Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर

सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : एक अनियंत्रित कार पुल के ऊपर से नीचे नदी में जा गिरी। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप वर्मा (52), मनीष वर्मा (40), आशीष वर्मा (38) और कौशलेश वर्मा कार से सीतापुर के लिए निकले थे। लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे कार सवार पुलिस का कहना है कि कौशलेश वर्मा एक डिग्री कॉलेज के चेयरमैन हैं। बाकी कार सवार उनके रिश्तेदार थे। सभी लोग सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में कमलापुर थाना क्षेत्र में गोन नदी पर बने पुल के तीव्र मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई। ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर इसके बाद कार पुल से नीचे आ गिरी। हादसे में संदीप वर्मा...
यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश आए हुए हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी मिलकर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगी। यहां लखनऊ में रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शाह ने...
यूपी : ATS ने दो संदिग्धों को उठाया, लादेन-बुरहान जैसे आतंकियों को मानते हैं आदर्श

यूपी : ATS ने दो संदिग्धों को उठाया, लादेन-बुरहान जैसे आतंकियों को मानते हैं आदर्श

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एटीएस ने आतंकी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप में 2 संदिग्धों को उठाया है। दोनों को लखनऊ से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को फैलाने का काम कर रहे हैं। इनमें से एक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का रहने वाला है, जिसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। एक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला उसकी पहचान रिजवान खान के रूप में की गई है। वहीं दूसरा संदिग्ध सद्दाम शेख है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्ध ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नायकू जैसे खतरनाक आतंकियों को अपना गुरू मानते हैं। ये भी पढ़ें : UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर सू्त्रों का कहना है कि एटीएस को इनपुट मिला था कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला एक संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़ा है जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ये भी पढ़ें : Lu...
Lucknow : यूपी में योगी सरकार का एक और सख्त फैसला, इन जगहों पर बंद होंगी शराब दुकानें..

Lucknow : यूपी में योगी सरकार का एक और सख्त फैसला, इन जगहों पर बंद होंगी शराब दुकानें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त फैसला लिया है। सरकार धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाइवे जैसी जगहों के पास शराब की दुकानों को बंद करेगी। साथ ही अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी सख्त आदेश दे चुके हैं कि कांवड़ यात्रा के रास्ते में कोई शराब की दुकान या मांस बेचने वाली दुकानें नहीं होनी चाहिएं। सीएम योगी ने की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की दरअसल, शनिवार को सीएम योगी ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी.. सीएम योगी ने कहा है कि सरकार के लगातार प्रयासों के कारण कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वित्तीय...
Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Akhilesh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। आज 1 जुलाई को वह 50 साल के हो गए हैं। शनिवार सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बधाई दी। बधाइयों की सिलसिला जारी मायावती ने एक ट्वीट में अखिलेश यादव और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी। अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बधाई दी। साथ ही प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उधर, अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना..  ये भी पढ़ें...
Kanpur : दरोगा की करतूत, लड़की से बोला- घर आ जाओ-अकेला हूं, खा नहीं जाऊंगा.., चैट वायरल-सस्पेंड

Kanpur : दरोगा की करतूत, लड़की से बोला- घर आ जाओ-अकेला हूं, खा नहीं जाऊंगा.., चैट वायरल-सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस की छवि आम जनता के बीच लगातार गिरती जा रही है। इसकी वजह है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी गंदी हरकतों और कार्यशैली से लगातार महकमे की छवि धूमिल कर रहे हैं। कानपुर में अभी कुछ दिन पहले एक दरोगा ने शराब के नशे में फ्री की मिठाई खाने के लिए हंगामा किया था। अब एक दरोगा ने फरियादी के साथ गई लड़की को मैसेज करना शुरू कर दिया। रात में लड़की को घर बुलाने पर जोर दिया। दरोगा ने कहा अकेला हूं आ जाओ, तुम्हे खा नहीं जाऊंगा। चैट वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। दरोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे महकमे का सिर शर्म से झुक गया है। मदद को किया था फोन दरअसल, रतनलाल नगर चौकी प्रभारी शुभम सिंह से एक पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई थी। चौकी इंचार्ज ने युवती पर गंदी नजर रखना शुरू कर दिया। उसे मैसेज करने लगा। फिर अकेले में घर आने का आफर तक दे डाला। ये भ...
‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी, जींस में पैसे हैं उससे अंतिम संस्कार कर देना’ पढ़िए ! दिल दहलाने वाली खबर..

‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी, जींस में पैसे हैं उससे अंतिम संस्कार कर देना’ पढ़िए ! दिल दहलाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बरेली : 'मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी है। 10 साल में 10 बार भागकर मायके गई है। बुलाने गया तो साले ने अभद्रता की। मेरी लाश को मेरे पापा और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए। मेरे पैसे जींस में रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार हो जाएगा।' पत्नी की लगातार प्रताड़ना से तंग पति विक्की उर्फ विनय ने सुसाइड नोट में अपना दर्द और लाचारी लिखने के बाद जान दे दी। पूरा मामला बरेली के बारादरी के संजयनगर का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 10 साल में 10 बार छोड़कर मायके भागी पत्नी मामले में बारादरी पुलिस का कहना है कि विक्की उर्फ विनय की शादी क्षेत्र की ही डौली नाम की महिला से लगभग 10 साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा भी है। उधर, मृतक विक्की के मामा मुकेश का कहना है कि डौली शादी के कुछ साल बाद ही बुरे बर्ताव पर उतर आई थी। ये भी पढ़ें : बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प...
विधायक का अनोखा प्रदर्शन : कार के ऊपर नाव रखी, फिर हाथ में पतवार लेकर निकाला काफिला, चालान..

विधायक का अनोखा प्रदर्शन : कार के ऊपर नाव रखी, फिर हाथ में पतवार लेकर निकाला काफिला, चालान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : कानपुर शहर में जलभराव की समस्या सभी को परेशान कर रही है। ऐसे में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कार के ऊपर नाव बांधी और उसपर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि, सपा विधायक को इसके लिए यातायात पुलिस को 2000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। यातायात पुलिस का कहना है कि यह यातायात नियमों का उल्लंघन है। जलभराव की समस्या को लेकर सरकार पर कसा तंज लगातार तेज बारिश के बाद शुक्रवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपनी गाड़ी के ऊपर नाव बांधी। फिर नाव में बैठे और हाथ में पतवार लेकर निकले। साथ में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। ऐसा करके उन्होंने जलभराव की समस्या पर सरकारी व्यवस्था पर तंज कसा। उनका विरोध प्रदर्शन काफी अनोखा रहा। काफी लोगों ने उनका वीडियो बनाया। फोटोज खींची। उनका काफिला सरसैया घाट से बड़े चौराहे तक चला। सिविल लाइंस में शिवाला के पास से गुजरते ही यातायात पुलि...
बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत कुल 17 जेलरों के तबादले हुए हैं। डीजी जेल की ओर से तबादला सूची जारी की गई है। इनमें से 7 जेलरों का समय पूरा होने के कारण स्थानांतरण हुआ है। डीजी जेल एसएन साबत ने गुरुवार को 17 जेलों के कारापालों का स्थानांतरण किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि किसी को अवकाश नहीं मिलेगा। जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने नहीं चलने दी माफियाओं की मनमानी जानकारी के अनुसार बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा का तबादला सुल्तानपुर जेल हुआ है। वह तेज-तर्रार और बेदाग छवि वाले अधिकारी हैं। बांदा में करीब डेढ़ साल तैनाती के दौरान मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में बंद रहे। उन्होंने माफियाओं की बिल्कुल मनमानी नहीं चलने दी। जिस समय बांदा जेल में मुख्तार और दूसरे माफियाओं के डर से जेल अधीक्ष...
UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हो गया है। उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई हैं। वह अपनी कार से किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। देवबंद में काफिले पर बरसाईं गोलियां बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद की गांधी कालोनी के पास गोलियों से हमला हुआ। उनकी कमर में गोली लगी है। हमलावर कार में सवार होकर आए और फरार हो गए। उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज...