Monday, June 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

Read here ! 3 news of Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से एक की मौत हो गई। एक महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में एक महिला की खेत पर लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के 42 वर्षीय सुनील महुआ गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात उन्होंने वहां फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों को तब जानकारी हुई, जब सुबह पड़ोस का युवक पानी का मोटर बंद करने को कहने वहां गया। युवक ने शव लटकता देखा तो भागकर

बांदा में माहेश्वरी देवी मंदिर में मना वंशोत्पत्ति दिवस, सिटी मजिस्ट्रेट अतिथि..

लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि बीते 7 दिनों से वह मजदूरी कर रहे थे। तीन भाइयों में बड़े थे। अपने पीछे पत्नी मंजू के अलावा 3 बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

बिसंडा में महिला ने लगाई फांसी

उधर, बिसंडा के कैरी गांव की 27 साल की सबिता पत्नी रमेश ने पारिवारिक कलह में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने समय रहते फंदा काटकर उन्हें बचा लिया। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने

बांदा : DM-SP की दो टूक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्यौहार, अन्यथा..

प्रयागराज रेफर कर दिया है। एक अन्य घटना में बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ला के 35 वर्षीय विकास ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में उसने यह कदम उठाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की मौत-लू लगने की आशंका

उधर, गिरवां क्षेत्र के बंडे गांव निवासी 55 वर्षीय रनिया पत्नी रामस्वरूप कोटार्य की खेत पर लू लगने से मौत की बात कही जा रही है। मृतका के देवर दादू राम का कहना है कि रनिया खेत जा रही थीं। इसी दौरान लू लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : बांदा के चकबंदी-मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी सस्पेंड, FIR..