Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार मच गया। निफ्टी (Nifty) 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बाद सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बेंचमार्क इंडेक्स नीचे पहुंचकर बंद हुए। बाजार में छाई बिकवाली दरअसल, पूरे बाजार में बिकवाली छाई रही। सभी सेक्टर में जोरदार बिकवाली देखी गई। आज निफ्टी 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क वहीं सेंसेक्स 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए। सिर्फ पावर ग्रिड का शेयर ही हरे रंग में रहा। बैंकिंग सेक्टर पर ज्यादा असर बाजार ...
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। नेहा पांचाल ने यूपी PCS में टॉप किया है। खास बात यह है कि 10 टाॅपर में 6 लड़कियां हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। 10 में 6 टाॅपर लड़कियां नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शीर्ष 7 टाॅपर में छह लड़कियां हैं। ये भी पढ़ें:UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. परीक्षा में तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, 5वें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, 7वें पर पूजा तिवारी, 8वें पर अनुराग पांडे, 9वें स्थान पर शुभम सिंह और 10वें स्थान पर आयूष पांडे रहे हैं। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 ...
यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने आज रविवार रात 9 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। तबादला सूची के अनुसार यूपी के प्रमुख सचिव अनुराग यादव को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बना दिया गया है। अनुराग यादब बने प्रमुख सचिव समाज कल्याण इसी तरह आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एम देवराज को महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बना...
सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में डाॅक्टर ने खुद को गोली माकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीतापुर पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। शहर कोतवाली के पास बट्सगंज मोहल्ले में घटना घटना सीतापुर शहर के मोहल्ला बट्सगंज की है। कोतवाली से थोड़ी दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर शहर में मोहल्ला बट्सगंज में डाॅक्टर राजेंद्र चौधरी (69) पत्नी के साथ रहते थे। वह खैराबाद में अपना एक क्लीनिक भी चलाते थे। उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि दोनों ही बेटे डाॅक्टर हैं, लेकिन बाहर रहते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने...
यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हैं। गुरुवार को यूपी सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी पर स्थिति स्पष्ट की। यूपी सरकार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग भ्रामक संदेश फैला रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल लें। यूपी में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के हालात सामान्य हैं। कहीं भी संकट जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। इसलिए लोग परेशान बिल्कुल न हों। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत उधर, प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराहट में अतिरिक्त पेट्रोल, डीजल की खरीदारी न करें। स...
शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: शेयर बाजार (Stock Market) में फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर सेबी ने एक्शन लिया है। सेबी (SEBI) ने गूगल (Google) के साथ नई वेरिफाइड एप लेबल (बैज) की घोषणा की है। बताते चलें कि शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है। साथ ही फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स (Fake Apps) का जोखिम भी बढ़ा है। ऐसे में निवेशकों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर सेबी ने बड़ा कदम उठाया है। नया वेरिफाइड ऐप्स बैज सेबी (SEBI) चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने फर्जी एप्लीकेशंस को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने नया वेरिफाइड ऐप्स लेबल शुरू करने की घोषणा की। यह काम गूगल (Google) के साथ होगा। ये भी पढ़ें: मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक मुंबई में सेबी प्रमुख ने कहा कि भारत में 'यूनिक' निवेशकों की संख्या-14 करोड़ है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शेयर बाजार का कुल बाजा...
बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी-योगी सरकार का फैसला

बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी-योगी सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी रहेगी। यूपी की योगी सरकार ने राम नवमी पर बड़ा फैसला लिया है। यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन सरकारी अवकाश रहेगा। दरअसल, यूपी में राम नवमी पर दो दिन की छुट्टी का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। बताते चलें कि पहले यूपी में राम नवमी पर 26 मार्च 2026 को सरकारी छुट्टी घोषित थी। अब 27 मार्च 2026 को भी छुट्टी रहेगी। 26 मार्च के साथ 27 को भी छुट्टी अब 27 मार्च को भी राम नवमी पर छुट्टी रहेगी। कहा जा रहा है कि राम नवमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यह फैसला हुआ है। अबतक राम नवमी पर एक ही दिन की छुट्टी होती थी। ये भी पढ़ें: कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल मगर अब दो दिन में ज्यादा से ज्यादा भक्तों को सुरक्षित और आराम से भगवान प्रभु राम के दर्शन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स...
कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल

कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: कानपुर शहर में गुरुदेव चौराहे पर आज 'PM Yogi' लिखे होर्डिंग ने प्रदेशभर में सियासी हलचल मचा दी। अगले प्रधानमंत्री 'PM Yogi' वाली होर्डिंग्स खूब चर्चा में है। अगले 'PM Yogi' वाली यह होर्डिंग्स भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड के नाम से लगी है।इसके बाद से सियासी गलियारे में खलबली मची है। आज कुछ ही घंटों में 'पीएम योगी' वाले होर्डिंग्स की कानपुर से लेकर राजधानी तक, बड़े सियासी गलियारों से छोटी चाय की दुकानों तक चर्चाएं रहीं। चाय की दुकानों से लेकर बड़े सियासी गलियारों तक छाई चर्चा दरअसल, कानपुर में गुरुदेव चौराहा पर मंगलवार को लगा होर्डिंग्स राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया। इस होर्डिंग्स ने कुछ ही देर में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड द्वारा लगाई गई इस होर्डिंग्स में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्...
वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज

वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में गंगा में इफ्तार वाले सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज हो गई। दरअसल, गंगा में इन लड़कों ने नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी की। बाद में बिरयानी, चिकन के मांस के टुकड़े और हडिड्यां गंगा में डालीं। गंगा में इफ्तार का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। आज अदालत ने सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी। वायरल वीडियो से सामने आया था मामला वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी। बताते हैं कि रमजान में इन 14 आरोपियों ने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी की थी। इसी दौरान मांस और हड्डियां गंगा में फेंकी थीं। 16 मार्च को इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: इंदौर में ...
मौसम: यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है बारिश..

मौसम: यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में अगले 24 घंटों में फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट पश्चिमी यूपी के लिए जारी हुआ है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी में फिर बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: ‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता के चलते बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। यह बारिश पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और अन्य जिलों में हो सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला  https://samarneetinews.com/in-up-dispute-between-sdm-h...