Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 11 मेयर प्रत्याशी घोषित किए, गोरखपुर से नवीन..

UP civic elections : Congress declared 11 mayor candidates
प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 11 महापौर के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने गोरखपुर नगर निगम से नवीन सिन्हा और नगर निगम प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा एडवोकेट को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत और आगरा से लता कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कानपुर समेत अबतक 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित

फिरोजाबाद से नुजहत अंसारी और नगर निगम बरेली डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी तथा शाहजहांपुर निकहत इकबाल को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से प्रदीप वर्मा, मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी और मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार और वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी अबतक कानपुर नगर निगम से आशनी विकास अवस्थी सहित अब तक कुल 13 नगर निगम मेयर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल  

ये भी पढ़ें : कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं