Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर दौड़ी

Senior advocate dies in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके दामाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल ने बताया है कि बीती रात उनको घर में सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर जाने लगे।

आज होगा अंतिम संस्कार

तभी वह बेहोश होकर गिर गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह बांदा में आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उधर, बांदा बार संघ में उनके निधन की खबर पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे किया जाएगा।

लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण