Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR..

Gangrape with teenager after taking her hostage for 18 days, taking her from Banda to Surat

समरनीति न्यूज, बांदा : गलती पर पिता का थप्पड़ एक बेटी को इतना बुरा लगा कि वो मर्यादा लांघ गई। बहन के घर जाने की बात कहकर निकल पड़ी। रास्ते में दो युवकों ने उसे बातों में फंसाया। फिर गांव तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बदहवास हालत में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की ने खुद आपबीती फोन करके अपने जीजा को बताई। इसके बाद मामला बांदा के बिसंडा थाना पुलिस के पास पहुंचा। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की ने घर में रखे करीब 75 किलो गेहूं चोरी से बेच दिए। जानकारी होने पर पिता ने उसे डांटा और एक थप्पड़ लगा दिया। पिता की मार बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने मर्यादा लांघ दी।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

बहन के घर जाने की बात कहकर अकेले ही निकल पड़ी। लड़की का कहना है कि रास्ते में वह गलत रास्ते पर चली गई। वहां दो युवक मिले, तो उन्होंने गांव तक छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। फिर सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

गांव के पास छोड़कर भागे

दरिंदगी और मनमानी करने के बाद दोनों उसे गांव के पास छोड़कर भाग निकले। एफआईआर दर्ज कराने के बाद बिसंडा थाना पुलिस ने रविवार को किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। हालांकि, युवती ने पुलिस को आरोपियों के नाम सुरेंद्र व बाबूलाल बताए हैं। उसका कहना है कि दोनों बातचीत में एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी का कहना है कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां..

मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां..