Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, महोखर के अटल पार्क में कार्यक्रम

Banda News

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा महोखर गांव के अटल पार्क से शुरू हुई। यात्रा को उप सचिव/नोडल अधिकारी भारत सरकार ऋतुराज मिश्रा व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाई। ग्राम प्रधान अर्चना सिंह और उनके पति एवं भाजपा नि. जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

बांदा के 469 गांव होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के 469 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ

बांदा : छात्रा ज्योति सुसाइड केस में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा, दोनों फरार

लाभार्थियों को चिह्नित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक देशको विकसित बनाने के लिए गांवों को संतृप्त कर विकसित करना है। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को भी दिखाया गया। इस मौके पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को घरौनी व वरासत प्रमाणपत्र बांटे गए।

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

साथ ही निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को सम्मानित भी किया गया। राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा दिनांक 23 नवंबर से 21 जनवरी, 2024 तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण कुमार सोनू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड