Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया का एक देश ऐसा है, जहां महिलाओं के लिए हाई हील पहनना अनिवार्य हो गया है। यह देश जापान है। इसकी वजह भी बड़ी रौचक है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले ही जापान में एक समूह ने महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के दायर होने के बाद जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री तकुमी नेमातो का पक्ष सामने आया।

प्रतिकात्मक फोटो।

जापान सरकार ने दी मान्यता  

स्वास्थ्य मंत्री ने जापान में उन कार्यस्थलों के नियमों को बिल्कुल जायज ठहराया जहां महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा को अनिवार्य किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब इस मामले में जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री नेमातो ने बुधवार को विधायी समिति को जानकारी दी, कि सामाजिक रूप से इस व्यवस्था को स्वीकार कर लिया गया है जिसके बाद पेशेवर रूप से अनिवार्य या उचित दायरे में आ जाता है।

प्रतिकात्मक फोटो।

एक समूह ने किया था विरोध  

बताते हैं कि महिलाओं के एक समूह द्वारा यह याचिका मंगलवार को श्रम मंत्रालय में पेश हुई थी। इतना ही नहीं भारत से शूरू यौन उत्पीड़न के खिलाफ मी टू अभियान की तरह ही इस अभियान को कु टू नाम से चलाया गया। दरअसल, कु टू शब्द जापानी शब्द है जो कुत्सु और कुत्सू से लिया गया। बताते हैं कि कुत्सु का अर्थ जूता होता है, जबकि कुत्सू का दर्द को कहा जाता है। जापान में इस अभियान को अभिनेत्री युमी इशिकावा द्वारा शुरू किया गया था। बाद में इस अभियान में उनको बाकी लोगों का समर्थन मिलने लगा था।

ये भी पढ़ेंः जिन्ना के पड़नाती एवं प्रीति जिंटा के पूर्व प्रेमी, उद्योगपति नेस वाडिया को जापान में 2 साल की जेल