Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

Shameful : middle-aged man who raped cattle was arrested police took this action
सीसीटीवी फुटैज।

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में गुजैनी क्षेत्र में मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अधेड़ का घिनौना चेहरा सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बर्रा-8 c-ब्लॉक में रहनेवाले मयंक पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था ‘उम्मीद एक किरण’ के सदस्य हैं। उनका कहना है कि करीब 10 दिन पहले उनके मित्र ने मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ बृजेश मिश्रा को देर रात एक जानवर के साथ दुष्कर्म करते देखा।

जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य ने पकड़वाया

हालांकि साक्ष्य न होने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। एक दिन एक दूसरे मवेशी के साथ दुष्कर्म करते दिखाई दिया तो उसने वीडियो बना लिया। बुधवार रात पास के पार्क में एक मवेशी बैठा था।

ये भी पढ़ें : इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

तभी आरोपी बृजेश वहां पहुंचा और उसके साथ भी दुष्कर्म करने लगा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संस्था के सदस्यों ने गुरुवार देर रात थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गुजैनी थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि आरोपी बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR.. 

Banda : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR..