। साथ ही  कार्रवाई के लिए...