Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 9 बड़े आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें सीडीओ से लेकर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के इस क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकेश मेश्राम सचिव चिकित्सा शिक्षा  बनाए गए हैं जबकि आईएसएस प्रशांत त्रिवेदी को प्रमुख सचिव आयुष बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा वर्मा सीडीओ शाहजहांपुर, जीतेंद्र बहादुर सिंह को गृह सचिव पद पर नियुक्ति  वहीं आईएएस प्रेरणा वर्मा को सीडीओ शाहजहांपुर, राजेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव एपीसी शाखा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस जीतेन्द्र बहादुर सिंह को गृह सचिव तथा आईएसए राम केवल को विशेष सचिव नियोजन तथा कुमार प्रशांत को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह आईएएस सुजीत कुमार को मिशन निदेशक आजीविका मिशन तथा गोविन्द राजू को एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। ...
कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय सेंट्रल स्टेशन के पास आज आल इंडिया रेलवे ट्रैक मैंटनर यूनियन (उत्तर-मध्य जोन) की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने की। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए क्या कार्यप्रणाली होनी चाहिए, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के सामने कर्मचारियों ने रखीं अपनी समस्याएं  इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आगरा, झांसी, इलाहाबाद मंडल से बड़ी संख्या में पदाधिकारी यहां पहुंचे। इन सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से उनके निराकरण के लिए प्रयास करने को कहा। ताकि रेलवे अधिकारियों का उस ओर ध्यान जाए। कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं सहा जाएगा। ये भी पढ़ेंः रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैस...
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ रेलवे पुलिस, अधिकारी-कमर्चारी व कुली और वेंडर एक छत के नीचे

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ रेलवे पुलिस, अधिकारी-कमर्चारी व कुली और वेंडर एक छत के नीचे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार को रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से सेंट्रल रेलवे पर रेलवे कर्मचारी, कुली, वेंडर, पार्सलकर्मी व सहयोगियों के बीच बच्चों की सुरक्षा व चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुद्दे को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों से बच्चों की सुरक्षा में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम के आयोजकों ने दोनों अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के सभागार में आयोजित हुए चाइल्ड केयर कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श  चाइल्डलाइन कानपुर व रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के निदेशक कमलकांत तिवारी ने बताया है कि रेलवे प्लेटफार्म बच्चों की ट्रैफिकिंग का एक बड़ा जरिया है और यहां चाइल्डलाइन के संज्ञान में बच्चों की ट्रैफिकिंग के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ...
सीतापुर में दो मासूम बहनों की तालाब में डूबकर मौत, तीसरी बाल-बाल बची

सीतापुर में दो मासूम बहनों की तालाब में डूबकर मौत, तीसरी बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः संदना थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवारों में हाहाकार मच गया है। बताया जाता है कि संदना थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी गोेल्डी (13) व मोहिनी (9) पुत्री श्यामू पास के खेतों पर गई थीं। दोनों बहनें वहां से लौटकर घर आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तालाब किनारे से निकलते समय दोनों फिसलकर उसमें गिर गईं। ये भी पढ़ेंः सीतापुर के तम्बौर इलाके में बाढ़ का कहर, दो बच्चों की डूबकर मौत जबतक संभलती दोनों गहराई में चली गईं। इसी दौरान गठिया गांव की रहने वाली एक और बच्ची निवासी फूल केसरी (13) पुत्री रामसेवक भी उसी जगह से निकलते तालाब में गिर गई। लेकिन फूलकेसरी ने समय रहते शोर मचा दिया। इसपर गठिया गांव के लोगों ने तेजी दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। लोगों ने उसकी जान बचने पर राहत की सांस ली। वहीं बच्ची ने गांव वालों को बता...
बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस

बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मोस्ट वांटेड सुधाकर पांडे के आखिरकार तमाम पुलिसिया तैयारियों को धत्ता बताते हुए अदालत में समर्पण करने की खबरें आ रही हैं। 50 हजार के इस मोस्ट वांटेड अपराधी की यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी और इसका नाम प्रदेशों ही नहीं पूरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लिया जाता है। 50 हजारा का इनामी शूटर है सुधारकर पांडे, 10 साल से काट रहा था फरारी  ऐसे में इसका पुलिस की कोशिशों को धत्ता बताते हुए बड़ी प्लानिंग के तहत कोर्ट में आत्मसमर्पण करना पुलिस के लिए बड़ी नाकामी है। बताते हैं कि मोस्ट वांटेड सुधारकर पांडे ने बड़ी प्लानिंग के तहत लखनऊ की गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह किस स्तर पर गच्चा खा गई है क्योंकि पुलिस लंबे समय से इसको गिर...
सीतापुरः एक लापरवाही ने ले डाली पौराणिक महत्व वाले दधीच कुंड के लाखों जलजीवों की जान

सीतापुरः एक लापरवाही ने ले डाली पौराणिक महत्व वाले दधीच कुंड के लाखों जलजीवों की जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पौराणिक महत्व वाले मिश्रिख तीर्थ स्थल पर एक दुखद घटनाक्रम सामने आया। यहां के दधीच कुंड में सैंकड़ों कुंटल मछलियां मर गईं। मछलियों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना बताया जा रहा है। इसके बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। धार्मिक आस्था का केंद्र होने के कारण वहां कुछ ही देर में हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर उप जिलाधिकारी समेत नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भी पहुंचे। बारिश के पानी और गंदगी की वजह से कुंड में कम हो गई थी आक्सीजन अधिशासी अधिकारी आर पी सिंह ने बताया है कि बरसात में पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके अलावा लोगों द्वारा लइया इत्यादि सामान डालने की वजह से भी ऑक्सीजन की कमी होती है। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हालाँकि अन्य मछलियों को बचाने के लिए ...
रुपयों से भरा थैला देखकर भी नहीं डोला शताब्दी के रेल अधिकारी का ईमान..

रुपयों से भरा थैला देखकर भी नहीं डोला शताब्दी के रेल अधिकारी का ईमान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ईमानदारी और अच्छाई आज भी जिंदा है। यह बात अलग है कि बुराई के आगे दिखाई और सुनाई कम पड़ती है। ईमानदारी का एक जीता-जागता उदाहरण शताब्दी एक्स. के टीएस वीके तिवारी ने पेश किया। उन्होंने इमानदारी की एेसी नजीर पेश की है कि न सिर्फ लोग उनकी वाहवाही कर रहे हैं बल्कि रेलवे की भी जय-जय हो रही है। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में अपना थैला भूल गया था अलीगढ़ का रहने वाला परिवार  लोग खुले कंठ से उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। खुद रेलवे अधिकारी भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमिताभ अब उनको इलाहाबाद बुलाकर सम्मानित करेंगे। क्या है पूरा मामला  दरअसल, वीके तिवारी शताब्दी एक्सप्रेस में टीएस हैं। बीते दिवस वह लखनऊ से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्स. गाड़ी संख्या-12004 के कोच नंबर -c-1 में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सीट नंबर-21 व 22 बैठे यात्री राम कुमार...
फतेहपुर में पूर्व सपा सांसद के अन्ना गौ-वंश पर विवादित बयान से बखेड़ा..आप भी सुनिये

फतेहपुर में पूर्व सपा सांसद के अन्ना गौ-वंश पर विवादित बयान से बखेड़ा..आप भी सुनिये

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ/फतेहपुरः सत्ता की हनक से बेलगाम जन प्रतिनिधियों की फिसलती जुबान रोज नए गुल खिलाती है। अक्सर उनके सत्ता का ग्लैमर ऐसी गलतियां करा देता है जो खुद उनके और उनकी पार्टी के लिए कलंक बन जाता है लेकिन अब कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि हैं जिनके हाथ से सत्ता जाती रही है लेकिन आज भी उनको इस बात का जरा एहसास नहीं कि वे क्या बोल रहे हैं और उसका जनमानस पर क्या असर पड़ने वाला है। हम बात कर रहे हैं बुंदेलखंड के फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के एक पूर्व सांसद राकेश सचान की। एक दिन पहले उन्होंने बुंदेलखंड में अन्ना घूमने वाले गौवंश को लेकर विवादित बयान दे डाला। पूर्व सांसद अपनी गरिमा तो धूमिल की ही, साथ ही दूसरों को भी गलत संदेश दिया। अपने गांव में अन्ना पशुओं (गोवंश) की समस्या लेकर पहुंचे किसानों से कहा काट-पीट लो, कल है ईद   दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक वीडियो, एक ही दिन पहले...
आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे आज रोपित पौधे – सुभाषिनी

आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे आज रोपित पौधे – सुभाषिनी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यजू, कानपुरः आज यहां कानपुर के चेतना चौराहे पर वृहदस्तर पर पौधरोपण किया गया। यह आयोजन सिद्धेश्वर मंदिर समिति की ओर से परिवर्तन संस्था के सहयोग से किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने भी बढ़-चढ़कर पौधरोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कानपुर के चेतना चौराहे पर व्यापक स्तर पर हुआ पौधरोपण  उन्होंने कहा कि पौधरोपण का काम बड़ा ही नेक काम है जो आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन देगा। कहा कि आज हम जो पौधे लगा रहे हैं वे आने वाले बच्चों को भी जीवन देने का काम करेंगे। इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं परिवर्तन के अनूप दिवेदी, देवेंद्र गुप्ता (टुनटुन), जय प्रकाश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, सुशील मिश्रा, गगन गुप्ता, पूर्व पार्षद हरिओम पांडे, अधिवक्ता विनय भूषण पांडे, मानू मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, देवेंद्र पारिख आदि मौजूद मौजूद रहे। ...
अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को कानपुर में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो दोस्तों की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जबकि उनका एक दोस्त डूबने से बाल-बाल बच गया। मरने वाले दोनों युवक कानपुर के बर्रा इलाके के रहने वाले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि एक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा में हुई।   बताया जाता है कि बर्रा-8 में रहने वाले तीन युवक, उत्कर्ष, कृष्ण कुमार और शशांक अपनी स्कूटी से बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा पहुंचे। वहां तीनों स्कूटी किनारे खड़ी करके नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर तीनों मौज-मस्ती करते रहे। इसी दौरान नहर में नहाते-नहाते ये लोग गहराई में चले ग...