Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..

थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही यूपी पुलिस की कर्तव्यहीनता किसी से छिपी नहीं है। ऐसी ही गैरजिम्मेदारी का शिकार हुए एक पति-पत्नी ने थाने के भीतर खुद को जिंदा फूंक डाला। दोनों का 15 साल का बेटा रोता-बिलखता हुआ वीडियो बनाता रहा। यह दिल दहला देने वाला घटनाक्रम बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे यूपी के मथुरा जिले के सुरीर थाने में घटित हुआ। पड़ोसी के सताए दंपती की रिपोर्ट नहीं लिख रही थी पुलिस   दोनों पति-पत्नी को जलता हुए देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने कंबल और पानी डालकर आग बुझाई। बाद में पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया। हालांकि बाद में यू-ट्यूब से उसे हिंसक करार देते हुए हटा दिया गया। मामले में चौकी इंचार्ज दीपक नागर को लापरवाही के लिए निलंबित कर द...
तड़के सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतरीं मेमो ट्रेन की चार बोगियां, हादसा टला-यातायात बाधित

तड़के सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतरीं मेमो ट्रेन की चार बोगियां, हादसा टला-यातायात बाधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे लखनऊ से आ रही गाड़ी नंबर 64201 मेमो ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। तेज आवाज के साथ ट्रेन की बोगियां उस वक्त पटरी से उतरीं, जब वह प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंचने के लिए लखनऊ फाटक से गुजर चुकी थी। पटरी बदलते समय ट्रेन की चार बोगियों के ड्रेल होने से सेंट्रल स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई भी यात्री इस दौरान हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। माना जा रहा है कि बोगियां अगर पलट जातीं तो बड़ी संख्या में लोग हताहत हो सकते थे। उधर, सेंट्रल स्टेशन डायरेक्टर हिमांशू शेखर उपाध्याय ने बताया है कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी। कहा कि सबसे पहले तो रेलवे लाइन को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी कि आखि...
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के अपहरण का मुकदमा

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के अपहरण का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता चिन्मयानंद के खिलाफ छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह वही छात्रा ने जिसने बीती 24 अगस्त को चिन्मयानंद के खिलाफ वीडियो वायरल करते हुए रेप और शारीरिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के बाद से छात्रा लापता है और उसके पिता का कहना है कि पूर्व मंत्री ने उसकी बेटी का अपहरण करा दिया है। बताते चलें कि बाबा पर पहले भी रेप का आरोप लग चुका है जिसे योगी सरकार ने बाद में वापस ले लिया था। उधर, मंगलवार देर शाम शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा ने प्रेसवार्ता में बताया है कि 22 अगस्त को पहले स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर रंगदारी मांगे जाने का मैसेज आया। मैसेज के जरिए उनसे 5 करोड़ रुपए मांगे गए। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 24 अगस्त को सामने आया था छात...
लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हादसे में 17 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हादसे में 17 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक के एक टेंपो और मैजिक गाड़ी को रौंदने के कारण हुआ। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में 16 लोगों की मौत पहले ही हो गई थी। एक व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या कुल 17 हो गई है। घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हुआ हादसा  बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में जमुका गांव के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंद दिया। इससे 16 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वालों ...
विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने  दौड़कर बचाया, यह है वजह..

विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर बचाया, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार दोपहर राजधानी में विधान भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया, लेकिन फिर भी उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। इस घटनाक्रम से विधानभवन के बाहर से लेकर भीतर तक हड़कंप सा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। झुलसी हुई हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगाने वाले युवक का कहना है कि वह ठेकेदार है और निर्माण निगम उसका लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहा है। 15 साल से वह परेशान है और अधिकारी मनमानी पर उतारु हैं और उसे पेमेंट नहीं दे रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद का रहने वाला ठेकेदार है पीड़ित   युवक ने बताया है कि वह सीतापुर जिले के खैराबाद का रहने वाला है। उसका नाम वीरेंद्र कुमार है जो निर्माण निगम में ठेकेदारी करता है। बताया कि बीते 15 साल से वह निर्माण निगम से अपना पे...
दुस्साहसः यूपी में दिनदहाड़े ICICI बैंक में डकैती, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लाखों लूट ले गए बदमाश

दुस्साहसः यूपी में दिनदहाड़े ICICI बैंक में डकैती, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लाखों लूट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ICICI बैंक में डाका डालते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 20 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने सबकुछ फिल्मी अंदाज में इतनी तेजी से किया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गार्ड ने जब बदमाशों को रोकने के लिए बैंक का गेट बंद करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसपर पिस्टल तान दी। इसके बाद गार्ड भी पीछे हट गया। बाद में बदमाश दो बैग में लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि इस दौरान लूट की जानकारी पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरते हुए उनपर पथराव भी किया। जबाव में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए ताबड़तोड़ हवा में गोलियां चलाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमशों ने 10 से 15 राउंड तक गोलियां चलाईं हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत   बताया जाता है कि दोपहर करीब...
शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षकों को तबादले पर बड़ी राहत दी है। अब पुरुष शिक्षक जहां 3 साल में अपना तबादला करा सकेंगे तो वहीं महिला शिक्षिकाएं अब 1 साल में अपना तबादला करा सकेंगी। इसके लिए अक्टूबर में आवेदन लिए जाएंगे। इस आश्य की जानकारी देते हुए आज प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा सतीश चंद्र द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। दरअसल, अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री द्विवेदी ने मीडिया से रूबरु होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। 4 हजार फर्जी शिक्षकों होंगे बाहर  शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में बड़ा अभियान चला कर फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कहा कि एसआईटी ने पूरे प्रदेश में करीब 4000 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है, जिनको हर हाल में विभाग से बाहर किया जाएगा। तबादला नीति पर कहा कि पारदर्शी नीति विकसित करते हुए इंडेक्स सिस्टम लागू...
विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली सिंधु के साथ मुलाकात के वक्त कोच पुलेला गोपीचंद्र और मिस किम भी मौजूद रहीं। मंगलवार को ही अपनी विदेश यात्रा पूरी करके लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को मेडल पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी ने मुलाकात पर जताई खुशी    पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि सिंधु भारत का गौरव हैं और एक चैंपियन भी, जिन्होंने देश के लिए एक स्वर्ण पदक ही नहीं, बल्कि बेशुमार सम्मान भी जीता है। कहा कि पीवी सिंधु से मिलकर बहुत खुशी हुई। बताते चलें कि इससे पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सिंधु का सम्मान किया। साथ ही सिंधु को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। स्विटजरलैंड में जीती विश्व चैंपियनशिप    बताते चलें कि भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने स...
यूपी में 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएन साबत बने एडीजी लखनऊ, सुजीत पांडे प्रयागराज..

यूपी में 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएन साबत बने एडीजी लखनऊ, सुजीत पांडे प्रयागराज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया है। सुजानवीर सिंह को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, लखनऊ तथा एसएन साबत को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।  बताते चलें कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के बीच इस वक्त लगातार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इससे पहले भी अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो चुकी है। तबादला हुए अधिकारियों की सूची  ये भी पढ़ेंः राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग.....
34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। हत्या-अपहरण और रेप का आरोप लंबे समय से लोगों के घरों में पूजा-पाठ करा रहा था। 34 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से पहले ही फरार हुआ यह आरोपी इतना शातिर है कि लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। बाबा बनकर यूपी ही नहीं, दूसरे प्रदेशों में जाकर भी लोगों के घरों में पूजा-पाठ करता रहा। लोगों को प्रवचन सुनाता रहा। सूत्रों का कहना है कि उसने बाबा बनकर भी कुछ लोगों को शिकार बनाया है लेकिन शायद उसके कुकर्म, उसकी करनी का फल देने के लिए एक बार फिर उसे वापस उसके पैतृक गांव उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र तक खींच लाए। जहां शक के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ को रोका और फिर एक के बाद एक सच्चाई खुलती गई। सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 1984 में हुई थी उम्रकैद की सजा, फरार हुआ   उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने बताया है कि अजगै...