Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फांसी पर लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप..

Married woman found hanging in Banda, accused of murder

समरनीति न्यूज, बांदा : चकला गांव में एक विवाहिता का शव फांसी लटकता मिला है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाहिता का शव फांसी के फंदे से उतार लिया गया। मामला काफी संदिग्ध है। कहा जा रहा है कि विवाहिता के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान भी हैं। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर बेटी की हत्या का आऱोप लगाया है।

मां ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां का का कहना है कि उनका दामाद शराबी है जो अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था। उसी ने बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है।मरने वाली महिला गौरा देवी (28) की शादी करीब 7 साल पहले राजू नाम के व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं।

ये भी पढ़ें : UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला..

लोगों का कहना है कि पति शराबी है और अक्सर मारपीट करता रहता था। मृतका की मां छोटकलिया निवासी हरवंशपुरवा (पैलानी) ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष चिल्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी स्थित स्पष्ट हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी.. 

Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी..