Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः टिकरा पांडु नदी पुल पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाइक सवार 25 हजार के ईनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर कई बार फायर झोंके। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर बदमाश पर झोंके, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पर था 25 हजार रुपए का ईनाम सर्विलांस प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी शनिवार को सुबह टिकरा पांडु नदी पुल पर अपराधियों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच बाइक में सवार 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश कुशवाहा (45) निवासी सेवाग्राम नई बस्ती गोविंद नगर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भाग निकला। ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप...
सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पांच शिक्षक, एक बाबू भी शामिल हैं। हादसा डीसीएम और टेंपो की टक्कर से हुआ। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े गए और उसपर सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। औरैया के सहायल क्षेत्र में डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालात को काबू में किया। यह हादसा टेंपो और डीसीएम की आमने-सामने हुई तेज टक्कर के चलते हुआ।बताया जाता है कि सहायल थाना क्षेत्र के गपचरियापुर गांव के समीप डीसीएम-टेंपो में  हुई आमने सामने तेज टक्कर में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखचे उड़ गए और उसपर सवाल लोग ...
कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दो दिन पहले कानपुर शहर से रहस्यमय हालात में लापता हुए होटल गोल्डन पैलेस के मालिक एवं व्यवसाई मामा-भांजे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने दोनों आगरा-एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास से बरामद किया। इस मामले में दोनों के परिजनों ने शहर के नजीराबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते चलें कि शहर के शास्त्री नगर निवासी होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप पांडू नगर, श्याम ब्रिज अपार्टमेंट शास्त्री नगर निवासी गेस्ट हाउस संचालक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप सिंह, पांडु नगर श्यामब्रिज अपार्टमेंट में परिवार के साथ ररहता है। बुधवार से दोनों थे लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी रिपोर्ट  बताते हैं फजलगंज इलाके में कबाड़ी मार्केट में उसकी मोटर पार्ट की दुकान है और बीते बुधवार को वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच उसने खुद की तबियत खराब होने की बात बता...
कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सिपाही बाटेंगे वीजिटिंग कार्ड, नए आईजी का ऐलान

कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सिपाही बाटेंगे वीजिटिंग कार्ड, नए आईजी का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईजी कानपुर रेंज का चार्ज संभालने के बाद गुरुवार को 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता की। बरेली के फरीदपुर के मूलरूप से रहने वाले मोहित अग्रवाल काफी सौम्य स्वभाव के सुलझे अधिकारी हैं। गोरखपुर से मकैनिकल इंजीनियरिंग व मुंबई से एमटेक करने वाले मोहित के पिता कृष्ण मोहन अग्रवाल शिक्षक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिजनों की इच्छा पूरी करने के लिए आईपीएस बने हैं। उनकी पत्नी प्रेरणा अग्रवाल एक कंपनी में एचआर हेड हैं। उन्होंने बताया कि वह बांदा में डीआईजी और उन्नाव व कानपुर देहात में एसपी रह चुके हैं। इससे अपराधियों के धरपकड़ में होगी आसानी उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराधियों को लगाम कसने की होगी। इसके लिए टाप-10 बदमाशों की होर्डिंग्स चौराहों पर लगवाई जाएंगी। कहा कि चौराहों के साथ ही तहसील स्तर पर भी बदमाशों की सूचियां चस्पा हो...
कानपुर के नौबस्ता से इंजीनियर का कार समेत अपहरण, फतेहपुर से मांगी गई फिरौती

कानपुर के नौबस्ता से इंजीनियर का कार समेत अपहरण, फतेहपुर से मांगी गई फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/डेस्कः शहर के श्यामनगर में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर के अपहरण का मामला सामने आया है। इस इंजीनियर का उसकी कार समेत अपरहण किया गया है। वहीं परिवार के लोगों ने बिंदकी पुलिस को मामले की जानकारी दी है। दूसरी ओर कानपुर पुलिस का कहना है कि अबतक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, बेटे के अपहरण से परिवार बेहाल है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता (35) लखनऊ स्थित एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) कंपनी में इंजीनियर हैं। कानपुर के श्यामनगर से कार समेत अपहरण   बताते हैं कि वह इस वक्त कानपुर के श्यामनगर इलाके में रहता है और मंगलवार रात कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र से कुछ लोगों ने उसका कार समेत अपहरण कर लिया है। इंजीनियर के पिता का कहना है कि बेटे के अपहर...
कानपुर में देर रात बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल, बाबूपुरवा में टेंपो चालक की पिटाई पर हंगामा

कानपुर में देर रात बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल, बाबूपुरवा में टेंपो चालक की पिटाई पर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः टेंपो चालक और तीन युवकों के बीच हुए विवाद के बाद बीती देर रात कानपुर में हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। दरअसल, शहर के बाबूपुरवा में बुधवार देर रात 3 युवकों ने शौचालय में बंद करके एक आटो चालक को बुरी तरह पीट दिया। चालक के सिर में ईंट-पत्थर भी मारे। आरोप है कि टेंपो चालक को बुरी तरह पीटा गया। उधर, इसकी जानकारी होने पर हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आटो चालक से मारपीट का मामला  पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कई थानों की फोर्स बुलाकर हालात को संभाला। अधिकारी भी मौके पर डटे रहे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बाबूपुरवा में नई बस्ती में रहने वाला आतिब आटो चालक है और बीती रात करीब 9 बजे बाकरगंज चौराहे पर खटिकाना निवासी शिवा, सुमित समेत एक अन्य युवक ने उससे चारराड चौराहे तक चलने को कहा। वहां पर पैसे न होने की बात कहते हुए उसे खटिकाना तक ले गए। ...
22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। फिर चाहे उसके रंग-रूप अलग क्यों न हों। यह बात बीते 24 घंटे से औरैया पुलिस थाने में बार-बार सच साबित हो रही है। प्यार का ऐसा पेचिदा मामला पुलिस के सामने आया है कि अब पुलिस भी इससे तौबा करती नजर आ रही है। मंगलवार रात से शुरू हुई पंचायत बुधवार शाम तक जारी है, लेकिन फैसला कुछ नजर नहीं आ रहा है। थक-हारकर पुलिस ने भी लगभग हाथ खड़े कर दिए हैं। यह प्यार एक 21 साल की लड़की और 42 साल की महिला के बीच का है। कुछ ऐसा है पूरा मामला   दरअसल, प्यार के अंकुर फेसबुक पर फूटे और फिर धीरे-धीरे इतना फल-फूल गए कि अब दोनों के बीच समलैंगिक प्रेम की भावनाओं का विशालकाय वृक्ष बन चुका है। दोनों के परिवार वाले और बीच में उलझी पुलिस भी उनको अलग-अलग रहने को तैयार नहीं कर पा रही है। औरैया पुलिस की माने तो बीते जनवरी महीने में कानपुर देहात की एक बा...
कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर गांव में एक ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सुनोड़ा के ग्राम प्रधान सतेंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई राजेंद्र बहादुर (58) मंगलवार को अपनी पत्नी को चौबेपुर छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद उनको वापस घर आना था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। पास पड़े मिले लाठी-डंडे, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान  बाद में उनका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि उनके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। कई जगहों पर लाठियों और डंडों के अलावा धारदार हथियार जैसी चीज से प्रहार के भी निशान हैं। शव के पास में कई डंडे पड़े थे और सड़क से लेकर पास के फुटपाथ तक खून फेला हुआ था। घटनास्थल के हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उनका कत्ल ...
कानपुर में शातिर अपराधी को पुलिस की गोली लगी, लूट के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

कानपुर में शातिर अपराधी को पुलिस की गोली लगी, लूट के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि दो अपराधी लूट की योजना बना रहे थे और इसी दौरान पुलिस की घेराबंदी से दोनों ओर से गोली चलीं। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा अपराधी पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश  सीपीसी कॉलोनी में मज़ार के नजदीक बैठे लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस का दावा, लूट की योजना बनाते समय दबोचा   इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार  करने का प्रयास किया। बताते हैं कि एक अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई तो अपराधी अमन के पैर में लगी। वहीं भाग रहे दूसरे अपराधी राममनरेश को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया है कि दोनों अपराधियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और 4 मोबाइल पुलिस को बरामद हुए हैं। पुलिस...
लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज हुए एक बड़े हादसे में शहीद पथ पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक कई वाहनों में टक्कर मारता हुआ सर्विस लेन पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर भी उसमें फंस गए, दोनों को कई घंटे बाद निकाला जा सका। मृतकों में डीसीएम चालक अहसान अली (35) निवासी रामपुर तथा उसके साथ मौजूद दूसरा ड्राइवर फिरासत (25) शामिल है। इस हादसे में डीसीएम का क्लीनर बिंदू भी घायल हो गया है। हादसे में संदीप कुमार तथा ट्रक चालक अनिल कुमार का पैर स्टेरिंग में फंस गया। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा मजदूर घायल हो गया। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद रेंस्टोरेंट में घुसा ट्रक   बताया जाता है कि शहीद पथ पर मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो गया।...