Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत

यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुर: फतेहपुर जिले में देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को दर्दनाक घटना हो गई। 3 किशोर बालकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। घटना से परिवारों में कोहराम जानकारी के अनुसार, खागा क्षेत्र के खुशियारीपुर मजरे कटोघन से भक्त मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब किनारे पहुंचे। बताया जाता है कि विसर्जन के बाद सभी स्नान करने लगे। ये भी पढ़ें: यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल इसी बीच गांव के किशोर आदित्य (16), राजन (17) और अभिमन्यु (17) तथा दो अन्य बालक डूब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि वहां डाक्टरों ने तीन बालकों को मृत घोषित कर दिया। सीओ रवि सिंह का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ...
बांदा में दर्दनाक घटना, विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे, एक का शव मिला-दो बचे..

बांदा में दर्दनाक घटना, विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे, एक का शव मिला-दो बचे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुई एक घटना में तीन युवक नहर में डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया। वहीं तीसरे की तलाश में पुलिस ने कई गोताखोरों को नहर में उतारा। रात में उसका शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी के रहने वाले नीरज गुप्ता (22) बुधवार शाम देवी प्रतिमा के विसर्जन में गए थे। https://samarneetinews.com/mourning-on-dussehra-in-banda-3-including-goldie-and-satyavati-committed-suicide/ आसपास के लोगों का कहना है कि अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण कर बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित कर रहे थे। इसी दौरान नहर में नहाते समय नीरज और दो अन्य युवक डूब गए। https://samarneetinews.com/little-ones-created-a-stir-in-dandiya-garb...