Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में आज उस वक्त एक्सप्रेस ट्रेन, बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बच गई जब ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई। यह आग ट्रेन के एस-3 कोच तक जा पहुंची। यह मामला चित्रकूट जिले के कटैया डांडी और बरगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच का है। आग पर सबसे पहले यात्रियों की नजर पड़ी और उनकी सूचना पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। आग से ट्रेन के यात्रियों में जबरदस्त दहशत फैल गई। यात्री किसी बड़ी अनहोनी के डर से ट्रेन से कूदकर नीचे ट्रैक पर उतर-उतरकर खड़े हो गए। ब्रेक शू के पास यात्रियों ने देखा धुआं   बताया जाता है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से दरभंगा (बिहार) को जाने वाली पवन एक्स. आज सुबह करीब लगभग साढ़े 9 बजे कटैया डांडी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। वहां से ट्रेन आगे बढ़ी तो गाड़ी की एस-3 बोगी के ब्रेक शू के पास आग का धुआं उठता दिखाई दिया। बाद में देखते ही देखते यात्...
दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भीषण गर्मी से पूरा का पूरा उत्तर भारत बुरी तरह से तप रहा है। इतना ही नहीं दुनियाभर में सबसे गर्म 15 स्थानों में 10 भारतीय शहर शामिल हैं जिनमें से एक बांदा भी है। एल डोराडो वेदर वेबसाइट के अनुसार राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भारत में सबसे ज्यादा गर्म स्थान है। वहां तापमान क्रमश: 48.9 डिग्री सेल्सियस और 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 15 में हरियाणा का नारनौल और राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भी  इन दोनों स्थानों के बाद पाकिस्तान का जैकोबाबाद नाम का शहर है। वहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसी सूटी में भारत की बात करें तो यहां यूपी के बुंदेलखंड का बांदा शहर भी शामिल हैं। वहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हरियाणा का नारनौल भी इस सूची में है। इस सूची में 15 जगहों में 5 जगहें पड़ोसी देश पाकिस्तान की हैं। बताया गया है कि रविवार को ...
विदेश मंत्री एस जयशंकर का पहला ट्वीट, कहा- ‘सुषमा जी के रास्ते पर चलना गर्व की बात’

विदेश मंत्री एस जयशंकर का पहला ट्वीट, कहा- ‘सुषमा जी के रास्ते पर चलना गर्व की बात’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पीएम मोदी के मनाने के बाद भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस सरकार में शामिल नहीं हुईं। वह न तो चुनाव लड़ीं और न ही मंत्रिमंडल में शामिल हुईं। उन्होंने पिछले कार्यकाल के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार भी जताया था। सुषमा स्वराज ने अपने कामकाज से सबका दिल जीत लिया था। आज विदेश मंत्री का पद संभालने के साथ ही एस जयशंकर ने ट्वीट कर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ की और उनके काम को आगे ले जाने की बात कही। अधिकांश मंत्रियों ने संभाला अपना काम   पीएम मोदी के अधिकांश मंत्रियों ने अपना कामकाज संभाल लिया है। शनिवार को कामकाज संभालने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। एस जयशंकर ने विदेश मंत्री बनने पर मिली शुभकामनाओं के लिए सबको शुक्रिया बोला। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरा पहला ट्वीट-आप सभी का शुभकामना संदेशों के लिए शुक्रिया! महत्वपूर्ण जिम्मेदारी म...
गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..

गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। क्रिकेट का खुमार भारतीयों में किस कदर है इसे पूरी दुनिया जानती है। 5 जून को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच होना है। इससे पहले गूगल के चैटिंग-विडियो कॉलिंग ऐप ड्यू की ओर से यूजर्स को भारतीय क्रिकेट टीम का एक प्रोमो विडियो भेजा गया। गूगल ने गलती से दुनियाभर में कई यूजर्स के डिवाइस पर यह प्रोमो दिखा, लेकिन इंडिया में नहीं। ऐसे में भारतीय टीम प्रमोट हो गई। बताते चलें कि गूगल अक्सर इवेंट्स या खास मौकों पर डुओ यूजर्स को स्पेशल विडियो मैसेज भेजता है और अक्सर ही किसी क्षेत्र विशेष में पुश नोटिफिकेशंस भेजता है। गूगल का था भारतीय यूजर्स को वीडियो भेजने का प्लान   भारत में क्रिकेट की खुमारी को देखते हुए गूगल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो भारत में अपने यूजर्स को भेजने का प्लान बनाया था। ऐंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के म...
जल्द ही देशभर में लागू होगी नई शिक्षा नीति, अब 5+3+3+4 फार्मूले पर होगी पढ़ाई

जल्द ही देशभर में लागू होगी नई शिक्षा नीति, अब 5+3+3+4 फार्मूले पर होगी पढ़ाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में जल्द ही नई शिक्षा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत देश में पढ़ाई का नया फार्मूला 5+3+3+4 होगा। नई सरकार के गठन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यभार संभालने के कुछ देर बाद ही नई शिक्षा नीति बना रही कमेटी ने इसका ड्राफ्ट सौंप दिया। गौरतलब है कि मौजूदा शिक्षा नीति 1986 में तैयार हुई थी और इसमें संसोधन 1992 में हुआ था। अब जो नई एजुकेशन पॉलिसी लायी जा रही है वह 2014 के आम चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के घोषणा-पत्र का हिस्सा थी। 12वीं तक की पढ़ाई का फार्मूला   फिलहाल नई पॉलिसी के तहत 12वीं तक के क्लास के लिए 5+3+3+4 का फार्मूला बनाया गया है। इस फॉर्मूले के तहत छात्रों को 12वीं क्लास तक की पढ़ाई पर जोर दिया गया है। स्कूल एजुकेशन के लिए 5+3+3+4 का फार्मूला स्कूल एजुकेशन के लिए डिजाइन किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः ..अब ‘वैदिक गणित’ के जरिये ग...
फिल्मी अंदाज में करण ने दी पीएम मोदी को बधाई, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है..

फिल्मी अंदाज में करण ने दी पीएम मोदी को बधाई, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिकरत की। समारोह के उस पल की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं। जो फिल्मी सितारे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इन्ही सितारों में एक नाम है करण जौहर का। करण ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की और समारोह में बुलाने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया। करण ने लिखा- ''फिर से शुभकामनाएं। बुलावे के लिए बोला शुक्रिया   इस खास मौके पर मुझे बुलाने के लिए बहुत शुक्रिया। ये हमारे देश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है आप अपने पद पर देश का प्रतिनिधित्व जारी रखेंगे। दुनियाभर में जब मैं आपकी तारीफें सुनता हूं तो मैं गर्व महसूस करता हूं। सम्मानित ऑफिस में दूसरे चैप्टर की शुरुआत करने पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ में मैं ये भी...
केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पाॅलीटिकल डेस्कः मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मंत्रालय के बंटवारे के साथ ही नंबर दो की कुर्सी का संशय भी खत्म हो गया। देश के गृह मंत्रालय का जिम्मा अमित शाह को दिया गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सियायी गलियारों में नंबर दो पर राजनाथ होंगे या शाह इसकी चर्चा बनी हुई थी। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में भी सबसे ज्यादा चर्चा इसी की थी कि राजनाथ का कद बरकरार रहता है या उनकी जगह शाह लेंगे। वित्त मंत्रालय देखेंगी सीतारमण   राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है तो निर्मला सीतारमण को वित्त। बाकी पिछली सरकार के मंत्रियों का विभाग यथावत है। इसके अलावा पीयूष गोयल को रेल, सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, स्मृति ईरानी को कपड़ा ...
सुषमा स्वराज ने अपने विदाई संदेश में पीएम मोदी को कहा शुक्रिया..

सुषमा स्वराज ने अपने विदाई संदेश में पीएम मोदी को कहा शुक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः मोदी की नई सरकार में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जगह मिलेगी या नहीं इसकी तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह में साफ हुई। हालांकि पीएम मोदी चाहते थे कि सुषमा सरकार में शामिल हो लेकिन वह तैयार नहीं हुई। फिलहाल सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मोदी कार्यकाल के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों के शपथ के बाद ट्विटर पर एक विदा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया। पीएम मोदी की पिछली सरकार में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। सुषमा ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। ट्विटर पर प्रशंसकों में मायूसी  उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार 2.0 ने गुरुवार को शपथ भी ले लिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, 'प्रधानमंत्रीजी, आपने 5 वर्षों तक मुझे विद...
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश की देश की सरकार में एक बार फिर अहमियत दिखी। लोकसभा सीटों के हिसाब से मोदी और शाह ने अपने मंत्रिमंडल में यूपी के सांसदों को तरजीह दी है। मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चेहरे उत्तर प्रदेश के हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में मोदी समेत 9 सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नई मोदी सरकार में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश के दो-दो सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है।...
पहली पंक्ति में बैठने को नहीं मिली जगह तो इन पूर्व सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह से बना ली दूरी

पहली पंक्ति में बैठने को नहीं मिली जगह तो इन पूर्व सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह से बना ली दूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा हर तरफ है। समारोह की भव्यता की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इसमें शामिल दिग्गजों की भी उतनी ही चर्चा है जो किसी न किसी वजह से इससे दूरी बनाए रहे हैं। देश के कुछ नेताओं ने इस समारोह से दूरी बनाए रखी। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडीसा के सीएम नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने शामिल न होने के पीछे अपनी व्यवस्तताओं का हवाला दिया। कहा, प्रोटोकाॅल के मुताबिक नहीं थी जगह   राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार समारोह में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें तय प्रोटोकॉल के अनुरूप सीट नहीं मिली। खबरों के मुताबिक शरद पवार ने तय प्रोटोकॉल के अनुरूप सीट नहीं मिलने से नाराज होकर ऐसा किया। एनसीपी की ओर से गुरूवार रात यह जानकारी दी गई है। ये भी पढ़ेंः ममता के बाद अब पटनायक भी, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में...