Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, अमेठी से राहुल, उन्नाव से अन्नू मैदान में..

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, अमेठी से राहुल, उन्नाव से अन्नू मैदान में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस पहली लिस्ट में लगभग सभी कद्दावर नेताओं के नाम हैं। कांग्रेस ने आज जिन 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किया है, उनमें उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार हैं। इस लिस्ट के मुताबिक यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मौजूदा संसदीय सीट अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेगीं। बता दें कि अबतक कांग्रेस के अलावा किसी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। 15 नामों में 4 गुजरात, 11 यूपी से  इस सूची के मुताबिक उन्नाव लोकसभा सीट से पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। सहारनपुर से इमरान मसूद, अकबरपुर से राज...
जम्मू में बस स्टैंड पर आतंकवादियों ने किया ग्रैनेड हमला, 1 की मौत और 28 लोग घायल

जम्मू में बस स्टैंड पर आतंकवादियों ने किया ग्रैनेड हमला, 1 की मौत और 28 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः गुरुवार को आतंकियों ने जम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया। इसस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 28 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों की 4 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने की इलाके की घेराबंदी   उधर, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भांमरे ने कहा कि स्थानीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों को जरूरी कदम उठाने की छूट दी गई है। इस मामले में आईजीपी जम्मू ने बताया है कि उत्तराखंड के एक युवक की मौत हो गई है। आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने जानकारी दी है कि कि इस ग्रेनेड अटैक में करीब 28 लोग जख्मी हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः  भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर म...
कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पटेल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पटेल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः गुजरात की राजनीतिक में बड़ा असर रखने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो अगले कुछ दिनों में इसकी अधिकारिक घोषणा हो सकती है। इतना नहीं हार्दिक गुजरात की जामनगर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। बताते चलें कि गुजरात में लोकसभा की 26 सीटे हैं और इन सभी पर बीजेपी काबिज है। वहीं जामनगर से 2014 के लोकसभा चुनाव में पूनमबेन चुनाव जीती थीं। जामनगर से लड़ सकते हैं चुनाव  अब कांग्रेस का फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में अधिक से अधिक सीटों पर विजय का झंडा फहराना है। इस काम के लिए उसको पाटीदारों के समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। बताते चलें कि अहमदाबाद में आने वाली 12 मार्च को कांग्रेस का सीडब्ल्यूसी होना है और इस दिन सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहें...
देखें वीडियोः भरी बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश बघेल पर बरसाए जूते, दोनों तलब…

देखें वीडियोः भरी बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश बघेल पर बरसाए जूते, दोनों तलब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के संतकबीर नगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल पर जमकर जूते बरसाए। एक बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और सांसद शरद त्रिपाठी के बीच बहस होने लगी। इस दौरान देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। सांसद शरद त्रिपाठी ने मंत्री के सामने ही विधायक राकेश बघेल पर पैर से जूता निकालकर जमकर बरसाए। उधर, बताया जाता है कि चुनावी दौर पार्टी नेताओं में जूता-लात की जानकारी हाईकमान को भी हो गई है। लोग दोनों पर थू-थू कर रहे हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने दोनों को लखनऊ तलब किया है। 8-10 जूते मारने के बाद पीटा   माना जा रहा है कि दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मौके पर दोनों के समर्थकों में भारी तनाव है। हांलाकि बाद में सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने किये पर पछतावा जाहिर किया है और खुद के बर्ताव पर दुख प्...
सनसनीखेज खुलासाः राफेल खरीद के गोपनीय दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी, सुप्रीम कोर्ट में..

सनसनीखेज खुलासाः राफेल खरीद के गोपनीय दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी, सुप्रीम कोर्ट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। केंद्र की मोदी सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में जानकारी दी है कि राफेल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। बता दें कि सरकार ने यह बात राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान कही है। सरकार के इस खुलासे के साथ ही विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। आज राफेल विमान सौदे में कथित घोटाले को लेकर फिर से देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। इसके बाद मामला काफी चर्चा में आ गया। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा, कार्रवाई होनी चाहिए   बुधवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीमकोर्ट को बताया है कि जिन दस्तावेज को अखबार ने प्रकाशित किया है, वे रक्षामंत्रालय से चोरी हुए थे। कहा कि हम इसकी आंतरिक जांच कर रहे हैं। एज...
हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में लोकसभा चुनाव-2019 में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान को जागरूक करने के लिए आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बताते चलें कि क्रिकेटर अंकित राजपूत को पंजाब किंग इलेवन ने आईपीएल में 3 करोड़ में खरीदा था। अंकित के पिता सियाराम राजपूत हमीरपुर जिले में यूपी डायल-100 के प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। आज इस मौके पर आज अंकित हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। किंग्स-11 पंजाब ने खरीदा है 3 करोड़ में  24 साल के होनहार अंकित ने अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर वो शोहरत हांसिल कर ली है जिसके लिए खिलाड़ियों को कई साल मेहनत करनी पड़ती है। अब आयोग ने अंकित को हमीरपुर जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि वह युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। अंकित औरैया के हजारीपुर गांव के रहने वाले हैं और कानप...
अपराधियों के हवाले लखनऊ, अब नैनिताल की रहने वाली बेटी से दरिंदों ने किया गैंगरेप

अपराधियों के हवाले लखनऊ, अब नैनिताल की रहने वाली बेटी से दरिंदों ने किया गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अभी कुुछ दिन पहले सर्राफा दुकान से लूट, हत्याओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। अब नैनिताल की रहने वाली एक लड़की से राजधानी में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि ठाकुरगंज में ऑटो से उतर कर घर जा रही युवती को अगवा कर बदमाशों ने दबोच लिया। बाद में उसे जंगल में घसीट ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदार कर डाली। विरोध पर उसे बुरी तरह से पीटा भी। बाद में आरोपी दरिंदे युवती को बदहवास हालत में सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले। ड्यूटी से घर लौट रही थी युवती   राहगीरों ने बेसुध हालत में पड़ी युवती को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि नैनीताल की रहने वाली एक युवती लखनऊ में एक कैटरिंग...
..हाट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ फिर नजर आए अभिनेता अर्जुन रामपाल

..हाट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ फिर नजर आए अभिनेता अर्जुन रामपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, फोटो, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हाट एंड ब्यूटिफुल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ खूब स्पाट हो रहे हैं। हाल में ये जोड़ी एक बार फिर साथ-साथ देखी गई। आइये हम दिखाते हैं उनकी खास तस्वीरें -  दरअसल, इस बार अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के संग मुंबई के बांद्रा में नजर आए। आपको बता दें कि अर्जुन की यह हॉट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक माडल हैं और अपनी खूबसूरती और हाटनेस को लेकर काफी चर्चित रहीं हैं। इतना ही नहीं गैब्रिएला दुनिया की 100 सेक्सी महिलाओं में शामिल रहीं हैं। खबर तो यह है कि आजकल अर्जुन और उनकी यह हाट माडल गर्लफ्रैंड एक ही घर में रहते हैं। दोनों के बीच इस दौरान रिश्ते काफी गहरे हो चले हैं। लोगों में इस जोड़ी को लेकर खूब चर्चाएं हो रहीं हैं। ये भी पढ़ेंः Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे...
राफेल दस्तावेज चोरी पर कुमार विश्वास का तंज, कहा- ‘लो जी… न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी’

राफेल दस्तावेज चोरी पर कुमार विश्वास का तंज, कहा- ‘लो जी… न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीमकोर्ट में सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि राफेल से संबंधित गोपनीय दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। इस पर कवि कुमार विश्वास ने तगड़ा तंज कसा है। 'सैकड़ों लोग होते हैं गायब..'  विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि लो जी...न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। ये तो गोपनीय सरकारी रक्षा दस्तावेज हैं, ऐसे मसलों में तो सैकड़ों लोग गायब हो जाते हैं। ये बड़ी जांची-परखी 'व्यापम' आदत है। भगवान मालिक है या वो मालिक हैं जो इन दिनों भगवान हैं। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेज खुलासाः राफेल खरीद के गोपनीय दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी, सुप्रीम कोर्ट में.....
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की अटकलों पर विराम, शीला दीक्षित का साफ इंकार..

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की अटकलों पर विराम, शीला दीक्षित का साफ इंकार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर तमाम अटकलों पर आज दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसका फाइनल फैसला आज राहुल गांधी जी के साथ बैठक में हो गया है। शीला दीक्षिक यहां मंगलवार को मीडिया से बात कर रहीं थीं। राहुल गांधी ने बैठक कर लिया फैसला   दरअसल, अबतक यह अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है। इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को स्थानीय नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद ही शीला ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में गठबंधन नहीं होगा। ये भी पढ़ेंः पुलवामा अटैकः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है यह, हम सरकार के साथ खड़े...