Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आप भी अगर बिजली के डामाडोल रवैये से परेशान हो चुके हैं तो आपको सबसे पहली सलाह ये होगी कि केस्‍को की हेल्‍पलाइन सेवा पर बिल्‍कुल भी विश्‍वास मत रखिएगा। जी हां, केस्को का हेल्प लाइन नंबर 1912 है। फिलहाल इसपर भरोसे बिल्‍कुल न रखिएगा। वरना आपको 12-12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। यकीन न हो तो एनएलसी बाबूपुरवा कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड पीएफ कर्मी गुप्तेश्वर कुमार से पूछ लीजिए या फिर उनका ट्विटर एकाउंट देख लीजिए। नहीं मिला कोई जवाब   शुक्रवार सुबह 5.30 बजे घर की लाइट गुल हो जाने पर गुप्तेश्वर ने हेल्प लाइन नम्बर 1912 पर फोन किया तो जवाब मिला सर्वर खराब है। अपनी कम्प्लेन सबस्टेशन जाकर नोट कराइए। ऑपरेशन के कारण चल पाने में लाचार गुप्तेश्वर ने लगभग एक घंटे बाद फिर 1912 फोन करने पर यही जवाब मिला। मजबूरन उन्होंने केस्...
उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: दिनदहाड़े  फायरिंग कर लाखों की लूट। उन्नाव में एक बार फिर दिखा बेखौफ बदमाशों का कहर। बाइक सवार नव दंपत्ति से की लाखों की लूट। विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां। नवविवाहिता को भी बट मारकर किया गंभीर रूप से घायल। एक सप्ताह पूर्व ही हुआ था दोनों का विवाह। दिनदहाड़े, सरेराह हुई घटना ने उन्नाव पुलिस की पुलिसिंग पर खड़े किए कई सवाल। 108 एम्बुलेंस से दोनों को भेजा गया जिला अस्पताल। गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर। कोतवाली अजगैन थानाक्षेत्र के रहमतपुर लालपुल के पास की घटना। युवक की हालत बेहद गंभीर। बताया जाता है कि थाना औरास क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अशोक अपनी नव विवाहित पत्नी के साथ बाइक से ससुराल ऊंचगांव जा रहा था। इस दौरान दोनों जब अजगैन थाना क्षेत्र के रहमतनगर के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दं...
बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिधनू में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। राहगीरों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। साइकिल लेकर ट्रक के नीचे गिरी शिवानी   धनू निवासी बेवा संगीत सचान प्राइवेट काम करती है। उसके एक बेटी शिवानी (16) और दो बेटे निशांत व रितेश थे। शिवानी और रितेश राजकीय इंटर कालेज में पढ़ते थे। शिवानी क्लास 11 की छात्रा थी। दोनों रोज की तरह साइकिल से स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर दोनों वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में डंपर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शिवानी साइकिल से गिरकर डंपर के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही मां  निश...
उन्नावः आमने-सामने टकराए ट्रकों के ड्राइवरों की मौत

उन्नावः आमने-सामने टकराए ट्रकों के ड्राइवरों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के ओसियां मोड़ के पास हुआ। दोनों ट्रकों की रफ्तार बहुत तेज थी जो हादसे का कारण बन गई। बताते हैं मरने वाले दोनों ट्रकों के चालक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक ट्रक चालक की मौके पर वाहन में दबकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर है और कार्रवाई कर रही है।  ...
कानपुरः पलभर में जान जाएगी पुलिस, कहां-कितनी देर से है लावारिश बैग

कानपुरः पलभर में जान जाएगी पुलिस, कहां-कितनी देर से है लावारिश बैग

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर सेंट्रल स्टेशन हमेशा आतंकियों और अराजकतत्वों के निशाने पर रहता है। कई बार स्टेशन को बम से उड़ाने जैसी धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते सेंट्रल की सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट और आधुनिक किया जा रहा है। अब जीआरपी व आरपीएफ के साथ स्मार्ट कैमरे भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। सुनने में आया है कि स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सुरक्षा की नजर से जल्द ही हाई डेफिनेशन के 60 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे प्रोग्रामिंग आधारित सेंसर युक्त होंगे। इनसे स्टेशन परिसर में कहीं कोई भी बैग या ब्रीफकेस या अन्य वस्तु निर्धारित समय से अधिक समय तक रखा रहेगा तो कैमरे के कंट्रोल रूम में अलार्म बज उठेगा। इसके साथ ही मॉनिटर पर वह लावारिस बैग या अन्य वस्तु को जूम कर सिलेक्ट कर लेगा। ऐसा इसलिए ताकि ऑपरेटर को एक नजर में पूरी स्थिति क्लियर हो जाए। आरपीएफ अधिकारियों ने जो बताया...
बधाई हो कानपुर ! सिग्नेचर सिटी को मिल गई क्लि्यरेंस

बधाई हो कानपुर ! सिग्नेचर सिटी को मिल गई क्लि्यरेंस

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। विकास नगर स्थित केडीए की सिग्नेचर सिटी में फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से निर्माण कार्य पर लगी रोक जल्द ही हट सकती है। फिलहाल शर्तो के साथ एनवॉयरमेंटल क्लियरेंस जारी किए जाने की सूचना स्टेट एनवॉयरमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट कमेटी की तरफ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। एनवॉयरमेंटल क्लियरेंस नोट हासिल करने व निर्माण कार्य शुरू करने के लिए केडीए को पहले 1।25 करोड़ रुपए बैंक गारंटी भी जमा करनी होगी। इससे केडीए ऑफिसर्स के चेहरे चमक गए है। हालांकि महीनों से निर्माण कार्य बन्द होने की करोड़ों का नुकसान हो चुका है। 400 के लगभग फ्लैट भी बिक चुके हैं। बिक चुके हैं सैकड़ों फ्लैट  विकास नगर स्थित रोडवेज की जमीन पर केडीए सिग्नेचर सिटी बसा रहा है। 44 हजार स्क्वॉयर मीटर से अधिक एरिया में 1128 टू व थ्री बीएचके फ्लैट बना रहा है। इसमें 400 के करीब केडीए फ्लैट भी ब...
मोबाइल पर आई एक काल और उसके बाद गला कटी मिली लाश

मोबाइल पर आई एक काल और उसके बाद गला कटी मिली लाश

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। बिल्हौर में बुधवार रात एक युवक को घर से बुलाकर उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह एक किलोमीटर दूर बंबा के पास पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी होने से इंकार किया है। माना जा रहा है कि उसकी आशनाई में हत्या की गई है। ऐसी मिली है जानकारी बिल्हौर उत्तरीपुरा निवासी पूती उर्फ अनोखे लाल (25) सिंघाड़े का काम करता था। उसके पिता मनोहर लाल की मौत हो चुकी है। परिवार में मां मूलमती, दो बहन और पांच भाई थे। बड़े भाई शिव प्यारे के मुताबिक रात पूती ने खाना लगाने के लिए कहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह थोड़ी देर में आने की बात बोलकर घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। सुबह मिला शव सुबह उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर नाथूझाल के पास बंबा में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण, सीओ और इंस्पेक्टर ने फोर...
यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने आईएएस अफसरों के तबादलों की एक और सूची जारी की है। इसमें ज्यादातर सचिवों ते तबादले और कार्यक्षेत्र बदले गए हैं लेकिन सीतापुर और बदायूं के सीडीओ को भी बदल दिया गया है। शासन ने आईएएस अधिकारी रमा रमण, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को उनके अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग बनाया है जबकि उनके पास आयुक्त एवं निदेशक हथरघा, का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। अबतक अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का प्रभार देख रहे आईएएस राजेश कुमार सिंह से यह प्रभार ले लिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार मोनिका एस. गर्ग को विशेष कार्याधिकारी नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव, पंचायती राज विभाग, शारदा सिंह को आयुक्त चकबंदी के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी बदायूं संदीप कुमार को अब सीडीओ सीतापुर के पद पर तैना...
अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 11 जिलों के एसडीएम, एडीएम और नगर मजिस्ट्रेटों के तबादले किए हैं। इन सभी अधिकारियों से तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं ताकि इनमें से कोई भी तबादला रुकवाने या बदलवाने की कोशिश न करें। तबादलों के क्रम में शासन ने सीडीओ रामपुर मनोज कुमार का तबादला करते हुए अमेठी का सीडीओ बनाया है। वहीं बरेली में खाद्या नियंत्रक, के पद पर तैनात शिवेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस अधिकारी (प्रतिक्षारत) प्रवीण मिश्रा को जिला बिजनौर का सीडीओ बनाया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ सोमद्त मौर्य को अपर जिलाधिकारी फैजाबाद के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी अंबेडकरनगर मनोज कुमार को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट गोंडा पुरुषोत्त्म दास गुप्ता को नांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी चंदौली को वर्तमान पद से मु...