इस देश में महिलाओं के लिए हाई हील हुई अनिवार्य, ये है इसकी वजह..
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया का एक देश ऐसा है, जहां महिलाओं के लिए हाई हील पहनना अनिवार्य हो गया है। यह देश जापान है। इसकी वजह भी बड़ी रौचक है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले ही जापान में एक समूह ने महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के दायर होने के बाद जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री तकुमी नेमातो का पक्ष सामने आया।
जापान सरकार ने दी मान्यता
स्वास्थ्य मंत्री ने जापान में उन कार्यस्थलों के नियमों को बिल्कुल जायज ठहराया जहां महिलाओं के हाई हील पहनने की परंपरा को अनिवार्य किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब इस मामले में जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री नेमातो ने बुधवार को विधायी समिति को जानकारी दी, कि सामाजिक रूप से इस व्यवस्था को स्वीकार कर लिया गया है जिसके बाद पेशेवर रूप से अनिवार्य या उचित दायर...