Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी

UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने कुल 22 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। प्रदेश के लिए नई खेल नीति मंजूर हो गई है। साथ ही कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी (NCERT) के पाठ्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री जयवीर सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए प्रस्तावों की जानकारी दी। कैबिनेट के खास फैसलों को बिंदुवार इस तरह समझिए। इन प्रस्तावों को मिली कैबिनेट में मंजूरी यूपी में कक्षा-1 और कक्षा-2 में एनसीईआरटी (NCERT) का पाठ्यक्रम लागू होगा। यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। सभी जिलों में ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम बनाए जाएंगे। श्रीराम की अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चार लेन बनाया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मंजूर हु...
UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव

UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Nikay Chunav  उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज कहा कि यूपी में निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप चुका है। आयोग की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी सरकार अब यूपी सरकार इस रिपोर्ट को उच्चतम न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद निकाय चुनाव की प्रक्रिया तय हो जाएगी। नगर विकास मंत्री शर्मा ने संभावना जताई है कि अप्रैल के आखिर तक निकाय चुनाव हो सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आयोग ने यह रिपोर्ट आधे से भी कम समय में दी है। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच  ...
बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्...
सीएम योगी ने गोरखपुर में मनाई होली, अखिलेश यादव ने सैफई में नेता जी को किया नमन

सीएम योगी ने गोरखपुर में मनाई होली, अखिलेश यादव ने सैफई में नेता जी को किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज होली का पावन त्यौहार पूरी उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जमकर होली खेली। सीएम योगी ने पहले भगवान नरसिंह की आरती कर विधि-विधान से पूजन किया। भगवान नरसिंह को नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर और गुलाल अर्पित किए। फिर सीएम योगी ने लोगों पर जमकर रंग, अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाईं। प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। पूरा जनमानस रंगों से सराबोर आया नजर जय श्रीराम के नारों के बीच लोगों का उल्लास देखते बन रहा था। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ पृथ्वीराज, प्रांत सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सांसद रविकिशन शुक्ला, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, अखिलेश यादव ने सैफई में अपने परिवार के साथ सादगी से होली ...
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का आज बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है। सीएम योगी ने शोक जताया बताते चलें कि मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव के रहने वाले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन की सूचना पर लोग शोक संवेदना देने पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में होगा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। https://samarneetinews....
Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के स्वरूपनगर क्षेत्र में एमराल्ड गार्डन की 16वीं मंजिल से मंगलवार शाम एक बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से लोगों में खलबली मच गई। नीचे मौजूद गार्ड ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची स्वरूपनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पाॅश इलाके में घटना से मची खलबली जानकारी के अनुसार स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के एमराल्ड गार्ड टावर नंबर चार में 16वीं मंजिल पर बुजुर्ग कपड़ा व्यवसाई सुरेंद्र आहूजा (67) रहते हैं। बताते हैं कि उनकी जरनलगंज में कपड़े की दुकान है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा गौरव है। बेटा कपड़े की दुकान संभालता है। बताते हैं कि कुछ महीनों से सुरेंद्र आहूजा अवसाद में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद मंगलवार शा...
यूपी : होली पर 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी आदेश..

यूपी : होली पर 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी आदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : होली के त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी डेढ़ लाख से ज्यादा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. सरकारी आदेशों के तहत सभी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां रहेंगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सोमवार को यूपी के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि होली की छुट्टियां 7 और 8 मार्च को घोषित है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशक के अनुमोदन के बाद 9 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। ये भी पढ़ें : उमेश पाल हत्याकांड : बांदा में जफर की तलाश में फिर छापा, पुलिस ने की पूछताछ  ...
सपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए, इन नामों पर लगाई मुहर..

सपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए, इन नामों पर लगाई मुहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पांच जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें लखनऊ, मिर्जापुर, बदायूं, रायबरेली और गोरखपुर के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब जल्द ही बाकी जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा करेगी। लखनऊ, गोरखपुर समेत 5 जिलों के अध्यक्ष घोषित समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में जय सिंह 'जयन्त', मिर्जापुर में देवी प्रसाद चौधरी, बदायूं में आशीष यादव, रायबरेली में इंजीनियर वीरेंद्र और गोरखपुर में एम बृजेश गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया है। सभी जगहों पर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें : सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे  बताते चलें कि समाजवादी पार्टी लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में संगठन को धार दी जा रही है। सक्रिय न...
बड़ी खबर, उमेश पाल हत्याकांड का एक और बदमाश मारा गया, उमेश को मारी थी पहली गोली

बड़ी खबर, उमेश पाल हत्याकांड का एक और बदमाश मारा गया, उमेश को मारी थी पहली गोली

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : Umeshpalhatyakand प्रयागराज (Prayagraj) में दिनदाहड़े हुए दुस्साहसिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश मारा गया। आज सोमवार सुबह पुलिस ने उस्मान नाम के इस बदमाश को एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया। कहा जा रहा है कि इसी बदमाश ने उमेश को पहली गोली मारी थी। इस बदमाश की आज कौंधियारा में क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस से गोलीबारी में यह बदमाश मारा गया। एक बदमाश पहले हो चुका है ढेर मारे गए बदमाश का नाम उस्मान उर्फ विजय था। उसके उपर 50 हजार रुपए इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि घायल शूटर को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर मुठभेड़ में कौंधियारा थाने का एक सिपाही नरेंद्र भी घायल हुआ है। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें क...
उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम समेत पांच पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम समेत पांच पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया है। इस हत्याकांड के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी मुख्यालय ने ढाई-ढाई लाख रुपए ईनाम घोषित किया है। इनमें हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और गुड्डू मुस्लिम भी शामिल हैं। पहले था 50-50 हजार रुपए का ईनाम इन दोनों के अलावा हत्याकांड में शामिल शूटर अरमान, गुलाम और साबिर के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने इन पांचों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा था। बताया जा रहा है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द न हुई तो ईनामी की राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है। बताते चलें कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस दिन-रात दबिशें दे रही है। पुलिस के साथ-साथ एसटीफ भी हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ की कई टीमें इस क...