Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी खुद की पार्टी के स्वामी बन गए हैं। मौर्य ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी के इस कद्दावर नेता ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी के नाम का ऐलान करते ही मौर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुद्दा रहा किसानों का प्रदर्शन। पार्टी बनाते ही केंद्र सरकार पर बड़ा हमला कहा कि किसानों की क्या गलती है, वह सिर्फ एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। यह भी कहा कि देश तमाम संकटों से जूझ रहा है। देश का संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विशेष जाति के लोगों को पदोन्नति देकर सरकारी नौकरियों के पद भरे जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..  बताते चलें कि बीती 13 फरवरी को स्व...
यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थियों पर बरसे फूल

यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थियों पर बरसे फूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में 10वीं के छात्रों की हिंदी के पेपर के साथ परीक्षाएं शुरू हो गईं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की ही परीक्षा होनी है। लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं पर फूल भी बरसाए गए। 8265 परीक्षा केंद्रों पर 55.25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बताते चलें कि प्रदेश के यूपी बोर्ड के कुल 8265 परीक्षा केंद्रों पर 55.25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर काफी चुस्त बंदोबस्त किए हैं। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को.. माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का कहना है कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पहले यदि उसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायर...
सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। आज दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रेसवार्ता करते हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी की गई। गठबंधन के अनुसार अब यूपी में कांग्रेस अमेठी, वाराणसी, अमरोहा, रायबरेली, सहारनपुर समेत 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी 63 सीटों पर सपा उम्मीदवारों का चयन करेगी। मध्य प्रदेश में सपा को मिली 1 सीट इंडिया गठबंधन में शामिल किसी दल को सीट देने की स्थिति आई तो वह सपा के कोटे से दी जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मदद करेगी। बुधवार को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...
Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन किसान पथ पहुंचकर निरीक्षण किया। निर्माण की स्थिति देखी। साथ ही बीकेटी में सीतापुर रोड को क्रास कर रहे ब्रिज को भी देखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि 28 फरवरी तक आउटर रिंगरोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ भी हो जाएगा। रक्षा मंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सुल्तानपुर रोड से शुरू किया निरीक्षण जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने काफिले से साथ सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने कामकाज का निरीक्षण भी शुरू कर दिया। सीतापुर रोड पर बन रहे ब्रिज को भी देखा इसी क्रम में करीब 1:30 बजे बख्शी का तालाब पहुंचे। सीतापुर रोड और रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जा रहे ब्रिज का भी निरीक्षण किया। रक्षामंत्री ने...
लोकसभा चुनाव : शिवपाल यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

लोकसभा चुनाव : शिवपाल यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : LokSabha Election2024 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव का भी नाम है। उन्हें बदायूं से टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। वाराणसी से सुरेंद्र पटेल, कैराना से इकरा हसन को टिकट वहीं कैराना से विधायक नाहिद हसन की बहन और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को टिकट दिया है। इसी तरह पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा गया है। ये भी पढ़ें : UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी   ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृज...
UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद सपा में रार का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से भी इस्तीफा दे दिया। बोले, अखिलेश यादव भटक गए हैं रास्ता उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेपत्र में कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा है कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह खुद अपनी पार्टी बनाएंगे। जल्द ही पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। कहा कि जैसे भी होगा, गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा। ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा ...
यूपी पुलिस भर्ती : पेपर लीक मामले की जांच को कमेटी गठित

यूपी पुलिस भर्ती : पेपर लीक मामले की जांच को कमेटी गठित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के दावों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन हुआ है। यह कमेटी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के पेपर लीक होने के दावों की जांच करेगी। सच्चाई का पता लगाएगी। इस कमेटी का गठन एडीजी/सदस्य सचिव के नेतृत्व में किया गया है। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा का कहना है कि आगामी परीक्षाओं में सुधार के उद्देश्य से इस कमेटी का गठन हुआ है। शनिवार और रविवार को हुई थी लिखित परीक्षा बताते चलें कि भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार व रविवार को लिखित परीक्षा कराई थी। बाद में परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के दावे किए गए। ये भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ अब इसकी जांच गठित हुई आंतरिक जांच समिति करेगी। बताते हैं कि प्रश्नपत्र लीक हो...
Kanpur : 7 दिन से लापता महिला डॉक्टर का शव नाले में मिला, हड़कंप मचा

Kanpur : 7 दिन से लापता महिला डॉक्टर का शव नाले में मिला, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : घर से टहलने निकलीं एक महिला डाक्टर का शव नाले में पड़ा मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला डाक्टर 11 फरवरी को अपने घर से निकली थीं। रविवार शाम गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्या टोपेनगर में नाले में उनका शव पड़ा मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिटायर्ड बैंक कर्मी की बेटी थीं रिचा भारती जानकारी के अनुसार बर्रा-8 के रिटायर्ड बैंक कर्मी राम निवास की बेटी रिचा भारती (34) ने आजमगढ़ से MBBS की पढ़ाई कर चुकी थीं। कुछ दिन पहले वह घर की छत से गिर गई थीं। इससे उनका नर्वस सिस्टम भी खराब हो गया था। ये भी पढ़ें : UP : अचानक बरेली पहुंचे सीएम योगी, पढ़िए यह खबर.. परिजनों का कहना है कि वह स्वास्थ संबंधित परेशानियों को लेकर काफी तनाव में रहती थीं। 11 फरवरी को वह घर से टहलने की बात कहकर नि...
आज से UP में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी..

आज से UP में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेज धूप ने फिलहाल लोगों को ठंड से राहत दी है। लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा। बदलों के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी की भी संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम अगले दो से 3 दिन के बीच तेज हवा, गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। ये भी पढ़ें : UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ कहा कि 22 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बदला रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी...
UP : अचानक बरेली पहुंचे सीएम योगी, पढ़िए यह खबर..

UP : अचानक बरेली पहुंचे सीएम योगी, पढ़िए यह खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रविवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक बरेली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर सोमवार सुबह 8 बजे संभल जाएंगे। दरअसल, सीएम योगी का यह कार्यक्रम संभल के एंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के भूमि पूजन समारोह को लेकर है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सीएम योगी उनकी अगवानी करने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी सुबह 11 बजे वापस त्रिशूल एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां 5 चेंज ओवर होगा। फिर सीएम योगी हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी  ...