Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संक्रमण फैलाने के मामले में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब लखनऊ पुलिस कनिका का बयान दर्ज करेगी। अस्पताल से ठीक होकर घर लौटीं कनिका के घर के बाहर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सिंगर कनिका को थाने आकर बयान देने का नोटिस भेजा गया है। इस मामले में राजधानी के कृष्णानगर थाने के एसीपी दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि सिंगर कनिका कपूर को लिखित बयान के लिए बुलाया गया है। सिंगर के लिखित बयान दर्ज करेगी लखनऊ पुलिस कहा कि इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को बाॅलीवुड की सिंगर कनिका ने ट्विटर पर अपनी बात कही है। बताते चलें कि सिंगर कनिका पर आरोप है कि विदेश यात्रा से लौटकर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन न करके देशभर में पार्टियां कीं। बाद में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं। इससे देशभर में हड़कंप मच गया था। सरोजनीनगर थाने में दर्ज ह...
CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट से दो-दो हाथ कर रही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में फंसे लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं को वहां से वापस यूपी लाकर उनके घर पहुंचाया। काम अच्छा था, इसलिए विपक्ष सीधेतौर पर बुराई नहीं कर सका तो सरकार को घेरने के लिए मजदूरों को भी वापस लाने की मांग उठानी शुरू कर दी। विपक्ष का इरादा सरकार की मुसीबत बढ़ाने का था, क्यों कि लाखों मजदूरों को कोरोना संकट के बीच वापस लाने का काम इतना आसान नहीं है। इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें थीं। खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का डर भी है। दूसरे प्रदेशों से मजदूरों को लाएगी सरकार इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। यहां तक कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार को साधुवाद दिया। सीएम ने ऐसा फैसला किया कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। दरअसल, मु...
दुखद खबरः सीएम योगी के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

दुखद खबरः सीएम योगी के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सोमवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही सभी पार्टी नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए दुख जताया है। बताते चलें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह विष्ट को 13 मार्च को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 89 वर्ष के थे और वनविभाग के सेवानिवृत रेंजर थे। आज सुबह 10.40 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के लोग दुखी नजर आए। सभी ने शोकसंवेदनाएं भी प्रकट कीं। 13 मार्च से दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। एम्स के गेस्ट्रो विभाग के डाक्टर विनीत आहूजा उनका इलाज कर रहे थे। उनको किडनी और लिवर की बीमारी थी। रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद ...
Lockdown: यूपी में इन 19 जिलों को  बहुत राहत नहीं, योगी सरकार का फैसला

Lockdown: यूपी में इन 19 जिलों को बहुत राहत नहीं, योगी सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 14 अप्रैल को देश को संबोधित करते हुए लाॅकडाउन के दूसरे चरण का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया था कि 20 अप्रैल तक हर राज्य के जिले, थानों तक निगरानी की जाएगी। कुछ जगहों पर लॉकडाउन में शर्तों के साथ थोड़ी छूट दी जाएंगी। वहीं कोरोना को लगातार जड़ से मिटाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। यूपी सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी कीमत पर जनता को कोरोना के प्रकोप से बचाया जाए। ऐसे में हर संभव कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। 10 से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति वाले जिले संवेदनशील इसी क्रम में राज्य के कुछ जिलों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण फिलहाल लाॅकडाउन से राहत नहीं दी जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी ने साफ कर दिया है कि कोरोना में छूट को...
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, महानिदेशक परिवार कल्याण हटाए गए

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, महानिदेशक परिवार कल्याण हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से शनिवार देर शाम एक बड़ी खबर आई है। शासन ने महानिदेशक परिवार कल्याण डा. बद्री विशाल को उनके पद से हटा दिया है। अब उनको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं चार्ज निदेशक संक्रामक रोग डा. मिथलेश चतुर्वेदी को महानिदेशक परिवार कल्याण का भी चार्ज सौंप दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि डा. मिथलेश जल्द से जल्द चार्ज लेकर शासन को इस संबंध में सूचित करें। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। डा. मिथलेश को सौंपा गया अतिरिक्त चार्ज साथ ही कहा गया है कि इसके लिए डा. मिथलेश को अलग कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति अस्थाई तौर पर हुई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उधर, एकाएक इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि सरकार कोरोना संकट से निपटन...
देशद्रोही घोषित हों कोरोना फैलाने वाले गद्दार जमाती- इकबाल अंसारी

देशद्रोही घोषित हों कोरोना फैलाने वाले गद्दार जमाती- इकबाल अंसारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, अयोध्याः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार देश और यूपी को कोरोना संकट के प्रकोप से बचाने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तब्लीगी जमात के लोगों ने पूरे देश को कोरोना के संकट में झोंक डाला है। कोरोना वायरस से पाॅजिटिव लोगों में तब्लीगी जमातियों का बड़ी संख्या है, जो साबित करती है कि जमातियों ने इसे पूरे देश में फैलाया है। जमातियों की इस हरकत के लिए लोग अब उनको  जमकर कोस रहे हैं। अब अयोध्या राममंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी जमातियों को आड़े हाथों लिया है। रमजान से पहले इकबाल अंसारी का बड़ा बयान रमजान माह शुरू होने से पहले इकबाल अंसारी ने जमातियों पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश और यूपी में कोरोना फैलाने को सही फैसला लिया गया था, लेकिन तब्लीगी जमात के लोगों ने पूरे देश में और यूपी में कोरोन...
बड़ी खबरः लखनऊ में फिर कोरोना ब्लास्ट, 1 दिन में 53 नए पाॅजिटिव मिले

बड़ी खबरः लखनऊ में फिर कोरोना ब्लास्ट, 1 दिन में 53 नए पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम को कुल 64 लोगों में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। वहीं 11 टेस्ट रिपीट हैं। इसके साथ ही 53 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले एक साथ सामने आए हैं। इससे प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जो 53 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 44 तब्लीगी जमात के हैं। ऐसे में साफ है कि सरकार जहां कोरोना संकट को समाप्त करने की कोशिश में लगी है, वहीं तब्लीगी जमात लगातार इस संकट को बढ़ाने का काम कर रहा है।  सूत्रों की माने तो अब भी प्रदेश में तब्लीगी जमात के जाहिल छिपे हुए हैं जो खुद इलाज के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों इन्हीं जमातियों ने नोएडा में महिला मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें की थीं। 64 में कोरोना वायरस की पुष्टि, 53 नए बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम 64 ...
यूपीः शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू हो सकती है बिक्री

यूपीः शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू हो सकती है बिक्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस के संकट को रोकने के लिए लाॅकडाउन चल रहा है। ऐसे में प्रदेशभर में शराब के ठेके और दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि, शराब की बंदी को लेकर इसे बेचने वालों से लेकर पीने वाले तक बेचैन हैं। ऐसे में उनके लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। यूपी सरकार ने शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति दे दी। यानी शराब के कारखाने चालू हो जाएंगे। यह खबर शराब के उन शौकीन लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है जो इसकी बिक्री न होने से परेशान हैं। या जो महंगे दामों पर इसे खरीदने को मजबूर हैं। सरकार ने उत्पादन को दी अनुमति ऐसे में जल्द ही इसकी बिक्री की अनुमति की दिशा में भी सरकार जल्द कोई आदेश दे सकती है। दरअसल, प्रमुख सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने इस दिशा में शासन की ओर से एक पत्र प्रदेश के सभी आयुक्तों, डीएम व पुलिस अधिकारियों को भेजा है। ये भी पढ़ेंः Corona Vi...
चित्रकूट के जंगल में दो बाघों में संघर्ष, एक की मौत

चित्रकूट के जंगल में दो बाघों में संघर्ष, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले में रानीपुर वन्य जीव विहार से सटे हुए जंगल में दो बाघों में आमने-सामने आने पर टकराव हो गया। दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक बाघ की मौत हो गई। हालांकि, यह क्षेत्र मध्य प्रदेश के सतना जिले में आता है। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को शुक्रवार की सुबह हो सकी। वन विभाग की रिपोर्ट में बाघों के बीच संघर्ष की बात कही गई है। बाघ के शरीर पर संघर्ष के दौरान चोट के निशान भी मिले हैं। बताते हैं कि अक्सर ऐसा होता है कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघ निकलकर मझगवां और रानीपुर वन्य जीव विहार तक आ जाते हैं। ऐसे में उनके बीच टकवार की स्थिति बन जाती है। बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया जाता है कि बीते एक हफ्ते से क्षेत्र में दो बाघों के होने की सूचना मिल रही थी। आज सुबह वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली। इससे विभ...
Lockdown: कोटा से छात्रों को लाने यूपी की 200 बसें पहुंचीं, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

Lockdown: कोटा से छात्रों को लाने यूपी की 200 बसें पहुंचीं, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस के संकट को रोकने के लिए लागू लाकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा में फंसे यूपी के करीब 8 हजार छात्रों की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इन छात्रों को कोटा लेने के लिए यूपी रोडवेज की 800 बसें रवाना हुईं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे ये रोडवेज बसें कोटा पहुंचीं। वहां से छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बसों में बैठाया जा रहा है। दरअसल, शिक्षा की काशी कहा जाने वाला राजस्थान के कोटा शहर में हजारों छात्र फंसे हुए हैं। इनमें करीब 8 हजार छात्र यूपी के हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत के बाद यूपी के करीब 8000 छात्रों को घर लाने की योजना तैयार की है। आज शुक्रवार शाम यूपी रोडवेज की करीब 200 बसें कोटा पहुंच गईं। झांसी और आगरा से रवाना हुई हैं बसें बताया जाता है कि यूपी के झांसी और आगरा से ...