Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

महिला को दी ऐसी खौफनाक मौत, रूह भी कांप उठी.. बाल घोटे, सिर-ऊंगलियां काटी और फिर..

sensation-after-decapitated-body-of-woman-was-found-on-mp-border-in-banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे ऐसी मौत दो गई, कि सुनकर रूह भी कांप उठी। हर कोई घटना के हालात देखकर हैरान है। यहां तक कि पुलिस भी स्तब्ध है। घटनास्थल और शव

के हालात देखकर साफ है कि मारने वाले में महिला के प्रति जबरदस्त क्रोध और क्रूरता भरी थी। दरअसल, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश बार्डर पर चमरहा मोड़ पर के पास महिला का अर्द्धनग्न हालत में शव मिला।

हत्यारों ने दरिंदगी की हर हद पार की

महिला की बड़ी ही बेरहमी से धड़ से सिर अलग करके हत्या की गई। इतना ही नहीं पहले उसके सिर को घोटा गया। सिर के बालों का गुच्छा पास में झाड़ियों में पड़ा मिला है।

डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम जांच में जुटी

हाथ की ऊंगलियां भी काटी गईं। शरीर पर पेटीकोर्ट और ब्रा मिले हैं। इसलिए उसके साथ और भी ज्यादा दरिंदगी होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। दुष्कर्म की भी आशंका है।

sensation-after-decapitated-body-of-woman-was-found-on-mp-border-in-banda

बांदा पुलिस ने डाॅग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर ले जाकर छानबीन की। हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, अबतक यह पता नहीं चला है कि महिला कौन है और कहां की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें : ‘शराब पीते-पीते..’, गाने पर शिक्षिकाओं का डांस वीडियो वायरल-कार्रवाई की लटकी तलवार  

मामला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा का होने के कारण यह भी संभव है कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली हो। पुलिस का मानना है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है।

SP  ने खुद मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

चौकीदार रामप्रकाश की सूचना पर बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व मटौंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की चार ऊंगलियां कटी बताई जा रही हैं। बहरहाल, बांदा पुलिस जांच कर रही है। साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना थानों की पुलिस भी संपर्क में है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच कर रही है।

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना