Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे, एक का शव मिला-दो बचे..

Big accident in Banda, 3 youth drowned during immersion, body of one found, two survived

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुई एक घटना में तीन युवक नहर में डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया। वहीं तीसरे की तलाश में पुलिस ने कई गोताखोरों को नहर में उतारा। रात में उसका शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी के रहने वाले नीरज गुप्ता (22) बुधवार शाम देवी प्रतिमा के विसर्जन में गए थे।

दशहरा पर बांदा के इन 3 परिवारों की खुशियां छिनीं, दो युवतियों समेत 3 के शव लटकते मिले..

आसपास के लोगों का कहना है कि अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण कर बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित कर रहे थे। इसी दौरान नहर में नहाते समय नीरज और दो अन्य युवक डूब गए।

बांदा के बचपन स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने डांडिया-गरबा में मचाई धूम

बाकी दोनों तो बच गए, लेकिन नीरज का पता नहीं चला। रात करीब 8 बजे पुलिस ने कई थानों की फोर्स और गोताखोरों के साथ शव की तलाश पूरी की। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक नहाने गए थे। दो को बचा लिया गया है। तीसरे का शव बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में ममेरी बहन से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार-FIR..