Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद खबरः सीएम योगी के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

cm yogi father anand singh vist passing away

समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सोमवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही सभी पार्टी नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए दुख जताया है। बताते चलें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह विष्ट को 13 मार्च को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 89 वर्ष के थे और वनविभाग के सेवानिवृत रेंजर थे। आज सुबह 10.40 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के लोग दुखी नजर आए। सभी ने शोकसंवेदनाएं भी प्रकट कीं।

13 मार्च से दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती

वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। एम्स के गेस्ट्रो विभाग के डाक्टर विनीत आहूजा उनका इलाज कर रहे थे। उनको किडनी और लिवर की बीमारी थी। रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। बताते चलें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः लाॅकडाउन की पाबंदियों के बीच 20 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

वह फारेंस्ट रेंजर के पद से 1991 में सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद से वह अपने गांव में ही रह रहे थे। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। इसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई नेताओं ने सीएम योगी के पिता के निधन पर ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक,  मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी मानवेंद्र सिंह आदि ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ेंः Lockdown: यूपी में इन 19 जिलों को बहुत राहत नहीं, योगी सरकार का फैसला