Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में आरोपी पीएसआरआई दिल्ली के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को किया गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में आरोपी पीएसआरआई दिल्ली के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बहुचर्चित किडनी कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने दिल्ली के पुष्पावती सिंहानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ डा दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं शनिवार को पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तारी के बाद अदालत में भी पेश कर दिया, इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जानकारी एसपी क्राइम राजेश यादव ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान दी। प्रेसवार्ता में सीओ गीतांजलि सिंह के साथ सीओ अनवरगंज सैफुद्दीन बेग भी मौजूद रहे। बता दें कि किडनी कांड को लेकर बीते दिनों कानपुर से लेकर दिल्ली और लखनऊ तक खूब हलचल रही थी। ऐसे में डाक्टर शुक्ला की गिरफ्तारी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने कहा, डाक्टर शुक्ला की संलिप्तता के अहम सुराग   मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम ने बताया है कि पकड़े गए डा शुक्ला की अध्यक्षता वाली कमेटी ही किडनी डोनर का इंटरव्...
अभी मलाइका के साथ सात फेरे नहीं लेंगे अर्जुन, कुछ ऐसी बताई वजह..

अभी मलाइका के साथ सात फेरे नहीं लेंगे अर्जुन, कुछ ऐसी बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर गर्मा-गरम चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने आखिरकार उनसे शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अर्जुन ने कहा है कि फिलहाल अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। अर्जुन का कहना है कि अभी उनकी उम्र सिर्फ 33 साल है और शादी के अलावा भी बहुत कुछ करने के लिए अभी बाकी है। इंटरव्यू में अर्जुन ने कही यह बात   'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा है कि 'लोगों का काम अटकलें लगाना है। कहा कि लोग शादी के बाद टकले होते हैं और वह शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहते हैं। कहा, अभी वह शादी नहीं कर रहे हैं और शादी हर रिश्ते का अंतिम पड़ाव नहीं होता है। अर्जुन ने कहा कि एक-दूसरे के बारे में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ होता है। हालांकि शादी जैस...
भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, सीएम योगी को बताया कलयुग का हनुमान, ममता को राक्षस

भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, सीएम योगी को बताया कलयुग का हनुमान, ममता को राक्षस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला नेताओं के प्रति विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बोल, बोले हैं। अबकी बार उन्होंने अपने विवादित बयान से पूरी की पूरी रामायण ही रच डाली है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को राम तो सीएम योगी को कलयुग का हनुमान बताया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राक्षस कहा डाला है। सुरेंद्र ने कहा है कि मोदी और योगी ने राम-हनुमान का अवतार ले लिया है। इसलिए 2024 तक भारत हिंदू राष्ट घोषित हो जाएगा। अपने नेताओं को खुश करने में नहीं छोड़ी कसर   अपने नेताओं को खुश करने के लिए भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और योगी के सम्मान में खूब बाते कीं, यहां तक तो ठीक था लेकिन वहीं ममता बनर्जी की तुलना राक्षसों से कर दी। कहा, "पहले जमाने में राक्षस और राक्षसिनी होती थीं लेकिन आज वो परंपरा समाप्त हो गई। अ...
सीएम योगी के आवास पर पहुंची तलाकशुदा महिला ने खुद को बताया प्रेमिका, अजीबो-गरीब जिद्द से अफसरों के फूले हाथ-पैर

सीएम योगी के आवास पर पहुंची तलाकशुदा महिला ने खुद को बताया प्रेमिका, अजीबो-गरीब जिद्द से अफसरों के फूले हाथ-पैर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, 5 कालीदास मार्ग पर आज एक तलाकशुदा महिला की जिद से अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। वहीं महिला की बातों से सनसनी फैल गई। अधिकारियों के लाख समझाने के बावजूद महिला सीएम योगी से मिलने की जिद्द पर अड़ी रही। यह महिला एक 100 रुपए के स्टांप पर सीएम योगी से अपने रिश्ते बताते हुए प्रेमपत्र भी लिखकर लाई थी। ऐसे में अधिकारी सन्न रह गए और उनकी समझ में नहीं आया कि वे क्या करें। बाद में इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। हालांकि लोगों का मानना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ में 100 रुपए का स्टांप लिखकर लाई  बताया जाता है कि कानपुर नगर के नवाबगंज में मकान नंबर 2/419 की रहने वाली हेमा श्रीवास्तव नाम की विधवा महिला सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे मिलने पहुंची। हेमा को जब सिक्योरिटी व...
इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..

इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया का एक देश ऐसा है, जहां महिलाओं के लिए हाई हील पहनना अनिवार्य हो गया है। यह देश जापान है। इसकी वजह भी बड़ी रौचक है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले ही जापान में एक समूह ने महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के दायर होने के बाद जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री तकुमी नेमातो का पक्ष सामने आया। जापान सरकार ने दी मान्यता   स्वास्थ्य मंत्री ने जापान में उन कार्यस्थलों के नियमों को बिल्कुल जायज ठहराया जहां महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा को अनिवार्य किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब इस मामले में जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री नेमातो ने बुधवार को विधायी समिति को जानकारी दी, कि सामाजिक रूप से इस व्यवस्था को स्वीकार कर लिया गया है जिसके बाद पेशेवर रूप से अनिवार्य या उचित दायर...
घर पार्टी में बुलाकर दोस्त ने किया एयर होस्टेस से गंदा काम, रूम पार्टनर के भी शामिल होने की आशंका..

घर पार्टी में बुलाकर दोस्त ने किया एयर होस्टेस से गंदा काम, रूम पार्टनर के भी शामिल होने की आशंका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक एयर होस्टेस से उसी के दोस्त ने घर पार्टी में बुलाकर रेप कर डाला। पीड़िता का कहना है कि रेप की इस घटना में उसका एक और दोस्त शामिल हो सकता है जिसका उसे पता नहीं चला है। ऐसे में पुलिस छानबीन में जुट गई है। साथ ही महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉरपोरशन, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि एयर होस्टेस से गैंगरेप तो नहीं हुआ है। एक ही एयर लाइन में करते हैं काम  उधर, एयर होस्टेस के आरोपी दोस्त एवं आरोपी का कहना है कि वह नशे में थी इसलिए उसको चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और और पीड़िता एयरहोस्टेस एक ही एयर लाइन कंपनी में नौकरी करते हैं और आरोपी का नाम स्वप्निल अरुण कुमार बदोनिया है। बताते हैं कि आरोपी ने मुंबई की अंधेरी में एयर होस्टेस दोस्त को पार्टी में अपने घर ...
भारतीयों पर बेअसर साबित हो रहीं हैं एटीबायोटिक दवाएं

भारतीयों पर बेअसर साबित हो रहीं हैं एटीबायोटिक दवाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज डेस्कः भविष्य को लेकर एक बेहद जरूरी सवाल-अगर एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर हो गईं तो क्या होगा? अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1945 में पेंसिलिन का आविष्कार करने के लिए जब नोबेल पुरस्कार हासिल किया था, उसी दिन उन्होंने चेतावनी दे दी थी कि एंटीबायोटिक की वजह से एक दिन बैक्टीरिया पलटवार कर सकते हैं। वर्तमान में ऐसा ही हो रहा है। एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर एक रिपोर्ट पेश किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वस्थ भारतीयों पर अब एंटीबायोटिक दवाएं बेसअर हो रही है, जो बेहद चिंता का विषय है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तरफ से सर्वेक्षण में पता चला है कि स्वस्थ्य भारतीयों पर अब एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर हो रही हैं। 207 स्वस्थ भारतीयों पर टेस्ट    रिसर्च में खुलासा हुआ है कि तीन में से दो स्वस्थ भारतीयों पर इन दवाओं का कोई असर नहीं हुआ। यह एक चिंता का विषय है। इससे पता चलता है कि भ...
बेहद विपरीत हालात में सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ताज, अब खोले यह राज..

बेहद विपरीत हालात में सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ताज, अब खोले यह राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। सुष्मिता सेन ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया था। मिस यूनिवर्स के दौरान एक वाकये को सुष्मिता सेन ने साझा किया है। सुश ने कहा कि एक पल ऐसा आ गया था कि जब मुझे लगा कि मिस यूनिवर्स बनने का मेरा सपना टूट जाएगा। एक इंटरव्यू में सेन ने कहा कि फिलीपींस में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिए जाने से पहले मेरा पासपोर्ट खो गया था। दरअसल, इवेंट की मैनेजर अनुपमा वर्मा से मेरा पासपोर्ट खो गया था। पासपोर्ट खोने से हुई थी दिक्कत   बांग्लादेश में एक शो के लिए मेरी आईडी प्रूफ की जरूरत थी। मैंने बहुत आत्मविश्वास से कहा कि चिंता न करें कि मेरा पासपोर्ट अनुपमा वर्मा के पास बहुत सुरक्षित है, लेकिन जब अनुपमा ने पासपोर्ट ढूंढना शुरू किया तो यह उनको नहीं मिला। उनके पास से पासपोर्ट खो गया था। बाद में इस भूल की जिम्मे...
पश्चिम बंगाल में अब ‘जय श्रीराम’ के बाद बीजेपी लेगी ‘जय मां काली’ का सहारा

पश्चिम बंगाल में अब ‘जय श्रीराम’ के बाद बीजेपी लेगी ‘जय मां काली’ का सहारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए बीजेपी ने मां काली का सहारा लेने जा रही है। पश्चिम बंगाल में जल्द ही 'जय श्री राम' के साथ 'जय मां काली' का नारा गूंजेगा। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'जय हिंद, जय बांग्ला' का जवाब देने के लिए बीजेपी ने यह रणनीति बनाई है। बीजेपी नेताओं ने ये नारा इसलिए तैयार किया है ताकि लोगों में ऐसा संदेश न नाए कि बीजेपी गैर बंगाली पार्टी है। आम जनमानस बीजेपी से जुड़ाव महसूस करे इसलिए बीजेपी ऐसा करने जा रही है। बंगाल में बीजेपी अपनी जड़े मजबूत करने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव में मिली जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 'जय श्री राम' के साथ ही 'जय मां काली' के नारे को भी जोडऩे का फैसला किया है। सांगठनिक बैठक में हुई चर्चा   गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कई पीढिय़ों से मां काली की पूजा होती आ रही है। यहां के लोग म...
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव विफल साबित हुआ सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन दो फाड़ हो चुका है। सोमवार को मायावती के प्रेसवार्ता करने के साथ ही इसके संकेत दे दिए गए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रेसवार्ता करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी। अखिलेश ने कहा कि अगर बसपा अकेले लड़ने जा रही है तो हम इसका भी स्वागत करेंगे और समाजवादी पार्टी भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ये बातें सपा प्रमुख ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। अखिलेश ने कहा आगे करूंगा विचार   साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की ही सरकार यूपी में बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन टूटने की बात कही जा रहीं हैं तो उनपर बहुत सोच-समझकर विचार करुंगा। कहा कि अलग-अलग रास्तों को वह स्वागत करते हैं। बताते चलें कि मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेसवार्ता की थी जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और...