Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Actress इलियाना डिक्रूज ने शेयर कीं गर्ल गैंग के साथ फोटोज

Actress इलियाना डिक्रूज ने शेयर कीं गर्ल गैंग के साथ फोटोज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः लाॅकडाउन ने सभी की जीवनचर्या को बदलकर रख दिया है। फिर चाहे आम आदमी हो या बाॅलीवुड सितारे। हालांकि, बाॅलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस इस बीच सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के टच में हैं। फोटोज को लेकर रहती हैं सुर्खियों में अपने बोल्ड व ग्लैमरस लुक और फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिर चर्चा में हैं। हालांकि, लाॅकडाउन की वजह से इलियाना डिक्रूज घर पर ही हैं, लेकिन वह अपना डेली का रुटीन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने गर्ल गैंग के साथ वर्चुअल डेट पर जाने की बात स्वीकारी है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर डेट नाइट की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। खुद फोटोज शेयर करके डिक्रूजा ने बताया इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस इलियाना ने लिखा है कि वह अपनी गर्ल्स के साथ डेट पर...
कुदरत का करिश्माः शादी के 40 साल बाद 54 की महिला को जुड़वां बच्चे, घर में खुशियां छाईं

कुदरत का करिश्माः शादी के 40 साल बाद 54 की महिला को जुड़वां बच्चे, घर में खुशियां छाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कहते हैं जिनको ईश्वर पर विश्वास होता है वे एक न एक दिन अपनी खुशी पा लेते हैं। कुदरत जब करिश्मा करती है तो इंसान की झोली खुशियों से भर देती है। कुछ ऐसा ही वाक्या शाहजहांपुर की रहने वाली श्यामा देवी (54) के साथ हुआ। शादी के 40 साल तक वह अपने आंगन में बच्चे के जन्म के लिए मन्नतें मांगती रहीं, लेकिन विधाता को थोड़ा अलग मंजूर था। 40 साल बाद घर में गूंजीं किलकारियां 40 साल बाद इस महिला की झोली में एक नहीं, बल्कि दो-दो बच्चे दिए। वे भी जुड़वा। अब घर में दो-दो लाडलों की किलकारियां गूंज रही हैं, सोहर गाये जा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में अपनी झोली में डबल खुशी पाकर मां और पिता दोनों फूले नहीं समा रहे हैं। जच्चा भी स्वस्थ और बच्चा भी स्वस्थ दरअसल, शाहजहांपुर जिले की रहने वाली श्यामा देवी (54) और उनके पति राम दर्शन (65) के घर में उस वक्त खुशियां भर गईं, जब श्यामा ने जुड़वां बच...
उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार सुबह एक बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाइक पर पिता और पुत्र सवार थे जो गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 244 के पास गांव जोगीकोट के पास हुआ। पिता की मौत से बेटा बदहवास सा हो गया। बताया जाता है कि गोरखपुर थाना खजली के टडोला गांव के मूल निवासी राजकुमार पुत्र बेचनपाल, दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी मोहल्ले में सीए-6/269 में परिवार के साथ रहते हैं। गोरखपुर से दिल्ली को निकले थे आज सुबह उसके साथ उनके बेटे आकाश और नूतन भी रहते हैं। छोटा बेटा आकाश इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। पिता राजकुमार भी बेटे के साथ दुकान देखते थे...
Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना वायरस संकट से बचाव को लागू लाॅकडाउन के बीच बाॅलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं शमा सिकंदर ने कहा है कि कोरोना संकट के हालात बहुत ही डरावने हैं, उनके मन में भी मरने का ख्याल आया था। सेल्फ आइसोलेशन ले रहीं हैं शमा सिकंदर दरअसल, अपनी एक पोस्ट में शमा ने लाॅकडाउन को लेकर लिखा है कि हम सभी को हालात को समझने की जरूरत है, ये काफी डरावने हैं। एक्ट्रेस शमा इस वक्त अपने अमेरिकी बायफ्रेंड जेम्स मिल्लिरन के साथ सेल्फ आइसोलेशन की स्थिति में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे में अगर उनका बायफ्रैंड जेम्स उनके साथ न होता, तो शायद वह मर ही जाती। शमा ने कहा कि लाॅकडाउन के बीच रहना काफी मुश्किल है। बायफ्रैंड को बताया अपना सबसे मददगार साथी इस हालातों में जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकत...
3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए 3 मई तक लाॅकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों को नमस्ते बोलकर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई देशवासियों के त्याग के चलते मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को नमन भी किया। कहा कि वे जानते हैं कि लाॅकडाउन से लोगों को खाने से लेकर आवागमन तक की दिक्कतें हुई हैं। कहा कि यही दिक्कतें कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा आत्मबल बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ इसी एकजुटता और साहस से लड़ाई जारी रखनी है। कष्ट सहने के लिए जनता की सरा...
कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की आज मंगलवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पता चला कि वह कोरोना पाजिटिव था। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई से आई उस युवक की कोरोना सैंपुल रिपोर्ट पाजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि यह युवक कर्नलगंज का रहने वाला था। उसका दो दिन पहले चुन्नीगंज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था। वहां से शुक्रवार को उसे हैलट के कोविड-19 में भर्ती किया गया था। मौत के बाद आई कोरोना की जांच रिपोर्ट हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो आरके मौर्या का कहना है कि कर्नलगंज के युवक की रिपोर्ट आज सुबह ही पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह युवक तबलीगी जमात के सदस्यों से कर्नलगंज की मस्जिद में मिला था। बताते हैं कि हैलट की मेडिकल टीम की देखरेख में सोमवार रात को उसे कोर...
कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस पर लगाम कसने की दिशा में कानपुर भी एक कदम आगे आ गया है। सोमवार को कानपुर में कोविड-19 की जांच लैब का उद्घाटन हुआ। यानी अब कानपुर में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई है। अबतक इसकी जांच के लिए संदिग्ध संक्रमितों के सैंपुल को लखनऊ या दूसरी जगहों पर भेजना पड़ता था। इस लैब को जीसएसवीएम मेडिकल कॉलेज में खोला गया है। जानकारों की माने तो अब कानपुर में रोजाना 92 संक्रमित लोगों की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही कानपुर और आसपास के 14 जिलों के सैंपल की जांच अब इसी लैब से होगी। मंडलायुक्त-डीएम ने किया उद्घाटन इस लैब का उद्घघाटन सोमवार को मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े व जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने फीता काटते हुए किया। बताते हैं कि पहले दिन कुल 45 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई है। इस मौके पर मंडलायुक्त श्री बोबड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा नमूनों...
Lockdown: Actress उर्वशी रौतेला का एक और Bold अवतार आया सामने, फोटो वायरल..

Lockdown: Actress उर्वशी रौतेला का एक और Bold अवतार आया सामने, फोटो वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के बीच पूरे देश में लाकडाउन है। ऐसे में न किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है और न ही टीवी सीरियल्स बन रहे हैं। ऐसे में बालीवुड एक्टर और एक्ट्रेस घर में रहते हुए सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से एक्टिव बने हुए हैं। हाॅट-सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियां में ऐसी ही एक्ट्रेस हैं उर्वशी रौतेला। अपने हाॅट और सेक्सी लुक को लेकर चर्चा में रहने वालीं उर्वशी रौतेला लाकडाउन के बीच अब फिर अपने एक Bold अवतार की फोटो शेयर की है जिस फैंस खूब लाइक रहे हैं। साथ ही इस फोटो फैंस के दिलों की धड़कने भी बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला द्वारा हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई यह फोटो ब्लैक मोनोकिनी में है। इसके साथ ही उर्वशी ने इस फोटो में रेड हाट लिप्सटिक और कर्ल हेयर स्टाइल के साथ अपना लुक प्लांट कर रखा है।  उनकी हाटनेस के साथ ही खूबसूरती देखते बन रही ह...
प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के चलते देशभर में लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में टीवी एक बहुत बड़ा जरिया है, जो लोगों का timepass बना हुआ है। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने पुराने सुपरहिट शोज को शुरू किया है। इन शोज में सबसे उफर नाम रामायण का है, जो अबतक का टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। हालांकि, दूरदर्शन ने अपने सभी शोज शुरू कर दिए हैं, लेकिन रामायण का क्रेज और लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। बड़ोदरा चुनाव के वक्त की फोटो ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की एक बार फिर से पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में रामायण के कलाकार छाए हुए हैं। इसी बीच रामायण में मात्र 15 साल की उम्र में 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हुई दिखा...
यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार देर शाम यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। एक कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति ने क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस व्यक्ति को नोएडा के गलगोटिया इंजीनियंरिग कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आज ही ले जाया गया था। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद गुलजार था जिसकी उम्र लगभग 32 साल थी। वह नोएडा के फेज-2 का रहने वाला था। घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी भी ली। रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास की घटना  इसकी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। बताते हैं ...