Wednesday, March 25सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
समरनीति न्यूज, झांसीः एक तरफ मां की ममता और दूसरी ओर पुलिस जैसी जिम्मेदारी भरी नौकरी हो। तो भला किसकी हिम्मत जवाब नहीं दे जाएगी। लेकिन झांसी कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही का हौंसला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, इस महिला सिपाही का नाम है अर्चना। अर्चना अपने कुछ माह के बेटे को साथ लेकर नौकरी भी कर रही हैं और उसकी परवरिश का भी ख्याल रख रही हैं। इस दोहरी जिम्मेदारी को बेहतर तालमेल के साथ अर्चना जिस बखूबी से निभा रही हैं। वह सचमुछ एक बड़ा उदारहण हैं। झांसी कोतवाली में तैनात है महिला सिपाही अर्चना  शायद यही वजह है कि सोशलमीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भी उनकी इच्छाशक्ति की लोहा माना। इस फोटो में महिला सिपाही अर्चना ने अपने बेटे को सामने पड़ी टेबुल पर लिटाया हुआ है जो सो रहा है। वहीं वह खुद एक फरियादी की शिकायत दर्ज कर रही हैं। बांदा के ARTO की प...
मुख्यमंत्री योगी ने विज्ञान सम्मान समारोह में किया वैज्ञानिकों को सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी ने विज्ञान सम्मान समारोह में किया वैज्ञानिकों को सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों का सम्मान किया। इस दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहसम्मेलन दो साल पूर्व होना था लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया है। सीएम योगी ने कहा कि 2014-15 और 2015-16 में जिन वैज्ञानिकों और युवा वैज्ञानिकों के साथ शिक्षकों का सम्मान होना था। कहा कि उनका सम्मान आज यहां पर हो रहा है। डिप्टी सीएम और आईटी राज्यमंत्री भी रहे मौजूद  कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि समाज को सम्मानजनक तरह से जीने में विज्ञान की बड़ी भूमिका होती है। योगी ने कहा कि तकनीक के इस उपयोग ने आम जनता को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग मिलता है। इसके साथ ही लोगों के जीवन में परिवर्तन भी आया है। ये भी पढ़ेंः बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्च...
एमएसबीएस के छात्र को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोलियां, विरोध में धरने पर बैठे मेडिकल कालेज के छात्र

एमएसबीएस के छात्र को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोलियां, विरोध में धरने पर बैठे मेडिकल कालेज के छात्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः सैफई के मेडिकल कालेज में डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र को बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के प्रयास में छात्र को गोलियां मारी हैं। वहीं मेडिकल छात्र को गोलियां मारे जाने के बाद गुस्साए छात्रों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं हैं। छात्र धरने पर बैठ गए हैं। छात्र का गंभीर हालत में पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। बाइक में पेट्रोल डलाने गया था पंप, वहीं मारी गईं गोलियां   डॉक्टर सलीम ने बताया है कि एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र विपिन यादव अपनी बाइक में मुचहरा गांव के पास बने पंप पर पेट्रोल डलवाने गया था। वहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने विपिन यादव पर गोलियां चला दी। बदमाशों ने विपिन को तीन गोलियां मारी हैं। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार...
शामली में महिला को गोलियों से भूना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शामली में महिला को गोलियों से भूना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शामलीः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जाता है कि सदर कोतवाली के मोहल्ला पंसारीयान निवासी मौसम (35) नाम की महिला शहर में स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करती है। सुबह तड़के हुई वारदात से इलाके में सनसनी   महिला गुरुवार सुबह घर से काम के लिए निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक बदमाश ने पीछे से आकर मौसम की कमर में तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। एक गोली मारने के बाद भी बदमाश नहीं माना। बल्कि उसने एक और गोली महिला को मारी। गोली लगने के बाद महिला वहीं धड़ाम से गिर पड़ी। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये भी पढ़ेंः कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूल...
कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : पति और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने वाली महिला ने फांसी लगा ली। लेकिन समय रहते परिजनों द्वारा महिला को फांसी के फंदे से उतार लिया गया। इससे उसकी जान बच गई। खास बात यह है कि महिला ने फांसी लगाने से पहले खुद के साथ गैंगरेप के आरोप को झूठा ठहराने वाले जांच अधिकारी को फोन किया था। इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। पति और उससे साथियों के खिलाफ था गैंगरेप का आरोप  महिला की फांसी की जानकारी पर सीओ के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत सीओ ने संबंधित एसओ को महिला के घर भेजा। बताया जाता है कि जांच अधिकारी सीओ ने महिला को एक दिन पहले बुलाकर उससे कहा था कि उसके द्वारा गैंगरेप और दूसरे आरोप झूठे हैं इसमें फाइनल रिपोर्ट लगेगी। ये भी पढ़ेंः झांसी में जान को खतरा बताकर सिपाही ने उठाया ऐसा कदम कि हिल गया महकमा..  इसी के बाद से महिला तनाव में थी और खुद की जान देने...
बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी

बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: टूर के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील बातें करने वाले प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। वाइस चांसलर ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच जारी रखने की बात कही है। इस मामले के सामने आने के बाद कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने मंगलवार शाम पॉलिसी एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक की थी। परीक्षा संबंधित कार्यों से पहले ही हटाया जा चुका प्रोफेसर  बैठक में प्रोफेसर को निलंबित रखने का फैसला लिया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह प्रोफेसर को परीक्षा संबंधी कार्यों से हटा दिया गया था। बताते चलें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान की छात्राओं का एक टूर जगन्नाथ पुरी गया था। इस शैक्षणिक टूर के दौरान साथ गए प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ अश्लील बातें करना शुरू कर दिया था। ये भी पढ़ेंः बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप.. छात्राओं का आरोप थ...
पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरूग्राम में बीते हुई एक दिलदहला देने वाले घटनाक्रम में गनर की गोली से घायल जज कृष्णकांत के बेटे ध्रुव की आज मौत हो गई। बीते दिनों सुरक्षा गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। इस मामले में जज की पत्नी रेणु की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि बेटा ध्रुव मौत से जंग लड़ रहा था। पत्नी के बाद बेटे की भी मौत से जज कृष्णकांत पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड ने मारी थी गोली  बताते चलें कि बीती 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े गुरुग्राम में अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को उन्हीं के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी थी। यह दिलदहला देने वाली वारदात आर्केडिया बाजार के सामने हुई थी। वहां सुरक्षा गार्ड महिपाल दोनों को खरीदारी को ले गया था। ये भी पढ़ेंः A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब...
सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : व्हाट्स एप चलाने वाले लाखों लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि साइबर अपराधियों ने अब वाट्स एप हैक करना भी शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप के लिए हैकर्स आपका मोबाइल हैक कर सकते हैं। हांलाकि राजधानी लखनऊ में हैकिंग की शिकायतों पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। काल करके पहले डराते हैं और फिर मांगते ओटीपी  राजधानी लखनऊ में पुलिस को पिछले 15 दिन में व्हाट्सएप हैकिंग की दो शिकायतें मिली हैं जिसके बाद साइबर सेल इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। बताते हैं कि मोबाइल हैक करने के लिए साइबर अपराधी पहले मोबाइल धारक को कॉल करके डराते हैं। वह बताते हैं कि ‘आपका व्हाट्सएप जल्द ही बंद होने वाला है।’ इसके बाद उनके द्वारा कहा जाता है कि एक ओटीपी नंबर उनके द्वारा भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बीएचयू के प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाया अश्लील बातें और फब्तियां कसने का आरोप, होगी ...
पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत स्वभाविक नहीं थी बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। पीएम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि अभिजीत की हत्या की गई है। रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट का निशान भी मिला है। ऐसे में पुलिस का शक सही साबित हुआ है। स्वभाविक मौत बता परिवार वाले करने जा रहे थे अंतिम संस्कार  बताते चलें कि रविवार को बीएसई के छात्र अभिजीत यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब पुलिस वारदात के खुलासे के लिए अभिजीत की मां मीरा यादव से पूछताछ में जुटी है। बताते चलें कि अभिजीत की मां मीरा मामले को स्वभाविक बता रही थीं। उनका कहना था कि अभिजीत के सीने में दर्द उठा और उसने दम तोड़ दिया। इसलिए पुलिस उनके सच जानना चाहती है। ये भी पढ़ेंः सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में...
जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चल रहे जाणता राजा महानाट्य के दूसरे दिन भी दर्शक बड़ी संख्या में अभिनय कला से मंत्रमुग्ध होते नजर आए। इस दौरान पुणे और कानपुर के करीब 275 कलाकारों ने अपने जानदार सशक्त अभिनय से सैकड़ों दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी। नाटक के दूसरे दिन मां तुलजा भवानी की आरती से हुई शुरूआत  सैकड़ों दर्शक दिल थामकर शुरू से लेकर अंत तक नाटक देखते रहे। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां तुलजा भवानी की आरती से शाम लगभग सवा 6 बजे हुआ। महानाट्य के मंचन के दौरान आज जीजाबाई दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ये भी पढ़ेंः  बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत वहीं शिवाजी, अफजल खान और औरंगजेब के संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। खासकर शिवाजी के छत्रपति बनने पर हुई आतिशबाजी दर्शकों को पूरी तरह से रोमांचित कर गई।  ...