मानसून की पहली बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मानसून की पहली बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को मानसून की इस पहली बारिश ने बड़ी राहत दी है। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊझमाझम बारिश से आम आदमी को गर्मी से काफी राहत मिली है। युवाओं को लखऩऊ में कई जगहों पर बारिश में मस्ती करते देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह मानसून की पहली बारिश है।
इसके अलावा आसपास के जिलों में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में कानपुर, मुरादाबाद, जौनपुर, आगरा, इलाहाबाद और बाराबंकी शामिल है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई थी जो बिल्कुल सटीक निकली है। बताया जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिन तक मौसम इसी तरह सुहावना रहेगा।
इस दौरान तेज बारिश की आशंकाओं को लेकर पूर्वांचल के कुछ जिलों को अलर्ट किया गया है। खासकर 28 जून को पूर्वांचल के जिलों में भार...









