Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

सीबीएसई 10वीं के टॅापर सिद्धांत पैंगोरिया ने बताया कि कैसे हासिल की सबसे बड़ी सफलता..

सीबीएसई 10वीं के टॅापर सिद्धांत पैंगोरिया ने बताया कि कैसे हासिल की सबसे बड़ी सफलता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि देशभर से 13 बच्चों ने 500 में 499 अंक हासिल करते हुए टॅाप पोजीशन बनाई है। ये सभी टॅापर हैं। इनमें सबसे पहला नाम नोएडा के लोटस वैली स्कूल के सिद्धांत पैंगोरिया का है। 500 में से 499 अंक किए हांसिल  मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिद्धांत पैंगोरिया लोटस वैली स्कूल में पढ़ते हैं और उन्होंने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के हांसिल की है। कहा कि स्कूल में टीचर जो लैसन देते थे उसी को वह रिवाइज करते थे और इस तरह उन्होंने अच्छे नंबर हांसिल किए। उन्होंने टॅाप किया है, इसकी जानकारी उनके पिता ने उनको सबसे पहले दी। ये भी पढ़ेंः बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर...
राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने लगाया बूथ कैपरिंग कराने का आरोप, वृद्ध महिला का वीडियो दिखाया..

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने लगाया बूथ कैपरिंग कराने का आरोप, वृद्ध महिला का वीडियो दिखाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति व अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार ईरानी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोल रही है कि मुझसे जबरदस्ती कांग्रेस को वोट दिलवाया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवें चरण में 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में अमेठी और रायबरेली की सीटों पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि इस बार राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर  की उम्मीद है। राहुल के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं स्मृति   स्मृति अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। आज अमेठी में मतदान हो रहा है।स्मृति ने आरोप लगाया है कि एक बुजुर्ग महिला से जबरदस्ती कांग्रेस के निशान वाले बटन को बदवाया गया। इस वीडियो को अमेठी के बीजेपी आईटी सेल के संयोजक ने शेयर किया है, जिसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी...
रमजान से एक दिन पहले अफगानिस्तान में तालिबान का कहर,  आतंकी हमले में 40 से ज्यादा घायल

रमजान से एक दिन पहले अफगानिस्तान में तालिबान का कहर, आतंकी हमले में 40 से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः रमजान शुरु होने से ठीक एक दिन पहले अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आतंकी हमला हुआ है। इसमें चार लोगों की मौत होने की खबर है। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हाल ही में रमजान के पवित्र महीने के दौरान तालिबान से संघर्ष विराम की अपील थी, लेकिन तालिबान ने इसे ठुकरा दिया। तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी  यह पेशकश किए जाने के दो दिन बाद यह हमला हुआ। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'पुल-ए-ख़ुमरी (काबुल से 250 किलोमीटर दूर उत्तर में) स्थित पुलिस मुख्यालय में हमारे लड़ाकों ने हमले के बाद विस्फोट किया है। वहीं अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा, 'हमला करने वाले दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इधर बगलान प्रांत के स्वास्थ्य निदेशक मोहि...
नामांकन रद्द होने का मामला लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर, आयोग पर लगाया था पक्षपात का आरोप

नामांकन रद्द होने का मामला लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर, आयोग पर लगाया था पक्षपात का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव अपना नामांकन निरस्त होने का मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यादव बनारस से मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे को लेकर पिछले दिनों चर्चा में थे। उन्होंने कहा था कि वह मोदी से सीधे सवाल पूछने आए हैं। मालूम हो सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया था। तेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। चुनाव आयोग ने रद्द किया था नामांकन  सपा ने पहले शालिनी यादव को टिकट दिया था। तेज बहादुर का पर्चा रद्द होने के बाद अब समाजवादी पार्टी की ओर से शालिनी यादव ही पीएम मोदी के मुकाबले में हैं। वहीं कांग्रेस ने अजय राय को दोबारा टिकट देकर पीएम मोदी के खिलाफ उतारा है। गौरतलब है कि यादव ने 24 ...
पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव-2019 के समर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी से लोग स्तब्ध हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, दोनों ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी के कर्म उनका इंतजार कर रहे हैं और अब वह मेरे पिता को भी बीच में लाकर नहीं बच पाएंगे। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है और आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।' इतना ही नहीं राहुल ने आगे लिखा है कि 'खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा, सप्रेम और झप्पी के साथ-राहुल।' प्रियंका ने किया यह ट्वीट   उधर, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमा...
पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर काफी बड़ा और अलग तरह का हमला किया है। पीएम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से कहा कि आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। हांलाकि पीएम ने स्व. राजीव गांधी का नाम नहीं लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाने के बहाने यह हमला बोला है। उधर, राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान की निंदा की। मायावती के प्रति पीएम ने दिखाई नरमी    पीएम मोदी ने राहुल गांधी के पिता राजीव पर तंज कसते हुए कहा है कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर-1' के रूप में समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने बस्ती और प्रतापगढ़ में चुनावी रैली में कहा कि राहुल ने एक इंटरव्यू में माना है कि वह मोदी से त...
‘फूट डालो-राज करो’ की नीति वाले प्रधानमंत्री मोदी तोड़ना चाहते हैं गठबंधन-मायावती

‘फूट डालो-राज करो’ की नीति वाले प्रधानमंत्री मोदी तोड़ना चाहते हैं गठबंधन-मायावती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बसपा सुप्रीमों मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं और गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं। मायावती ने कहा कि बसपा-सपा गठबंधन वर्तमान समय ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी है। प्रधानमंत्री मोदी इसमें फूट नहीं डाल पाएंगे। माया ने चुनाव बाद भाजपा के साथ जाने के कयासों को भी निराधार बताया। कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस गठबंधन के सामने पूरी तरह से लाचार नजर आ रहा है और यही वजह है कि अब भाजपा दोनों पार्टियों और गठबंधन को लेकर भ्रम फैला रही है। कहा, अबतक चार चरणों के चुनावों में गठबंधन को जनता का भरपूर वोट, भाजपा परेशान  मायावती ने कहा कि अबतक हुए चार चरणों के लोकसभा चुनाव में जनता के गठबंधन को जबरदस्त समर्थन दिया है और इसलिए भाजपा बुरी तरह से परेशान है। माया ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ नया प्रधानमंत...
सीबीएसईः 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, तारीख बताएगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

सीबीएसईः 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, तारीख बताएगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाने का काम किया है। अभी तक रिजल्ट को लेकर स्थिति साफ नहीं थी और सिर्फ कयासबाजी लगाई जा रही था। इस मामले में नई जानकारी सामने आई है। अधिकारिक जानकारी के बाद जारी होगा रिजल्ट  सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा के हवाले से मीडिया में खबरें आई हैं कि सभी प्रिंसिपल, छात्र, परिजन और अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट रविवार यानी आज नहीं आ रहा है, बल्कि रिजल्ट जब भी आएगा बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से दी जाएगी। बताया जाएगा कि रिजल्ट किस तारीख में और कितने बजे जारी होगा। ये भी पढ़ेंः बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर    ...
लोकसभा-2019 का पांचवा चरण- 6 मई को यूपी की 14 सीटों समेत 7 राज्यों की 51 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा-2019 का पांचवा चरण- 6 मई को यूपी की 14 सीटों समेत 7 राज्यों की 51 सीटों पर होगा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण के लिए प्रचार का सिलसिला शनिवार शाम से थम गया है। अब सोमवार यानि 6 मई को यूपी की 14 लोकसभी सीटों समेत देश के 7 राज्यों की 51 सीटों मतदान होगा। इस दौरान लगभग 2 करोड़ 47 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस पांचवे चरण में यूपी की कई महत्वपूर्ण सीटों का फैसला होना है। यूपी की 14 सीटों के लिए लगभग 181 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी की लखनऊ, अमेठी, रायबरेली बांदा-सीतापुर सीटों पर मुकाबला  इनमें लखनऊ के साथ अमेठी, सीतापुर, बांदा, रायबरेली, फतेहपुर, मोहनलालगंज, धौरहरा तथा कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद और केसरगंज के साथ ही बहराइच और गोंडा सीटें शामिल हैं। खास बात यह है कि 2014 के चुनावों में भाजपा ने लहर में 14 सीटों में 12 पर जीत दर्ज कराई थी। इस बार गठबंधन की चुनौती के...
अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज स्टार राज कपूर की यादों से जुड़ा आर के फिल्म स्टूडियो बिक गया। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने माने जाने आरके स्टूडियो को खरीद लिया। रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर के पास इस स्टूडियो का साझा मालिकाना हक था और आरके फिल्म की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी, लेकिन वक्त के साथ मुंबई से दूरी के चलते यहां फिल्मों की शूटिंग का काम कम होता चला गया। कई यादगार फिल्मों की शूटिंग का रहा गवाह  मालूम हो दो साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लग गई थी उसके बाद कपूर खानदान ने इस ऐतिहासिक धरोहर को बेचने का मन बना लिया था। पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके। इसे गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के...