Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। सुबह लगभग 5 बजे चाय बनाते समय घर में सिलेंडर फट गया। इससे एक मां और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया के डुमरी गांव के शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। आज सुबह वह दुकान पर जाने को तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती चाय बनाने लगीं। परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती (42), बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू सिलेंडर फटने से हुए धमाके से पूरा गांव गूंज गया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह फोर्स मौके पर पहुंचीं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डा. ...
UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। अखिलेश यादव और मायावती की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।' उधर, अखिलेश यादव ने आज अपने X एकाउंट पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने लिखा है कि 'किसी के जीवन की सुरक्षा सरकार का पहला दायित्व। पूर्व सीएम ने लिखा है कि अभिरक्षाओं में मौतें-झूठे एनकाउंटर लोगों का न्यायिक प्रक्रिया से विश्वास उठा देगी।' इसी तरह बसपा मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो आशंका...
UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू

UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mukhtar Ansari Death बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्वांचल के कई जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बांदा समेत 4 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कालेज में हार्ट अटैक बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर डीजीपी मुख्यालय एक्शन मोड पर आ गया। उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के 4 जिलों में अलर्ट कर दिया गया। गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और आजमगढ़ में अलर्ट ये चार जिले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी हैं। इन जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल रखा गया है। ये भी पढ़ें : Breaking : फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत, हालत गंभीर  मुख्तार ...
UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा से बड़ी खबर है। सूत्रों का कहना है कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी को बैरक में हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताते हैं कि आज गुरुवार शाम वह बैरक में बैठे-बैठे बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अधिकारियों ने देखा को हाथ-पांव फूल गए। जेल अधिकारियों ने जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। भारी फोर्स के साथ उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इलाज के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में भी बढ़ाई गई सुरक्षा हालांकि, शुरू में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बात को दबाए रखा। इस दौरान मेडिकल कालेज में भारी पुलिस बल त...
लोकसभा 2024 : कांग्रेस ने सीतापुर-गाजियाबाद समेत 4 प्रत्याशियों की सूची की जारी

लोकसभा 2024 : कांग्रेस ने सीतापुर-गाजियाबाद समेत 4 प्रत्याशियों की सूची की जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 यूपी की चार सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सीतापुर से नकुल दुबे और गाजियाबाद से डाली शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। बुलंदशहर से शिवम बाल्मीकि को टिकट इसी तरह बुलंदशहर से शिवम वाल्मीकि और महाराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी को टिकट दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी आठवीं सूची जारी की है। पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें 4 नाम उत्तर प्रदेश के हैं। ये भी पढ़ें : UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश  ये भी पढ़ें : UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश   ...
यूपी में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत 4 की मौत-कार डिवाइडर से टकराने से हादसा

यूपी में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत 4 की मौत-कार डिवाइडर से टकराने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अमरोहा जिले के सरकड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अमरोहा के बछराऊं थाना क्षेत्र के सरकड़ा के रहने वाले मेहरचंद और उनके दो बेटों परमिंदर, रतन सिंह तथा गजरौला के फोंदापुर के देवेंद्र के रूप में हुई है। अमरोहा के रहने वाले बताए जा रहे चारों मृतक जानकारी के अनुसार बिजनौर के कोतवाली रोड पर गुनियापुर के पास आज एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। टकरा गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। कार कोतवाली से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। हादसे इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी...
UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश

UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नोएडा में स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इन लड़कियों की स्कूटी का 33 हजार का चालान कट चुका है। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दोनों लड़कियों और स्कूटी चलाने वाले लड़के की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था नोएडा का वीडियो बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चलती स्कूटी पर पीछे बैठीं लड़कियां स्टंटबाजी कर रही हैं। साथ ही जमकर अश्लीलता भी फैला रही हैं। स्कूटी पर बैठी लड़कियां एक दूसरे को गुलाल लगा रही हैं और फूहड़ तरीके से एक दूसरे से एक्ट कर रही हैं। यह वीडियो तेजी से लाखों यूजर के बीच वायरल हुआ। पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने वीडियो में नजर आने वाली दोनों लड़कियों और लड़के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए कार्रवाई की। स्कूटी...
UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले दो युवकों समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। दरअसल, इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि बाइक सवार एक युवक और दो महिलाओं पर कुछ युवक जबरन रंग डाल रहे हैं। साथ ही पानी से भिगो रहे हैं। वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन वीडियो वायरल होने पर इसकी काफी आलोचना हो रही थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो बिजनौर के धामपुर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित खारी कुआं का था। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद दो युवक और तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत    सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया...
चंद्र ग्रहण : होली के बीच 4 घंटे का चंद्रग्रहण शुरू, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा असर..

चंद्र ग्रहण : होली के बीच 4 घंटे का चंद्रग्रहण शुरू, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा असर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज 25 मार्च को जहां देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच चंद्र ग्रहण भी शुरू हो गया है। रंगों में भंग डालने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू हुआ है, जो दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक प्रभाव डालेगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। कन्या राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खासकर रुपए के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। बताते हैं कि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। यह उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, इटली और पुर्तगाल में दिखाई देगा। ये भी पढ़ें : रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु रा...
लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत

लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने यूपी की 13 सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभिनेता अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा है। मुरादाबाद से सर्वेश सिंह और सहारनपुर से राघव लखनपाल को टिकट दिया है। वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। जितिन प्रसाद को वहां से बीजेपी ने टिकट दिया है। पीलीभीत से जितिन प्रसाद-सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीलीभीत से जितिन प्रसाद और सुल्तानपुर से मेनका गांधी को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। कानपुर से रमेश अवस्थी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी क्रम में बाराबंकी से श्रीमति राजरानी रावत, बहराइच डा. अरविंद गोंड, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दिया है। बताते चलें कि बीजेपी की पांचवी सूची को लेकर काफी समय से प्रतिक्षा हो रही थी। यहां पढ़िए पूरी सूची..  ...